logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान 2.0 की खुलेआम धज्जियां उड़ाते चाबी के युवा

17 hrs ago
user_Govardhan kushwaha
Govardhan kushwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान 2.0 की खुलेआम धज्जियां उड़ाते चाबी के युवा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टिकरिया पंचायत के तीन गांवों की सड़के बदहाल स्कूल जाने और राशन लाने के लिए मोहताज हुए ग्रामीण टिकरिया पंचायत के तीन गांवों की सड़के बदहाल स्कूल जाने और राशन लाने के लिए मोहताज हुए ग्रामीण
    1
    टिकरिया पंचायत के तीन गांवों की सड़के बदहाल 
स्कूल जाने और राशन लाने के लिए मोहताज हुए ग्रामीण
टिकरिया पंचायत के तीन गांवों की सड़के बदहाल 
स्कूल जाने और राशन लाने के लिए मोहताज हुए ग्रामीण
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप जबलपुर। शहर के धनवंतरी नगर क्षेत्र स्थित होटल सिटी मैक्स में सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल में देह व्यापार संचालित होने का आरोप लगाया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि होटल में आए दिन युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उनका आरोप है कि इस कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैस्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि होटल के पास ही भगवान हनुमान का एक मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उनका कहना है कि होटल में कथित गतिविधियों के चलते मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल होटल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    3
    होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप
जबलपुर। शहर के धनवंतरी नगर क्षेत्र स्थित होटल सिटी मैक्स में सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल में देह व्यापार संचालित होने का आरोप लगाया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि होटल में आए दिन युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उनका आरोप है कि इस कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैस्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि होटल के पास ही भगवान हनुमान का एक मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उनका कहना है कि होटल में कथित गतिविधियों के चलते मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल होटल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Vikram Singh thakur
    Vikram Singh thakur
    Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🔴 जबलपुर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, एसपी कार्यालय पहुंचकर शराब माफियाओं पर कार्रवाई की मांग --- जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम बसहा (ग्राम पंचायत बंदरकोला) में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार के विरोध में महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण समिति के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। - ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल असुरक्षित हो गया है। उनका कहना है कि शराब के नशे में असामाजिक तत्व महिलाओं और बालिकाओं के साथ गाली-गलौज, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे शाम के समय महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। - प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने गांव में संचालित अवैध शराब ठिकानों पर तत्काल छापेमारी, शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा के लिए नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। - ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीण और समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। --- 📍 स्थान: ग्राम बसहा, बरगी थाना क्षेत्र, जबलपुर (मध्य प्रदेश) - 🗣️ क्या आपके क्षेत्र में भी अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो1नी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। - 👉 ऐसी ही स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए SHURU News पर सच तक पत्रिका न्यूज़ - Deepak Vishwakarma को Follow करें।
    1
    🔴 जबलपुर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, एसपी कार्यालय पहुंचकर शराब माफियाओं पर कार्रवाई की मांग
---
जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम बसहा (ग्राम पंचायत बंदरकोला) में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार के विरोध में महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण समिति के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
-
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल असुरक्षित हो गया है। उनका कहना है कि शराब के नशे में असामाजिक तत्व महिलाओं और बालिकाओं के साथ गाली-गलौज, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे शाम के समय महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
-
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने गांव में संचालित अवैध शराब ठिकानों पर तत्काल छापेमारी, शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा के लिए नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
-
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीण और समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
---
📍 स्थान: ग्राम बसहा, बरगी थाना क्षेत्र, जबलपुर (मध्य प्रदेश)
-
🗣️ क्या आपके क्षेत्र में भी अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो1नी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
-
👉 ऐसी ही स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए SHURU News पर सच तक पत्रिका न्यूज़ - Deepak Vishwakarma को Follow करें।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनसुनवाई में उठे शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी के मुद्दे; 49 आवेदनों पर अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जनसुनवाई में उठे शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी के मुद्दे; 49 आवेदनों पर अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी ने अधिकारियों से कहा— हर शिकायत का समय-सीमा में निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें डिंडौरी, जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में 49 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें शिक्षा, विद्युत, आंगनबाड़ी, मानदेय भुगतान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों को समय-सीमा में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अतिथि शिक्षक भर्ती की जांच के निर्देश एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत सामने आई। आवेदन में भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रसोइयों के लंबित मानदेय का मामला कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने जनवरी से मई 2026 तक का लंबित मानदेय दिलाने की मांग रखी। आर्थिक परेशानियों का हवाला देते हुए किए गए आवेदन पर संबंधित विभाग को शीघ्र परीक्षण कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी भवन और मूलभूत सुविधाओं की मांग ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी कच्चे भवनों में संचालित हो रही हैं, जहां बच्चों के लिए शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस पर संबंधित विभाग को स्थल का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 15 दिनों से अंधेरे में गांव, बिजली बहाल करने के निर्देश ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने बताया कि 13 जुलाई 2026 से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच ने सामुदायिक शौचालय के सामने बने टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग भी जनसुनवाई में रखी। प्रशासन का स्पष्ट संदेश जनसुनवाई के समापन पर सीईओ जिला पंचायत ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित राहत और शासन की सेवाओं का प्रभावी लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रशासन ने दोहराया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    3
