Shuru
Apke Nagar Ki App…
रुपवास से जटमासी, रुदावल को जाने वाला सड़क मार्ग जटमासी तक वर्षों से शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण बदहाल स्थिति में पड़ा है। जिसकी सुध लेने वाला आज कोई नहीं रहा है। इस सड़क मार्ग से जुड़े ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार पूरी तरह निकम्मे व बेशर्म हैं। इनको हमारी परेशानी शिकायतों के बावजूद दिखाई नहीं दे रही है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
रुपवास से जटमासी, रुदावल को जाने वाला सड़क मार्ग जटमासी तक वर्षों से शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण बदहाल स्थिति में पड़ा है। जिसकी सुध लेने वाला आज कोई नहीं रहा है। इस सड़क मार्ग से जुड़े ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार पूरी तरह निकम्मे व बेशर्म हैं। इनको हमारी परेशानी शिकायतों के बावजूद दिखाई नहीं दे रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रुपवास से जटमासी, रुदावल को जाने वाला सड़क मार्ग जटमासी तक वर्षों से शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण बदहाल स्थिति में पड़ा है। जिसकी सुध लेने वाला आज कोई नहीं रहा है। इस सड़क मार्ग से जुड़े ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार पूरी तरह निकम्मे व बेशर्म हैं। इनको हमारी परेशानी शिकायतों के बावजूद दिखाई नहीं दे रही है।2
- Post by Dalveer Singh4
- हलवाई खाना में प्रोविजन स्टोर के चटकाए ताले, 80 हजार की नकदी और नोटों की माला चोरी धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हलवाई खाना स्थित एक प्रोविजन स्टोर के ताले तोड़कर चोर दुकान में रखी करीब 80 हजार रुपए की नकदी और नोटों की एक माला चोरी कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान मालिक रामस्वरूप पुत्र गुलाबचंद ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद सुबह कुछ लोगों ने दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले और अंदर रखी करीब 80 हजार रुपए की नकदी तथा नोटों की माला गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। बताया जा रहा है कि CCTV फुटेज में चोर दुकान के ताले तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है।4
- सदर थाना पुलिस की कार्यवाही, भैंस चोरी के मामले में मिली सफलता, एक सप्ताह पूर्व चोरी गई 05 भैंसे बरामद बाड़ी :-सदर थाना पुलिस की कार्यवाही, भैंस चोरी के मामले में मिली सफलता, एक सप्ताह पूर्व चोरी गई 05 भैंसे बरामद, डांग के लायक पुरा के पास जंगल मे कार्रवाही, दो भैंस चोर भी लगे पुलिस के हाथ, पीड़ित अमरपुरा निवासी मनीराम मीना की जंगल में चरने गई भैंस हुई थी चोरी, कोतवाली एसएचओ मोहर सिंह और पुलिस की कार्यवाही।1
- अंडर-23 क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल सम्पन्न, 80 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और फिटनेस के आधार पर हुआ प्रतिभाओं का आकलन धौलपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ धौलपुर की टीम के चयन हेतु रविवार को एक दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। बड़ी फील्ड, स्टेशन रोड पर आयोजित ट्रायल राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सुमेंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष भूपेंद्र राना की देखरेख में सम्पन्न हुआ। राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव सुमेंद्र तिवारी ने बताया कि अंडर-23 स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध कराकर राजस्थान क्रिकेट के लिए मजबूत प्रतिभाएं तैयार करना है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अंडर-23 टीम में चयन के लिए जिलेभर से 80 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के समक्ष अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। संघ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र राना ने कहा कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संघ की ओर से आवश्यक प्रयास किए जाएंगे तथा आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चयन ट्रायल के दौरान चयनकर्ता एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी विवेक यादव तथा प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी और अभिषेक गोला ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण एवं फिटनेस का बारीकी से अवलोकन किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयनित टीम राज्यस्तरीय अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में धौलपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।1
- UGC के नए नियम भारत की शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर हमला हैं। ये नियम गरीब, दलित, पिछड़े और सामान्य छात्रों के भविष्य को अंधेरे में धकेल देंगे। हम सभी छात्र-छात्राओं की एक ही माँग है - UGC के इस काले कानून को तुरंत वापस लिया जाए। UGC Roll Back करो! #UGC_RollBack UGC वापस लो! भविष्य बचाओ! छात्र एकता जिंदाबाद! ROLLBACK UGC - हमारी शिक्षा, हमारा हक! 🚨 UGC के नए नियमों से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में है! यह शिक्षा में समानता खत्म करने की साजिश है। हम चुप नहीं बैठेंगे! सरकार होश में आओ - UGC Roll Back करो! #UGC_RollBack1
- बालूगंज गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया आगरा के गुरुद्वारा शहीद संत बाबा केहर सिंह, बालूगंज में गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। विशेष कीर्तन, गुरु महिमा का वर्णन, अरदास, हुकमनामा और गुरु के लंगर में बड़ी संख्या में संगत ने सहभागिता की।1
- Post by TNANEWS24 Rajkumar1