परिवार बाहर बैठा था, तभी भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बड़ा हादसा टला झींझक। लगातार हो रही बारिश के बीच जलिहापुर गांव के मजरा सिमरिया पुरवा में शनिवार दोपहर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के बाहर बैठे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। सिमरिया पुरवा निवासी कुसमा देवी पत्नी शिवपाल शनिवार दोपहर परिवार के साथ मकान के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य पहले से ही बाहर बैठे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान के मलबे में चारपाई, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
परिवार बाहर बैठा था, तभी भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बड़ा हादसा टला झींझक। लगातार हो रही बारिश के बीच जलिहापुर गांव के मजरा सिमरिया पुरवा में शनिवार दोपहर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के बाहर बैठे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। सिमरिया पुरवा निवासी कुसमा देवी पत्नी शिवपाल शनिवार दोपहर परिवार के साथ मकान के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य पहले से ही बाहर बैठे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान के मलबे में चारपाई, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
- लगातार बारिश के चलते संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने गिरा पेड़, दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से आवागमन ठप सिकंदरा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।1
- एसओजी और कुदरकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शातिर चोर को किया गिरफ्तार औरैया। थाना कुदरकोट और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के गढ़वाना जाने वाले मार्ग पर बने अंडरपास के पास से एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की 6 सोने की अंगूठियां बरामद की हैं। कस्बा कुदरकोट स्थित "न्यू मां अलोपा ज्वैलर्स" के संचालक समीर सोनी ने तहरीर दी थी कि 19 सितंबर को अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके भाई शिवम सोनी को चकमा देकर दुकान से सोने की अंगूठियां चोरी कर ली थीं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 305(A)/3(5) बीएनएस पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर समय 12.45 बजे बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के गढवाना जाने वाले मार्ग पर बने अडरपास के पास से अभियुक्त कासिम अब्बास ईरानी पुत्र मजहर अब्बास ईरानी उर्फ भानु यादव निवासी विदिशा रोड भानपुर (जैन मंदिर के पास) थाना छोला मदिंर जनपद भोपाल मध्यप्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष को मय चोरी किये हुए माल ( 06 अदद अंगूठी पीली धातु ) सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कुदरकोट की दुकान से चोरी करने की बात कबूल की और बताया कि वह विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की घटनाएं अंजाम देता है। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।3
- *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।1
- लगातार 30 घंटे की बारिश से टूटा आशियाना: कई कच्चे मकान ढहे, खुले आसमान के नीचे आए गरीब परिवार *लगातार 30 घंटे की बारिश से टूटा आशियाना: कई कच्चे मकान ढहे, खुले आसमान के नीचे आए गरीब परिवार* रिपोर्टर = सौरभ पाण्डेय स्थान = जालौन यूपी जालौन के ब्लाक कुठौंद क्षेत्र:मे पिछले 30 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने गरीब किसानों और ग्रामीणों पर आफत ला दी है। लगातार बारिश के चलते मिट्टी और खपरैल से बने कई कच्चे घर भरभराकर गिर गए। दीवारों के ढहने और छत गिरने से घरों में रखा राशन, कपड़े और गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। आशियाना छिन जाने के कारण कई परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हैं। गनीमत रही कि दीवार में दरारें देखते ही परिजन समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्रभावित परिवारों ने गरीब किसान विनोद तिवारी कुरौली ने शासन-प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री और मकान क्षति के मुआवजे की गुहार लगाई है।4