    जनसुनवाई में उठे शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी के मुद्दे; 49 आवेदनों पर अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई में उठे शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी के मुद्दे; 49 आवेदनों पर अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी ने अधिकारियों से कहा— हर शिकायत का समय-सीमा में निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें
डिंडौरी, 
जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में 49 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें शिक्षा, विद्युत, आंगनबाड़ी, मानदेय भुगतान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों को समय-सीमा में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अतिथि शिक्षक भर्ती की जांच के निर्देश
एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत सामने आई। आवेदन में भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रसोइयों के लंबित मानदेय का मामला
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने जनवरी से मई 2026 तक का लंबित मानदेय दिलाने की मांग रखी। आर्थिक परेशानियों का हवाला देते हुए किए गए आवेदन पर संबंधित विभाग को शीघ्र परीक्षण कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी भवन और मूलभूत सुविधाओं की मांग
ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी कच्चे भवनों में संचालित हो रही हैं, जहां बच्चों के लिए शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस पर संबंधित विभाग को स्थल का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
15 दिनों से अंधेरे में गांव, बिजली बहाल करने के निर्देश
ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने बताया कि 13 जुलाई 2026 से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच ने सामुदायिक शौचालय के सामने बने टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग भी जनसुनवाई में रखी।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश
जनसुनवाई के समापन पर सीईओ जिला पंचायत ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित राहत और शासन की सेवाओं का प्रभावी लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रशासन ने दोहराया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनसुनवाई में उठीं शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में 49 आवेदन प्राप्त; सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई के दिए निर्देश डिंडौरी, - कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 49 आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता का मामला भी सामने आया। आवेदक ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने जनवरी 2026 से मई 2026 तक का लंबित मानदेय दिलाने की मांग की। आवेदिकाओं ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया कि गांव के आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहीन हैं और कच्चे भवनों में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बच्चों के लिए शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का उल्लेख करते हुए नए आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत करने की मांग की। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच ने सामुदायिक शौचालय के सामने बने टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने 13 जुलाई 2026 से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। इस पर कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को तथ्यों के आधार पर जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने कहा कि साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचाना है।
    1
    जनसुनवाई में उठीं शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में 49 आवेदन प्राप्त; सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई के दिए निर्देश
डिंडौरी,  - कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 49 आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता का मामला भी सामने आया। आवेदक ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने जनवरी 2026 से मई 2026 तक का लंबित मानदेय दिलाने की मांग की। आवेदिकाओं ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया कि गांव के आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहीन हैं और कच्चे भवनों में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बच्चों के लिए शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का उल्लेख करते हुए नए आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत करने की मांग की। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
वहीं ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच ने सामुदायिक शौचालय के सामने बने टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने 13 जुलाई 2026 से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। इस पर कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को तथ्यों के आधार पर जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।
जिला प्रशासन ने कहा कि साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचाना है।
    user_खमोद चंदेल
