कुठला पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में 540 लीटर अवैध शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भापुसे) के निर्देशों के पालन में समाज को नशामुक्त बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। दिनांक 17/06/2026 को कुठला पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी, तभी इन्द्रानगर पुल के पास एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक MP20CK8589 पुलिस वाहन को देखकर तेज गति से गली नंबर 09, सेन मोहल्ला की ओर मुड़ गई। पुलिस को संदिग्ध गतिविधि लगने पर वाहन का पीछा किया गया। इस दौरान आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में बोलेरो वाहन की तलाशी ली, जिसमें वाहन के अंदर रखे 60 कार्टून अवैध शराब बरामद हुए। इनमें 55 कार्टून देशी लाल मशाला और 05 कार्टून देशी सफेद शराब शामिल थी। प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव शराब भरी हुई थी, जिससे कुल मात्रा 540 लीटर हो गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये और प्रयुक्त बोलेरो वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई, जिससे कुल जप्ती 13 लाख रुपये की हुई। वाहन की जांच के दौरान प्राप्त दस्तावेजों और पीओएस मशीन से सत्यापन करने पर यह वाहन शुभम निषाद पिता राजाराम निषाद के नाम पर पंजीकृत पाया गया। मामले में बोलेरो चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 506/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक शिशिर पाण्डेय, हर्षुल मिश्रा, विजय राणा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कुठला पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में 540 लीटर अवैध शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भापुसे) के निर्देशों के पालन में समाज को नशामुक्त बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। दिनांक 17/06/2026 को कुठला पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी, तभी इन्द्रानगर पुल के पास एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक MP20CK8589 पुलिस वाहन को देखकर तेज गति से गली नंबर 09, सेन मोहल्ला की ओर मुड़ गई। पुलिस को संदिग्ध गतिविधि लगने पर वाहन का पीछा किया गया। इस दौरान आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में बोलेरो वाहन की तलाशी ली, जिसमें वाहन के अंदर रखे 60 कार्टून अवैध शराब बरामद हुए। इनमें 55 कार्टून देशी लाल मशाला और 05 कार्टून देशी सफेद शराब शामिल थी। प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव शराब भरी हुई थी, जिससे कुल मात्रा 540 लीटर हो गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये और प्रयुक्त बोलेरो वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई, जिससे कुल जप्ती 13 लाख रुपये की हुई। वाहन की जांच के दौरान प्राप्त दस्तावेजों और पीओएस मशीन से सत्यापन करने पर यह वाहन शुभम निषाद पिता राजाराम निषाद के नाम पर पंजीकृत पाया गया। मामले में बोलेरो चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 506/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक शिशिर पाण्डेय, हर्षुल मिश्रा, विजय राणा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- कुठला पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में 540 लीटर अवैध शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भापुसे) के निर्देशों के पालन में समाज को नशामुक्त बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। दिनांक 17/06/2026 को कुठला पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी, तभी इन्द्रानगर पुल के पास एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक MP20CK8589 पुलिस वाहन को देखकर तेज गति से गली नंबर 09, सेन मोहल्ला की ओर मुड़ गई। पुलिस को संदिग्ध गतिविधि लगने पर वाहन का पीछा किया गया। इस दौरान आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में बोलेरो वाहन की तलाशी ली, जिसमें वाहन के अंदर रखे 60 कार्टून अवैध शराब बरामद हुए। इनमें 55 कार्टून देशी लाल मशाला और 05 कार्टून देशी सफेद शराब शामिल थी। प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव शराब भरी हुई थी, जिससे कुल मात्रा 540 लीटर हो गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये और प्रयुक्त बोलेरो वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई, जिससे कुल जप्ती 13 लाख रुपये की हुई। वाहन की जांच के दौरान प्राप्त दस्तावेजों और पीओएस मशीन से सत्यापन करने पर यह वाहन शुभम निषाद पिता राजाराम निषाद के नाम पर पंजीकृत पाया गया। मामले में बोलेरो चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 506/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक शिशिर पाण्डेय, हर्षुल मिश्रा, विजय राणा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- कटनी के जिला कलेक्ट्रेट के ठीक सामने संचालित वेदांश न्यूरो स्पाइन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज की आड़ में जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) प्रबंधन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की, जिसमें बायोमेडिकल वेस्ट के संग्रहण, भंडारण और निपटान में बड़े पैमाने पर गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आईं, जो सीधे तौर पर मानव जीवन और पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा हैं। जांच टीम के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तीन सबसे महत्वपूर्ण चरणों में विफल पाया गया। पहला, संग्रहण में मनमानी करते हुए संक्रमित कचरे, जैसे सिरिंज, खून से सने कॉटन और पट्टियों को सामान्य कचरे के साथ मिलाकर रखा जा रहा था, जबकि इन्हें अलग-अलग रंग के डिब्बों में कलेक्ट करना अनिवार्य है। दूसरा, बायोमेडिकल वेस्ट को तय गाइडलाइंस के अनुसार सुरक्षित स्टोर रूम में रखने के बजाय असुरक्षित और खुले स्थानों पर डंप किया जा रहा था, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया था। तीसरा, अस्पताल प्रबंधन कचरे को नष्ट करने या उसे रीसायकल/डिस्पोजल सेंटर तक सुरक्षित पहुंचाने के कड़े सरकारी मानकों से संबंधित दस्तावेज़ और जमीनी व्यवस्था दिखाने में पूरी तरह नाकाम रहा। शिकायतकर्ता रोहन गर्ग द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, वैज्ञानिक श्री आर.पी. शुक्ला, जिला पर्यावरण अधिकारी श्री विजय शुक्ला और केमिस्ट श्री जय शुक्ला की संयुक्त टीम ने अस्पताल की गहन जांच की, जिसमें शिकायत के सभी बिंदुओं की पुष्टि मौके पर ही हो गई। विभाग ने इन गंभीर अनियमितताओं को रिकॉर्ड पर लेते हुए आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पर्यावरण अधिकारी के अनुसार, यह लापरवाही जनस्वास्थ्य और पर्यावरण के साथ बड़ा खिलवाड़ है, जिसके लिए एक सख्त जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। नियमों के इस स्तर पर उल्लंघन के लिए अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने, भारी वित्तीय जुर्माना लगाने और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।3
- कटनी में महिला कांग्रेस ने राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को कथित रूप से अवैधानिक तरीके से निरस्त किए जाने के विरोध में गुरुवार को थाना तिराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोसी सेतिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। रजनी वर्मा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के बजाय सत्ता पक्ष के दबाव में काम करता दिख रहा है। उन्होंने भाजपा पर महिलाओं के सम्मान की बात करने के साथ ही उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने से रोकने का भी आरोप लगाया। वर्मा ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को जिस आधार पर निरस्त किया गया, उसे तथ्यहीन और लोकतंत्र की भावना के विपरीत करार दिया। महिला कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जिस एफआईआर का हवाला देकर नामांकन रद्द किया गया, उसमें मीनाक्षी नटराजन आरोपी नहीं थीं, बल्कि उसमें केवल उन्हें संबंधित मामले की जानकारी दिए जाने का उल्लेख था। इसके बावजूद, बिना स्पष्टीकरण का अवसर दिए नामांकन निरस्त कर देना लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की आवाज दबाने और महिला नेतृत्व को कमजोर करने के प्रयासों का सड़कों से लेकर सदन तक विरोध करती रहेगी। महिला कांग्रेस ने इस मामले में राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। इस प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधुरी जैन, राजा जगवानी, राकेश जैन, विजय पटेल, प्रशांत जैसवाल, मंगल सिंह, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, मुमताज बानो, सुनीता सोनी, गीता निषाद, रूपा तिवारी, अर्चना जायसवाल, अजय गोटिया, संजू गुप्ता, नारायण निषाद, राजेश जाटव, आफताब अहमद, जॉर्ज डेविड, आनंद पटेल, मनोज वर्मा, शिवकुमार यादव, साहिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। महिला कांग्रेस ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि देश महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर प्रहार नहीं सहेगा और न्याय की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।1
