logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारी शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ, 13 अप्रैल से 10 दिन तक चलेगा सघन प्रचार कार्यक्रम : डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार *-सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से भजन मंडलियों द्वारा किया जाएगा महिला सशक्तिकरण योजनाओं का प्रचार* *पलवल, 13 अप्रैल।* सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में विभाग की ओर से जिला में 13 अप्रैल 2026 से नारी शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया है, जो आगामी 10 दिनों तक सघन रूप से चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति अधिनियम तथा महिला सशक्तिकरण, उत्थान एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा लागू विभिन्न योजनाओं के प्रति आमजन, विशेषकर महिलाओं को जागरूक करना है। इस अभियान के अंतर्गत भजन मंडलियां जिला के गांव-गांव में जाकर नारी शक्ति अधिनियम तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक करेंगी। सोमवार को विभाग की भजन पार्टी ने जिला के गांव मालपुरी में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रचार-प्रसार किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग द्वारा जिले की भजन मंडलियों को सक्रिय करते हुए विशेष गीतों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा। इन गीतों में महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता से संबंधित संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से पहुंच सके। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी विभागीय एवं सूचीबद्ध भजन मंडलियां इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। विशेष रूप से सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा समाज में सकारात्मक संदेश का व्यापक प्रसार हो। डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने संबंधित भजन मंडलियों एवं कलाकारों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें, ताकि सरकार का महिलाओं के सशक्तिकरण का उद्देश्य सार्थक रूप से पूर्ण हो सके।

2 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
2 hrs ago

नारी शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ, 13 अप्रैल से 10 दिन तक चलेगा सघन प्रचार कार्यक्रम : डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार *-सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से भजन मंडलियों द्वारा किया जाएगा महिला सशक्तिकरण योजनाओं का प्रचार* *पलवल, 13 अप्रैल।* सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में विभाग की ओर से जिला में 13 अप्रैल 2026 से नारी शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया है, जो आगामी 10 दिनों तक सघन रूप से चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति अधिनियम तथा महिला सशक्तिकरण, उत्थान एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा लागू विभिन्न योजनाओं के प्रति आमजन, विशेषकर महिलाओं को जागरूक करना है। इस अभियान के अंतर्गत भजन मंडलियां जिला के गांव-गांव में जाकर नारी शक्ति अधिनियम तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक करेंगी। सोमवार को विभाग की भजन पार्टी ने जिला के गांव मालपुरी में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रचार-प्रसार किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग द्वारा जिले की भजन मंडलियों को सक्रिय करते हुए विशेष गीतों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा। इन गीतों में महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता से संबंधित संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से पहुंच सके। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी विभागीय एवं सूचीबद्ध भजन मंडलियां इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। विशेष रूप से सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा समाज में सकारात्मक संदेश का व्यापक प्रसार हो। डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने संबंधित भजन मंडलियों एवं कलाकारों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें, ताकि सरकार का महिलाओं के सशक्तिकरण का उद्देश्य सार्थक रूप से पूर्ण हो सके।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by Haryana Voice Palwal
    1
    Post by Haryana Voice Palwal
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • भिवाड़ी पुलिस ने महिलाओं पर किया हल्का लाठीचार्ज, महिलाओं में नाराजगी !
    1
    भिवाड़ी पुलिस ने महिलाओं पर किया हल्का लाठीचार्ज, महिलाओं में नाराजगी !
    user_जफरूदीन गूमल
    जफरूदीन गूमल
    Voice of people नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Aterna Shamshabad Room Azhar bhai
    4
    Aterna Shamshabad Room Azhar bhai
    user_Haseen Bhai
    Haseen Bhai
    Tour Guide नगीना सेंट, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • मेवाती गानों से अक्सर विवादों में रहने वाले मेवात के मशहूर सिंगर असलम खान के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और गैर-कानूनी सामग्री प्रसारित करने के मामले साइबर थाना पुलिस ने सिंगर असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यूट्यूब चैनल असलम सिंगर एक गाने में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पाई गई है। करीब 6 दिन पहले रिलीज हुए गाने में गन कल्चर को बढ़ावा दिया गया है। मेवाती सिंगर पर जैसे ही मुकदमा दर्ज हुआ वैसे ही पूरे मेवात क्षेत्र में हलचल मच गई। लोग नूंह एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। गानों से असुरक्षा का माहौल सोशल मीडिया सैल में तैनात पुलिस कर्मचारी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि संबंधित गाने में अवैध हथियार रखने का महिमामंडन किया गया है, साथ ही धमकी भरे अंदाज में रंगदारी की मांग और विभिन्न स्थानों पर गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया गया है। जो इस प्रकार की सामग्री समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा संबंधित यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट आदि को भी बंद कराने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने पहले ही निर्देश जारी किए थे कि सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । उसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। एसपी डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि मेरे संज्ञान में आया था कि कई मेवाती युवा सिंगर अपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। इन गानों को युवा फेसबुक, व्हाट्सएप स्टोरी और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर साझा करते हैं, जिससे कई गांवों में विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। एसपी ने कहा कि "गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले सिंगरों के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए जाएंगे।
    1
    मेवाती गानों से अक्सर विवादों में रहने वाले मेवात के मशहूर सिंगर असलम खान के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और गैर-कानूनी सामग्री प्रसारित करने के मामले साइबर थाना पुलिस ने सिंगर असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यूट्यूब चैनल असलम सिंगर एक गाने में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पाई गई है। करीब 6 दिन पहले रिलीज हुए गाने में गन कल्चर को बढ़ावा दिया गया है। मेवाती सिंगर पर जैसे ही मुकदमा दर्ज हुआ वैसे ही पूरे मेवात क्षेत्र में हलचल मच गई। लोग नूंह एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।