    खमोद चंदेल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • "नशे की निकली शव यात्रा, गूंज उठा डिंडौरी— 'नशे से दूरी है जरूरी'" "नशे की निकली शव यात्रा, गूंज उठा डिंडौरी— 'नशे से दूरी है जरूरी'" प्रशासन की अनूठी पहल बनी जनआंदोलन, शहर की सड़कों पर निकला नशे के खिलाफ कारवां, नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन कर लिया नशामुक्त समाज का संकल्प डिंडौरी, नशे के खिलाफ जनजागरूकता का ऐसा दृश्य मंगलवार को डिंडौरी में देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत शहर में "नशे की शव यात्रा" निकाली गई। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि नशा नहीं, स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर की। इसके बाद बैंड-बाजों और जनजागरूकता नारों के बीच प्रतीकात्मक शव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यह शव यात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में शामिल युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत", "स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र" जैसे संदेश दिए। जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया और नशे से दूर रहने का संकल्प दोहराया। यात्रा का समापन कलेक्ट्रेट तिराहे पर हुआ, जहां सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, एसडीओपी विवेक कुमार गौतम, एसडीओपी सतीश कुमार द्विवेदी, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्याम सिंगौर सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। जनसंदेश "जब समाज नशे को सम्मान नहीं, बल्कि उसकी 'शव यात्रा' निकालेगा, तभी नशामुक्त भारत का सपना साकार होगा।" प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि जनआंदोलन बनाकर युवाओं को नशे से दूर रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज की सबसे मजबूत नींव है।
    3
    "नशे की निकली शव यात्रा, गूंज उठा डिंडौरी— 'नशे से दूरी है जरूरी'"

"नशे की निकली शव यात्रा, गूंज उठा डिंडौरी— 'नशे से दूरी है जरूरी'"
प्रशासन की अनूठी पहल बनी जनआंदोलन, शहर की सड़कों पर निकला नशे के खिलाफ कारवां, नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन कर लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
डिंडौरी, 
नशे के खिलाफ जनजागरूकता का ऐसा दृश्य मंगलवार को डिंडौरी में देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत शहर में "नशे की शव यात्रा" निकाली गई। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि नशा नहीं, स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर की। इसके बाद बैंड-बाजों और जनजागरूकता नारों के बीच प्रतीकात्मक शव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यह शव यात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में शामिल युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत", "स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र" जैसे संदेश दिए। जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया और नशे से दूर रहने का संकल्प दोहराया।
यात्रा का समापन कलेक्ट्रेट तिराहे पर हुआ, जहां सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, एसडीओपी विवेक कुमार गौतम, एसडीओपी सतीश कुमार द्विवेदी, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्याम सिंगौर सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
जनसंदेश
"जब समाज नशे को सम्मान नहीं, बल्कि उसकी 'शव यात्रा' निकालेगा, तभी नशामुक्त भारत का सपना साकार होगा।"
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि जनआंदोलन बनाकर युवाओं को नशे से दूर रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज की सबसे मजबूत नींव है।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा, लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात के नेटवर्क की जांच शुरू जबलपुर। शहर में सोमवार शाम पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा मारा और उन्हें सील कर दिया। प्रारंभिक जांच में अवैध लिंग परीक्षण, रिकॉर्ड में अनियमितता और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के संकेत मिलने पर टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और रजिस्टर जब्त कर लिए हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद सेंटर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनु बेनीवाल के नेतृत्व में सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी की टीम ने ओमती थाना क्षेत्र स्थित अंजुमन स्कूल के सामने संचालित डॉ. राजेंद्र अग्रवाल के सोनोग्राफी सेंटर पर छापा मारा। इसी दौरान अधारताल स्थित उनके दूसरे सेंटर पर भी एक साथ कार्रवाई की गई।छापेमारी के समय दोनों सेंटरों पर कई गर्भवती महिलाएं मौजूद थीं। जांच के दौरान अधिकारियों ने रजिस्टर, मरीजों के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए। प्रारंभिक जांच में कई महिलाओं की उम्र, नाम और पते में संदिग्ध प्रविष्टियां मिलने से रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई गई हैएएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि जब्त दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। रजिस्टर में दर्ज महिलाओं के नाम, पते और मोबाइल नंबरों के आधार पर उनसे पूछताछ भी की जाएगी। जांच में अवैध लिंग परीक्षण और संभावित अवैध गर्भपात के नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल दोनों सोनोग्राफी सेंटरों को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधियों के पर्याप्त प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर में इस तरह के अन्य मामलों की भी जांच तेज की जाएगी
    2
    दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा, लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात के नेटवर्क की जांच शुरू
जबलपुर। शहर में सोमवार शाम पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा मारा और उन्हें सील कर दिया। प्रारंभिक जांच में अवैध लिंग परीक्षण, रिकॉर्ड में अनियमितता और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के संकेत मिलने पर टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और रजिस्टर जब्त कर लिए हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद सेंटर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनु बेनीवाल के नेतृत्व में सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी की टीम ने ओमती थाना क्षेत्र स्थित अंजुमन स्कूल के सामने संचालित डॉ. राजेंद्र अग्रवाल के सोनोग्राफी सेंटर पर छापा मारा। इसी दौरान अधारताल स्थित उनके दूसरे सेंटर पर भी एक साथ कार्रवाई की गई।छापेमारी के समय दोनों सेंटरों पर कई गर्भवती महिलाएं मौजूद थीं। जांच के दौरान अधिकारियों ने रजिस्टर, मरीजों के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए। प्रारंभिक जांच में कई महिलाओं की उम्र, नाम और पते में संदिग्ध प्रविष्टियां मिलने से रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई गई हैएएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि जब्त दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। रजिस्टर में दर्ज महिलाओं के नाम, पते और मोबाइल नंबरों के आधार पर उनसे पूछताछ भी की जाएगी। जांच में अवैध लिंग परीक्षण और संभावित अवैध गर्भपात के नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल दोनों सोनोग्राफी सेंटरों को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधियों के पर्याप्त प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर में इस तरह के अन्य मामलों की भी जांच तेज की जाएगी
    user_Vikram Singh thakur
    Vikram Singh thakur
    Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Nainpur : देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद हत्या में तब्दील,शराब के नशे में मृतक करता था गाली गलौज ...
    1
    Nainpur : देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद हत्या में तब्दील,शराब के नशे में मृतक करता था गाली गलौज ...
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.