- कटनी नगर के एक मंदिर में हर सुबह माँ भगवती की दिव्य आरती भक्तों के मन में नई ऊर्जा और श्रद्धा का संचार करती है। इस दौरान मंदिर में गूंजते जयकारों, घंटियों की मधुर ध्वनि और दीपों की पावन ज्योति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। भक्त माँ के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। मान्यता है कि माँ भगवती की कृपा से जीवन में सकारात्मकता, साहस और मंगल का संचार होता है।1
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एमपी नगर स्थित शासकीय प्रेस के सामने एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक के खंभे पर चढ़ने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास कर रही है। हालांकि, युवक के खंभे पर चढ़ने के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है।1
- पन्ना जिले की थेपा ग्राम पंचायत के चकरभाठा गांव में सरपंच पर ग्राम पंचायत की सामग्री की चोरी करने और उसे बेचने के साथ-साथ घटिया निर्माण कार्य करने के गंभीर आरोप लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में सी.सी. रोड और नाली निर्माण के लिए सरपंच द्वारा सामग्री मंगवाई गई थी। हालांकि, सड़क निर्माण का कार्य बेहद घटिया गुणवत्ता का किया गया। आरोप है कि सरपंच ने इसी निर्माण सामग्री में से कुछ को अपने घर ले जाकर उसका दुरुपयोग किया, और कुछ सीमेंट, रेत तथा गिट्टी को एक हाईवे पर बेच दिया। यह पूरी शिकायत सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत की सामग्री की चोरी और अवैध बिक्री के संबंध में है।1
- सोशल मीडिया पर कटनी के एक वार्ड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पढ़े-लिखे और शिक्षित परिवार के व्यक्ति ने एक ऐसा काम किया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। एक तरफ जहां भीषण गर्मी में व्यक्ति और समाजसेवी संस्थाएं जगह-जगह प्याऊ आदि की व्यवस्था कर पानी उपलब्ध करा रही हैं, वहीं कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी पिछले लगभग 12 वर्षों से बेजुबान पशुओं के लिए जल पात्र वितरित करती आ रही है। इन जल पात्रों को लोग अपने मोहल्ले-पड़ोस में ले जाकर पानी भर कर रखते हैं, ताकि घूमने वाले पशुओं को पीने का पानी मिल सके। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के अनुसार, इसी जल पात्र को एक व्यक्ति ने रात के अंधेरे में चोरी-छुपे अपने ही हाथों से तोड़ दिया। इस घटना के सामने आने के बाद यह सवाल उठाया जा रहा है कि इस विषय पर लोगों की क्या राय है।1
- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बड़वारा थाना क्षेत्र के गुड़ा मोड़ के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार 58 वर्षीय परमेश्वर दत्त चतुर्वेदी को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए, जबकि आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इसी दौरान उमरिया से कटनी की ओर जा रहे मध्य प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान का काफिला वहां से गुजर रहा था। सड़क पर घायल पड़े बुजुर्ग को देखकर मंत्री ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी सुरक्षा में तैनात पायलटिंग गाड़ी से घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बड़वारा भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने परमेश्वर दत्त चतुर्वेदी को मृत घोषित कर दिया, क्योंकि अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की शिनाख्त उमरिया जिले के चंदिया नगर निवासी परमेश्वर दत्त चतुर्वेदी के रूप में हुई है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बड़वारा थाना प्रभारी के. के. पटेल ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घटना के हर पहलू और कारणों की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी वाहन को जब्त करने का आश्वासन दिया है।2