logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायण ने आज दिनांक 10.06.2026 को बांदा जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा राजेश एस० और पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल भी मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करना था। अपर पुलिस महानिदेशक ने केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सहित परीक्षा संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, पुलिस अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता और उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा।

on 10 June
user_Surash Sahu
Surash Sahu
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
on 10 June

अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायण ने आज दिनांक 10.06.2026 को बांदा जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा राजेश एस० और पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल भी मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष,

e02172e7-eed1-4df4-92c5-6169d5e7f448

पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करना था। अपर पुलिस महानिदेशक ने केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सहित परीक्षा संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, पुलिस अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए

4aae7f66-87f9-4a0c-b9a3-0cb133cb2049

रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता और उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मोहर्रम की सातवीं तारीख पर शिया समुदाय के लोगों ने इमाम बारगाह से पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अलम का मातमी जुलूस निकाला।
    1
    मोहर्रम की सातवीं तारीख पर शिया समुदाय के लोगों ने इमाम बारगाह से पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अलम का मातमी जुलूस निकाला।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित और कार्यकर्ताओं ने अजय राय जी के निर्देशन में नेट पेपर लीक और बेरोज़गार युवाओं के साथ हो रहे 'खिलवाड़' को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। इस बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे बेरोज़गार युवा लाखों रुपए खर्च करके परीक्षा देने पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति को 'बच्चों के साथ खिलवाड़' बताते हुए सरकार से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की।
    1
    बांदा कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित और कार्यकर्ताओं ने अजय राय जी के निर्देशन में नेट पेपर लीक और बेरोज़गार युवाओं के साथ हो रहे 'खिलवाड़' को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। इस बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे बेरोज़गार युवा लाखों रुपए खर्च करके परीक्षा देने पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति को 'बच्चों के साथ खिलवाड़' बताते हुए सरकार से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की।
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people Banda, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद बांदा का प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। इसी क्रम में, मंडलायुक्त अजीत कुमार ने निजी अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ उन्हें फायर सेफ्टी से जुड़ी व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां मिलीं। इन खामियों के मद्देनजर, अस्पतालों को 24 घंटे के भीतर सुधार करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं और ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके अतिरिक्त, आकाश कोचिंग सेंटर को सुरक्षा मानकों को पूरी तरह से लागू करने तक सभी कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन की ओर से होटलों, लाइब्रेरी और अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच भी लगातार जारी है। इस निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मंडलायुक्त के साथ मौजूद रहे।
    2
    लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद बांदा का प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। इसी क्रम में, मंडलायुक्त अजीत कुमार ने निजी अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ उन्हें फायर सेफ्टी से जुड़ी व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां मिलीं। इन खामियों के मद्देनजर, अस्पतालों को 24 घंटे के भीतर सुधार करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं और ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके अतिरिक्त, आकाश कोचिंग सेंटर को सुरक्षा मानकों को पूरी तरह से लागू करने तक सभी कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन की ओर से होटलों, लाइब्रेरी और अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच भी लगातार जारी है। इस निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मंडलायुक्त के साथ मौजूद रहे।
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बाबेरू में मोहर्रम की सातवीं तारीख को हजरत क़ासिम की याद में मेहंदी पलंग जुलूस निकाला गया।
    1
    बाबेरू में मोहर्रम की सातवीं तारीख को हजरत क़ासिम की याद में मेहंदी पलंग जुलूस निकाला गया।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सोमवार सुबह हमीरपुर जिला अस्पताल परिसर स्थित महिला शौचालय में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दरअसल, सुबह सफाई के लिए पहुंची एक महिला सफाईकर्मी ने शौचालय में नवजात के शव को देखा। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अलका शुक्ला ने बताया कि महिला सफाईकर्मी द्वारा उन्हें सुबह करीब आठ बजे शव मिलने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रात 10 बजे तक ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा की गई जांच के दौरान शौचालय में कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई थी। सीएमओ के अनुसार, रात तीन बजे तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है, जिसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया है, और इसके बाद के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। डॉ. शुक्ला ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को आने-जाने वाले लोगों और उनके सामान की सघन जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और शौचालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर शव वहां तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान करने तथा घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
    1
    सोमवार सुबह हमीरपुर जिला अस्पताल परिसर स्थित महिला शौचालय में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

