Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरुग्राम में डिवाइडर पर चढ़ी टोयोटा कारः एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसा; राहगीरों ने अंदर फंसे ड्राइवर को निकाला बाहर
KamalJeet Yadav
गुरुग्राम में डिवाइडर पर चढ़ी टोयोटा कारः एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसा; राहगीरों ने अंदर फंसे ड्राइवर को निकाला बाहर
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by KamalJeet Yadav1
- छोटा भाई मंजिते के मामा श्री ॐ प्रकाश जी के हमारे घर पर आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनका स्नेह और आशीर्वाद पाकर हम सभी अत्यंत प्रसन्न एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। 🙏1
- अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत फेल, भड़के ट्रंप ने फिर दी तेहरान को बड़ी धमकी अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई बातचीत फेल हो गई है. दोनों ही पक्षों की ओर से इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता (US Iran War Talk) फेल हो गई है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को बताया कि दोनों देशों के बीच हुई बातचीत विफल रही. उन्होंने कहा कि 21 घंटे से अधिक समय के अथक प्रयासों के बावजूद दोनों पक्ष मतभेदों की खाई पाटने में असमर्थ रहे. वेंस ने कहा, 'हम 21 घंटे से इस पर काम कर रहे हैं और अच्छी खबर यह है कि हमारे बीच कई सार्थक चर्चाएं हुई हैं. बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके.'जेडी वेंस ने क्या बताई बातचीत फेल होने की वजह?अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने कहा, 'हमने अपनी सीमाएं स्पष्ट कर दी हैं कि हम किन बातों पर समझौता करने को तैयार हैं और किन पर नहीं.' उन्होंने कहा कि ईरानी डेलीगेशन ने हमारी शर्तों को स्वीकार न करने का विकल्प चुना है. जब उनसे यह बताने को कहा गया कि विवाद के प्रमुख मुद्दे क्या थे और ईरानियों ने किन बातों को ठुकराया तो उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया.वेंस ने कहा, 'मैं अधिक विस्तार से नहीं बताऊंगा क्योंकि 21 घंटे तक बंद कमरे में बातचीत करने के बाद मैं सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहता, लेकिन सीधी सी बात यह है कि हमें उनकी ओर से इस बात की स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखनी चाहिए कि वे परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगे और न ही ऐसे साधन हासिल करने की कोशिश करेंगे, जिनसे वे बहुत जल्दी परमाणु हथियार हासिल कर सकें.'डेलीगेशन में कौन-कौन था शामिल?बता दें कि अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस डेलीगेशन को लीड कर रहे थे. इस डेलीगेशन में स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर और ब्रैड कूपर शामिल थे. जबकि ईरान की ओर से बातचीत को वहां की संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ लीड कर रहे थे. अब दोनों ही देशों के डेलीगेशन इस्लामाबाद से रवाना हो चुके हैं.1
- अमेरिका - ईरान शांति वार्ता फेल. अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा ईरान ने हमारी शर्ते नही मानी1
- पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने वाला युवक कर रहा था डार्क वेब का इस्तेमाल, CIA से मांगा था फंड प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर जानलेवा हमले की साजिश रचने वाले युवक के खिलाफ बक्सर के साइबर थाने में प्राथमिकी हो गई है। शुरुआती जानकारी में पुलिस ने उसका नाम अमन बताया था लेकिन प्राथमिकी में उसके नाम के तौर पर अमल कुमार का उल्लेख है। पुलिस को आशंका है कि उसने डार्क वेब का सहारा लेकर अमेरिकन खुफिया एजेंसी सीआईए से संपर्क साधा था और प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला करने की मंशा जताई थी। इसके लिए वह सीआईए से आर्थिक लाभ चाहता था। इस मामले में हिरासत में लिए गए उसके दो अन्य साथियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने फिलहाल चेतावनी देते हुए छोड़ दिया है।1
- Post by Kishanveer Rajput1
- मोदी जी ने ऐसी रैली गुजरात में भी नहीं की, हमारे परिवार को बेवजह बदनाम किया जा रहा है बोले तेजस्वी, हिमांता पहुंचे खाटू श्याम की शरण में, चुनाव आयोग बीजेपी की पार्टी बोले अखिलेश, शांति वार्ता में पाकिस्तान गदगद और ईरान ने किया राहत सामग्री के लिए भारत का धन्यवाद.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by KamalJeet Yadav1