logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश पहुंचे मुंडावर; उपखंड कार्यालय और पंचायत समिति की व्यवस्थाएं जांची उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति मुंडावर का निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश* *प्रार्थी को उचित मार्गदर्शन देने पर जोर, ताकि समय पर निस्तारित हो सके लंबित प्रकरण* खैरथल-तिजारा, 30 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार को मुंडावर स्थित उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कन्वर्जन पोर्टल को खुलवाकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आवेदकों के प्रकरण लंबित हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति हेतु स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आवेदकों के दस्तावेज पूर्ण करवाकर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कई बार प्रार्थियों को कागजी प्रक्रियाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होती, ऐसे में उन्हें उचित मार्गदर्शन देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नकल शाखा को सुव्यवस्थित तरीके से रिकॉर्ड को संधारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कोर्ट फाइलों में तारीख देने व नोटिंग स्वयं द्वारा लिखने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारित फाइलों को क्रमबद्ध तरीके से रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति मुंडावर के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत समिति की लेखा शाखा, पंचायत शाखा सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर संधारित रिकॉर्ड की जांच कर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार विवेक सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे

1 hr ago
user_पत्रकार संदीप यादव
पत्रकार संदीप यादव
Computer Shop Mandawar, Alwar•
1 hr ago

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश पहुंचे मुंडावर; उपखंड कार्यालय और पंचायत समिति की व्यवस्थाएं जांची उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति मुंडावर का निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश* *प्रार्थी को उचित मार्गदर्शन देने पर जोर, ताकि समय पर निस्तारित हो सके लंबित प्रकरण* खैरथल-तिजारा, 30 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार को मुंडावर स्थित उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कन्वर्जन पोर्टल को खुलवाकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आवेदकों के प्रकरण लंबित हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति हेतु स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आवेदकों के दस्तावेज पूर्ण करवाकर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कई बार प्रार्थियों को कागजी प्रक्रियाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होती, ऐसे में उन्हें उचित मार्गदर्शन देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नकल शाखा को सुव्यवस्थित तरीके से रिकॉर्ड को संधारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कोर्ट फाइलों में तारीख देने व नोटिंग स्वयं द्वारा लिखने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारित फाइलों को क्रमबद्ध तरीके से रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति मुंडावर के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत समिति की लेखा शाखा, पंचायत शाखा सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर संधारित रिकॉर्ड की जांच कर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार विवेक सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे

More news from Alwar and nearby areas
  • उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति मुंडावर का निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश* *प्रार्थी को उचित मार्गदर्शन देने पर जोर, ताकि समय पर निस्तारित हो सके लंबित प्रकरण* खैरथल-तिजारा, 30 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार को मुंडावर स्थित उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कन्वर्जन पोर्टल को खुलवाकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आवेदकों के प्रकरण लंबित हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति हेतु स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आवेदकों के दस्तावेज पूर्ण करवाकर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कई बार प्रार्थियों को कागजी प्रक्रियाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होती, ऐसे में उन्हें उचित मार्गदर्शन देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नकल शाखा को सुव्यवस्थित तरीके से रिकॉर्ड को संधारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कोर्ट फाइलों में तारीख देने व नोटिंग स्वयं द्वारा लिखने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारित फाइलों को क्रमबद्ध तरीके से रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति मुंडावर के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत समिति की लेखा शाखा, पंचायत शाखा सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर संधारित रिकॉर्ड की जांच कर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार विवेक सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे
    1
    उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति मुंडावर का निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश*
*प्रार्थी को उचित मार्गदर्शन देने पर जोर, ताकि समय पर निस्तारित हो सके लंबित प्रकरण*
खैरथल-तिजारा, 30 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार को मुंडावर स्थित उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कन्वर्जन पोर्टल को खुलवाकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आवेदकों के प्रकरण लंबित हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति हेतु स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आवेदकों के दस्तावेज पूर्ण करवाकर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कई बार प्रार्थियों को कागजी प्रक्रियाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होती, ऐसे में उन्हें उचित मार्गदर्शन देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नकल शाखा को सुव्यवस्थित तरीके से रिकॉर्ड को संधारित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कोर्ट फाइलों में तारीख देने व नोटिंग स्वयं द्वारा लिखने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारित फाइलों को क्रमबद्ध तरीके से रखने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति मुंडावर के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत समिति की लेखा शाखा, पंचायत शाखा सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर संधारित रिकॉर्ड की जांच कर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार विवेक सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    1 hr ago
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का अलवर दौरा
    1
    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का अलवर दौरा
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 🟥 ब्रेकिंग हेडिंग: नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में बदहाली का खुलासा—500 बेड के अस्पताल में पानी, डॉक्टर और मशीनों का संकट 🟨 सब-हेडिंग: संघर्ष समिति के दौरे में खुलीं पोल—मरीजों को पानी, दवाई और जांच के लिए भटकना पड़ रहा, निजी लैब-स्टोर पर उठे सवाल
    1
    🟥 ब्रेकिंग हेडिंग:
नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में बदहाली का खुलासा—500 बेड के अस्पताल में पानी, डॉक्टर और मशीनों का संकट
🟨 सब-हेडिंग:
संघर्ष समिति के दौरे में खुलीं पोल—मरीजों को पानी, दवाई और जांच के लिए भटकना पड़ रहा, निजी लैब-स्टोर पर उठे सवाल
    user_जफरूदीन गूमल
    जफरूदीन गूमल
    Voice of people फिरोजपुर झिरका, नूंह, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • Khatu Shyam Ji ke liye dikhaya jaaye Khatu Shyam ji ka bhag Darshan aur jo jo dekhen jo jo Darshan karenge unka Bhagya Badal jaega bahut badhiya Mandir Hai Khatu Shyam ji ka Jay Shri Khatu Shyam
    3
    Khatu Shyam Ji ke liye dikhaya jaaye Khatu Shyam ji ka bhag Darshan aur jo jo dekhen jo jo Darshan karenge unka Bhagya Badal jaega bahut badhiya Mandir Hai Khatu Shyam ji ka Jay Shri Khatu Shyam
    user_Ravindra kumar singh yadav
    Ravindra kumar singh yadav
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Rajbala
    1
    Post by Rajbala
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • Post by Kewal Singh
    1
    Post by Kewal Singh
    user_Kewal Singh
    Kewal Singh
    Rewari, Haryana•
    10 hrs ago
  • मजदूर ों का एकमात्र न्यूज़ चैनल चैनल से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें 🙏
    1
    मजदूर ों का एकमात्र न्यूज़ चैनल 
चैनल से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें 🙏
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • बाबा बिसाह देव की महिमा: डॉ. राकेश जाट ने बताया क्यों अटूट है यहाँ श्रद्धालुओं की आस्था। बिरसंगवास में उमड़ा आस्था का सैलाब: बाबा बिसाह देव के जयकारों से गुंजायमान हुआ मुंडावर क्षेत्र के गाँव बिरसंगवास में आज भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था बाबा बिसाह देव के पावन सानिध्य में आयोजित विशाल जागरण और भव्य भंडारे का, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु बीती रात आयोजित विशाल जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक सुमित कलानौरिया ने अपनी सुरीली आवाज और भक्ति गीतों से समां बांध दिया। देर रात तक चले इस जागरण में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। 'श्री बिसाह देवाय नमः' के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। आज हुआ विशाल भंडारा जागरण के पश्चात आज सुबह से ही मंदिर परिसर में भव्य भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन शुरू हुआ। समस्त ग्रामवासी सेवा समिति मण्डल, बिरसंगवास के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों से आए भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन आपसी सद्भाव और लोक आस्था का प्रतीक है। "यहाँ पूरी होती हैं मन्नतें" - डॉ. राकेश जाट कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश जाट ने मंदिर की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा बिसाह देव के दरबार में आने वाले भक्तों की अटूट आस्था है। उन्होंने कहा, "यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ आता है, उसकी हर मनोकामना और मन्नत पूरी होती है।" यही कारण है कि प्रतिवर्ष यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। व्यवस्थाएं रही चाक-चौबंद भारी भीड़ को देखते हुए ग्रामवासियों और स्वयंसेवकों ने सुरक्षा और सुचारू दर्शन के पुख्ता इंतजाम किए थे। दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा और 'प्रभु इच्छा तक' प्रसाद वितरण का कार्य अनवरत जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना हेतु आयोजित किया जाता है।
    1
    बाबा बिसाह देव की महिमा: डॉ. राकेश जाट ने बताया क्यों अटूट है यहाँ श्रद्धालुओं की आस्था।
बिरसंगवास में उमड़ा आस्था का सैलाब: बाबा बिसाह देव के जयकारों से गुंजायमान हुआ 
मुंडावर क्षेत्र के गाँव बिरसंगवास में आज भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था बाबा बिसाह देव के पावन सानिध्य में आयोजित विशाल जागरण और भव्य भंडारे का, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु बीती रात आयोजित विशाल जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक सुमित कलानौरिया ने अपनी सुरीली आवाज और भक्ति गीतों से समां बांध दिया। देर रात तक चले इस जागरण में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। 
'श्री बिसाह देवाय नमः' के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
आज हुआ विशाल भंडारा जागरण के पश्चात आज सुबह से ही मंदिर परिसर में भव्य भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन शुरू हुआ। समस्त ग्रामवासी सेवा समिति मण्डल, बिरसंगवास के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों से आए भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन आपसी सद्भाव और लोक आस्था का प्रतीक है।
"यहाँ पूरी होती हैं मन्नतें" - डॉ. राकेश जाट कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश जाट ने मंदिर की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा बिसाह देव के दरबार में आने वाले भक्तों की अटूट आस्था है। उन्होंने कहा, "यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ आता है, उसकी हर मनोकामना और मन्नत पूरी होती है।" यही कारण है कि प्रतिवर्ष यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
व्यवस्थाएं रही चाक-चौबंद भारी भीड़ को देखते हुए ग्रामवासियों और स्वयंसेवकों ने सुरक्षा और सुचारू दर्शन के पुख्ता इंतजाम किए थे। दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा और 'प्रभु इच्छा तक' प्रसाद वितरण का कार्य अनवरत जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना हेतु आयोजित किया जाता है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.