दरअसल, सुबह सफाई के लिए पहुंची एक महिला सफाईकर्मी ने शौचालय में नवजात के शव को देखा। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अलका शुक्ला ने बताया कि महिला सफाईकर्मी द्वारा उन्हें सुबह करीब आठ बजे शव मिलने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रात 10 बजे तक ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा की गई जांच के दौरान शौचालय में कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई थी। सीएमओ के अनुसार, रात तीन बजे तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है, जिसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया है, और इसके बाद के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। डॉ. शुक्ला ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को आने-जाने वाले लोगों और उनके सामान की सघन जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और शौचालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर शव वहां तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान करने तथा घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मोहर्रम की सातवीं पर, बांदा शहर में अकीदतमंद लोगों ने गम के माहौल के बीच विभिन्न इमामबाड़ों से नेजे सवारियां निकालीं। इस दौरान शहर भर में भक्तिभाव और शोक का माहौल बना रहा।
    1
    मोहर्रम की सातवीं पर, बांदा शहर में अकीदतमंद लोगों ने गम के माहौल के बीच विभिन्न इमामबाड़ों से नेजे सवारियां निकालीं। इस दौरान शहर भर में भक्तिभाव और शोक का माहौल बना रहा।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा में शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जा रहे मोहर्रम की सातवीं तारीख को शिया समुदाय द्वारा पूर्वी कोठी से एक मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने सीनाजनी मातम करते हुए याद-ए-हुसैन में खुद को लहूलुहान कर लिया। इसके साथ ही, छावनी मोहल्ले से लेकर जिला परिषद रोड तक अलम जुलूस भी निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और लंगर का भी आयोजन हुआ। दस दिवसीय मोहर्रम की श्रृंखला के तहत मंगलवार को मोहर्रम की सातवीं पर शहर के विभिन्न इमामबाड़ों से दोपहर तीन बजे से अलम जुलूस उठाए गए। ये सभी जुलूस अपने-अपने परंपरागत मार्गों से होते हुए जिला परिषद रोड पर पहुंचे, जहां मातमी धुनों के बीच करतब भी दिखाए गए। देर शाम, शहर की पूर्वी कोठी से शिया समुदाय का अलम जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में शिया समुदाय के लोगों ने सीनाजनी मातम कर खुद को लहूलुहान किया। यह जुलूस मातमी धुनों के बीच सट्टन चौराहा स्थित शिया इमामबाड़े में समाप्त हुआ, जहाँ देर रात तक मजलिस का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधीक्षक पूरे जुलूस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे, जबकि शहर कोतवाल बलराम सिंह लगातार गस्त करते नजर आए। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शोएब नियाजी और अरशद निजामी भी जुलूस में मौजूद रहे।
    2
    बांदा में शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जा रहे मोहर्रम की सातवीं तारीख को शिया समुदाय द्वारा पूर्वी कोठी से एक मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने सीनाजनी मातम करते हुए याद-ए-हुसैन में खुद को लहूलुहान कर लिया। इसके साथ ही, छावनी मोहल्ले से लेकर जिला परिषद रोड तक अलम जुलूस भी निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और लंगर का भी आयोजन हुआ।

दस दिवसीय मोहर्रम की श्रृंखला के तहत मंगलवार को मोहर्रम की सातवीं पर शहर के विभिन्न इमामबाड़ों से दोपहर तीन बजे से अलम जुलूस उठाए गए। ये सभी जुलूस अपने-अपने परंपरागत मार्गों से होते हुए जिला परिषद रोड पर पहुंचे, जहां मातमी धुनों के बीच करतब भी दिखाए गए।

देर शाम, शहर की पूर्वी कोठी से शिया समुदाय का अलम जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में शिया समुदाय के लोगों ने सीनाजनी मातम कर खुद को लहूलुहान किया। यह जुलूस मातमी धुनों के बीच सट्टन चौराहा स्थित शिया इमामबाड़े में समाप्त हुआ, जहाँ देर रात तक मजलिस का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधीक्षक पूरे जुलूस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे, जबकि शहर कोतवाल बलराम सिंह लगातार गस्त करते नजर आए। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शोएब नियाजी और अरशद निजामी भी जुलूस में मौजूद रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.