- भारी वारिस के बीच माँ मंगलाकाली के दर्शन कर 07 वर्षीय शौर्य सेंगर के जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ परिजनों नें केक काटकर दी उज्जवल भविष्य का शुभाशीष जिसके लिये सभी आत्मीय जनों का दिल धन्यवाद औरैया, जैसा कि आप सभी लोगों को मालूम हैकि 25 सितम्बर 2026 को सतेन्द्र सेंगर "राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच भारत के इकलौते पुत्र शौर्य सेंगर का जन्मोत्सव कार्यक्रम था, परन्तु भीषण वारिस नें जन्मोत्सव कार्यक्रम सहित समाज हितों के स्थाई समस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित कार्यक्रम गृहण लग गया, इस बाद भी सतेन्द्र सेंगर नें अपने 07 वर्षीय पुत्र शौर्य सेंगर को माँ मंगला काली के दर्शन करा आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की प्रार्थना कर जन्मोत्सव का शुभारम्भ किया, भले ही भारी वारिस के चलते कार्यक्रम को गृहण लगा रहा परन्तु शौर्य की दादी लक्ष्मी देवी, दाऊ बिनोद सेंगर, प्रमोद सेंगर ताई गुड्डी देवी चाचा धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह राठौर जालौन, बहिन कीर्ति देवी, सहित सुंदर लाल सिंह, नानी सारदा देवी, मौसी किरन कुमारी, मामा किशन, शनि रोहित, मौसा राकेश बाबू सहित कुलदीप सिंह ऋषि राजावत कार्यवाहक राष्ट्रीय महासचिव मीडिया अधिकार मंच भारत, कार्तिकेय सोनी सम्पादक फैक्ट्र प्लेटफार्म लेजर दैनिक न्यूज पेपर, मौसी नाज व फुरकान, सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थित में केक काटकर कर शौर्य सेंगर को तिलक लगाकर मिठाई खिला उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें की, भारी बारिस में दूर दराज से चलकर आये आत्मीय बन्धुओं नें शौर्य सेंगर को शुभाशीष देने पर सतेन्द्र सेंगर नें सभी का आभार व्यक्ति किया,4
- *लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, ल *लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान* *Lucknow -* लखनऊ के जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित मड़ियांव गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हल्की बारिश में ही नालियां चोक होने से पानी घरों के अंदर तक भर गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण हर बरसात में यही स्थिति बनती है। इस वार्ड की पार्षद निशा तिवारी हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है।1
- लगातार ह्यो रही बारिश व तेज हवाएं चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त फसलों कोभी नुकसान ।1
- 30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर *30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर* ओलावृष्टि से पहले से ही किसान परेशान फासले हो गई थी नष्ट नहीं मिले था मुआवजा किसानों ने लगाया आरोप रिपोर्टर = सौरभ पाण्डेय स्थान = जालौन यूपी जालौन के पूरे जिले क्षेत्र में कुठौन्द क्षेत्र मे पिछले 30 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बरसते पानी से सबसे बुरा असर किसानों पर पड़ा है। सैकड़ों एकड़ में फैली तैयार फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे उनके पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है। कुठौन्द ब्लाक के क्षेत्र में वावली कुरौली नाकेलपुरा. नीमगाव भोजपुर खेतों में कई फीट पानी भर जाने के कारण पौधों की जड़ें सड़ने लगी हैं। मेहनत और लागत डूबते देख किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। अन्नदाताओं ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि खेतों में भरे पानी की तुरंत निकासी का प्रबंध किया जाए और नुकसान का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक बादलों का डेरा बने रहने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई किसानों को कहना है पहले से ही संकट में था क्यूँ की गेहूं और मटर की ओलावृष्टि से हुई थी फ़ासल नष्ट हो गई थी उसका मुआवजा अभी तक नहीं फिर किसानों की फासल पानी ने की बर्बाद कर दी वाईट = राजेश कुमार4
- औरैया बारिश के चलते दीवाल गिरने से एक दर्जन मकान बाल बाल बचे ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया बारिश के चलते दीवाल गिरने से एक दर्जन मकान बाल बाल बचे दो दिन से लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हादसे के समय सभी परिवार घरो मे थे लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई कालेज की दीवार के मलवे से दो मोहल्ले के लोगों मे परेशानी उक्त मामले की शिकायत कालेज के अध्यापको से की तो बिगड़े बोल कस्बे के अंतर्गत श्री राधा बल्ल्भ इंटर कालेज फफूँद का मामला1