गानों से असुरक्षा का माहौल 
सोशल मीडिया सैल में तैनात पुलिस कर्मचारी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि संबंधित गाने में अवैध हथियार रखने का महिमामंडन किया गया है, साथ ही धमकी भरे अंदाज में रंगदारी की मांग और विभिन्न स्थानों पर गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया गया है। जो इस प्रकार की सामग्री समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा संबंधित यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट आदि को भी बंद कराने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। 
एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई 
पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने पहले ही निर्देश जारी किए थे कि सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । उसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
एसपी डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि मेरे संज्ञान में आया था कि कई मेवाती युवा सिंगर अपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। इन गानों को युवा फेसबुक, व्हाट्सएप स्टोरी और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर साझा करते हैं, जिससे कई गांवों में विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। एसपी ने कहा कि "गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले सिंगरों के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए जाएंगे।
    user_Rajiv Prajapati
    Rajiv Prajapati
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • Post by Naseem Akram Akram
    1
    Post by Naseem Akram Akram
    user_Naseem Akram Akram
    Naseem Akram Akram
    Grain Distributor तावडू, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • 📍 डीग | राजस्थान डीग जिले में कांग्रेस OBC प्रकोष्ठ का औपचारिक गठन किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष महोदय ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और OBC वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज कांग्रेस की रीढ़ है और इस वर्ग की भागीदारी से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से मोहन गुर्जर को डीग जिला OBC प्रकोष्ठ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर ने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने, OBC समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संवाददाता: संदीप शर्मा
    1
    📍 डीग | राजस्थान
डीग जिले में कांग्रेस OBC प्रकोष्ठ का औपचारिक गठन किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष महोदय ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और OBC वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज कांग्रेस की रीढ़ है और इस वर्ग की भागीदारी से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से मोहन गुर्जर को डीग जिला OBC प्रकोष्ठ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर ने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने, OBC समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
संवाददाता: संदीप शर्मा
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *- उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में की जन शिकायतों की सुनवाई* *- शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर करें निवारण* *पलवल, 13 अप्रैल।* उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के लिए जनहित सर्वोपरि है। समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य भी जनता की तकलीफों और परेशानियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याएं सुनते समय जनहित को सर्वोपरि रखें और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिल सके। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे। उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर निवारण करें ताकि नागरिकों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए बार-बार समाधान शिविर में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य लक्ष्य जनता को राहत देना है। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी उसी समय पूरी गंभीरता से मामले की जांच करें और यथासंभव उसी दिन समाधान सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज किया जाए ताकि उसकी प्रगति की निगरानी आसानी से की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को समाधान शिविर से संबंधित लंबित शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निवारण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 000
    1
    *- उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में की जन शिकायतों की सुनवाई*
*- शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर करें निवारण*
*पलवल, 13 अप्रैल।*
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के लिए जनहित सर्वोपरि है। समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य भी जनता की तकलीफों और परेशानियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याएं सुनते समय जनहित को सर्वोपरि रखें और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिल सके। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे।
उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर निवारण करें ताकि नागरिकों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए बार-बार समाधान शिविर में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य लक्ष्य जनता को राहत देना है। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी उसी समय पूरी गंभीरता से मामले की जांच करें और यथासंभव उसी दिन समाधान सुनिश्चित करें। 
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज किया जाए ताकि उसकी प्रगति की निगरानी आसानी से की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को समाधान शिविर से संबंधित लंबित शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निवारण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • भिवाड़ी में श्रेमिक महिलाओं पर पुलिस का चला डंडा, वेतन बढ़ोतरी की उठ रही मांग
    1
    भिवाड़ी में श्रेमिक महिलाओं पर पुलिस का चला डंडा, वेतन बढ़ोतरी की उठ रही मांग
    user_जफरूदीन गूमल
    जफरूदीन गूमल
    Voice of people नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • डॉ भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा निकल गई थी जिसमें हमें प्रशासन का पूरा-पूरा साथ मिला और मैं कहना चाहूंगा 14 अप्रैल को हम बाबा साहब के जन्मदिन का उपलक्ष में प्रशासन से एक अपील करते हैं कि जो लड़ाई दंगे होते हैं कृपया करके उनको रोक के रखने का कष्ट करें
    1
    डॉ भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा निकल गई थी जिसमें हमें प्रशासन का पूरा-पूरा साथ मिला और मैं कहना चाहूंगा 14 अप्रैल को हम बाबा साहब के जन्मदिन का उपलक्ष में प्रशासन से एक अपील करते हैं कि जो लड़ाई दंगे होते हैं कृपया करके उनको रोक के रखने का कष्ट करें
    user_PARDEEP KARDAM electrician faridabad
    PARDEEP KARDAM electrician faridabad
    दयालपुर सेंट, फरीदाबाद, हरियाणा•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.