एसओजी और कुदरकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शातिर चोर को किया गिरफ्तार औरैया। थाना कुदरकोट और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के गढ़वाना जाने वाले मार्ग पर बने अंडरपास के पास से एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की 6 सोने की अंगूठियां बरामद की हैं। कस्बा कुदरकोट स्थित "न्यू मां अलोपा ज्वैलर्स" के संचालक समीर सोनी ने तहरीर दी थी कि 19 सितंबर को अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके भाई शिवम सोनी को चकमा देकर दुकान से सोने की अंगूठियां चोरी कर ली थीं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 305(A)/3(5) बीएनएस पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर समय 12.45 बजे बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के गढवाना जाने वाले मार्ग पर बने अडरपास के पास से अभियुक्त कासिम अब्बास ईरानी पुत्र मजहर अब्बास ईरानी उर्फ भानु यादव निवासी विदिशा रोड भानपुर (जैन मंदिर के पास) थाना छोला मदिंर जनपद भोपाल मध्यप्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष को मय चोरी किये हुए माल ( 06 अदद अंगूठी पीली धातु ) सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कुदरकोट की दुकान से चोरी करने की बात कबूल की और बताया कि वह विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की घटनाएं अंजाम देता है। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
एसओजी और कुदरकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शातिर चोर को किया गिरफ्तार औरैया। थाना कुदरकोट और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के गढ़वाना जाने वाले मार्ग पर बने अंडरपास के पास से एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की 6 सोने की अंगूठियां बरामद की हैं। कस्बा कुदरकोट स्थित "न्यू मां अलोपा ज्वैलर्स" के संचालक समीर सोनी ने तहरीर दी थी कि 19 सितंबर को अपाचे
मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके भाई शिवम सोनी को चकमा देकर दुकान से सोने की अंगूठियां चोरी कर ली थीं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 305(A)/3(5) बीएनएस पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर समय 12.45 बजे बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के गढवाना जाने वाले मार्ग पर बने अडरपास के पास से अभियुक्त कासिम अब्बास ईरानी पुत्र मजहर अब्बास ईरानी उर्फ भानु यादव निवासी
विदिशा रोड भानपुर (जैन मंदिर के पास) थाना छोला मदिंर जनपद भोपाल मध्यप्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष को मय चोरी किये हुए माल ( 06 अदद अंगूठी पीली धातु ) सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कुदरकोट की दुकान से चोरी करने की बात कबूल की और बताया कि वह विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की घटनाएं अंजाम देता है। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
- 30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर *30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर* ओलावृष्टि से पहले से ही किसान परेशान फासले हो गई थी नष्ट नहीं मिले था मुआवजा किसानों ने लगाया आरोप रिपोर्टर = सौरभ पाण्डेय स्थान = जालौन यूपी जालौन के पूरे जिले क्षेत्र में कुठौन्द क्षेत्र मे पिछले 30 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बरसते पानी से सबसे बुरा असर किसानों पर पड़ा है। सैकड़ों एकड़ में फैली तैयार फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे उनके पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है। कुठौन्द ब्लाक के क्षेत्र में वावली कुरौली नाकेलपुरा. नीमगाव भोजपुर खेतों में कई फीट पानी भर जाने के कारण पौधों की जड़ें सड़ने लगी हैं। मेहनत और लागत डूबते देख किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। अन्नदाताओं ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि खेतों में भरे पानी की तुरंत निकासी का प्रबंध किया जाए और नुकसान का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक बादलों का डेरा बने रहने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई किसानों को कहना है पहले से ही संकट में था क्यूँ की गेहूं और मटर की ओलावृष्टि से हुई थी फ़ासल नष्ट हो गई थी उसका मुआवजा अभी तक नहीं फिर किसानों की फासल पानी ने की बर्बाद कर दी वाईट = राजेश कुमार4
- औरैया,तेज हवा और बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित, मौसम सामान्य होने पर बहाल होगी बिजली औरैया। सदर क्षेत्र में लगातार तेज हवा एवं बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। खराब मौसम के चलते विद्युत लाइनों एवं खंभों पर कार्य करना जोखिमपूर्ण हो गया है। विद्युत दुर्घटना की आशंका को देखते हुए फिलहाल फॉल्ट ठीक करने और लाइनों पर मरम्मत का कार्य रोक दिया गया है। इस संबंध में औरैया के एसडीओ अजेय यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत कर्मियों का सहयोग करें और मौसम सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखें। उन्होंने बताया कि तेज हवा और बारिश के दौरान विद्युत लाइनों एवं खंभों पर काम करना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। ऐसे में उपभोक्ताओं एवं विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हवा की गति कम होगी और बारिश में कमी आएगी, स्थिति का सुरक्षित आकलन कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा। विद्युत विभाग की टीम मौसम अनुकूल होते ही फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास करेगी। अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग औरैया की ओर से भी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे विपरीत मौसम की स्थिति में विद्युत कर्मियों का सहयोग करें तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।1
- लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में जलभराव, पानी के बीच काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में जलभराव, पानी के बीच काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी कानपुर देहात। जिले में पिछले करीब 40 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर से लेकर सरकारी कार्यालयों तक जलभराव की स्थिति दिखाई देने लगी है। लगातार बारिश के चलते अकबरपुर कोतवाली परिसर भी पानी से भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली परिसर में बने पुलिसकर्मियों के आवासों तक बारिश का पानी पहुंच गया है। वहीं कार्यालय के अंदर मालखाने तक पानी भरने से जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी जलभराव के बीच अपने रोजमर्रा के जरूरी कार्यों को निपटाने में जुटे हुए हैं। पानी के बीच बैठकर काम करते नजर आए पुलिसकर्मी बारिश का पानी कोतवाली परिसर में जमा होने के कारण पुलिसकर्मियों को पानी के बीच बैठकर कार्यालयी कार्य करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते परिसर की जलनिकासी व्यवस्था भी प्रभावित नजर आ रही है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के साथ फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से बढ़ी मुश्किलें लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन रही है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित है। अकबरपुर कोतवाली परिसर की तस्वीरें भी बारिश की स्थिति और जलभराव की गंभीरता को बयां कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरूरत महसूस हो रही है।1
- सिकंदरा में लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद; जलभराव से बढ़ी परेशानी, फसलों पर संकट कानपुर देहात जिले में लगातार दूसरे दिन हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सिकंदरा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में गलियों और रास्तों में पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी बाजरा, मक्का, तिल समेत अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।1
- कानपुर देहात: दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत राजपुर (अटल नगर) के प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण पीड़ित हसन अहमद का कच्चा मकान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल कानपुर देहात: दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत राजपुर (अटल नगर) के प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण पीड़ित हसन अहमद का कच्चा मकान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हसन अहमद का आरोप है कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन हर बार सिर्फ़ अनदेखी ही हाथ लगी। आज आलम यह है कि घर जमींदोज होने के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे तिरपाल के सहारे दिन काटने को मजबूर है। यह घटना साबित करती है कि विकास के दावे कागजों में चाहे जितने मजबूत हों, धरातल पर हकीकत आज भी सिर्फ़ 'शून्य' है।1
- लगातार बारिश से सड़कें बनीं तालाब, बाजरे की फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान भयभीत झींझक। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांवों की सड़कें जलभराव के चलते तालाब में तब्दील हो गई हैं। रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेतों में भी पानी भरने लगा है, जिससे बाजरे की फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पकने के कगार पर पहुंची बाजरे की फसल खराब हो सकती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जलभराव वाले रास्तों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं किसान फसल बचाने के लिए खेतों से पानी निकालने में जुटे हैं।2
- लगातार बारिश के चलते संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने गिरा पेड़, दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से आवागमन ठप सिकंदरा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।1
- परिवार बाहर बैठा था, तभी भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बड़ा हादसा टला झींझक। लगातार हो रही बारिश के बीच जलिहापुर गांव के मजरा सिमरिया पुरवा में शनिवार दोपहर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के बाहर बैठे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। सिमरिया पुरवा निवासी कुसमा देवी पत्नी शिवपाल शनिवार दोपहर परिवार के साथ मकान के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य पहले से ही बाहर बैठे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान के मलबे में चारपाई, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।1
- रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव अयाना में होगी पीडीए जन चौपाल, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील औरैया। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को अयाना स्थित राजमहल उत्सव गार्डन में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना व आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पीडीए जन चौपाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर व जोन के सभी पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रभारी और बीएलए को भी सूचना दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जन चौपाल को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति होंगे। जन चौपाल में क्षेत्र के लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोगों से आवश्यक चर्चा कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान राजू मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अर्पित पोरवाल, रामरतन दोहरे समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1