दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा, लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात के नेटवर्क की जांच शुरू जबलपुर। शहर में सोमवार शाम पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा मारा और उन्हें सील कर दिया। प्रारंभिक जांच में अवैध लिंग परीक्षण, रिकॉर्ड में अनियमितता और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के संकेत मिलने पर टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और रजिस्टर जब्त कर लिए हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद सेंटर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनु बेनीवाल के नेतृत्व में सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी की टीम ने ओमती थाना क्षेत्र स्थित अंजुमन स्कूल के सामने संचालित डॉ. राजेंद्र अग्रवाल के सोनोग्राफी सेंटर पर छापा मारा। इसी दौरान अधारताल स्थित उनके दूसरे सेंटर पर भी एक साथ कार्रवाई की गई।छापेमारी के समय दोनों सेंटरों पर कई गर्भवती महिलाएं मौजूद थीं। जांच के दौरान अधिकारियों ने रजिस्टर, मरीजों के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए। प्रारंभिक जांच में कई महिलाओं की उम्र, नाम और पते में संदिग्ध प्रविष्टियां मिलने से रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई गई हैएएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि जब्त दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। रजिस्टर में दर्ज महिलाओं के नाम, पते और मोबाइल नंबरों के आधार पर उनसे पूछताछ भी की जाएगी। जांच में अवैध लिंग परीक्षण और संभावित अवैध गर्भपात के नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल दोनों सोनोग्राफी सेंटरों को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधियों के पर्याप्त प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर में इस तरह के अन्य मामलों की भी जांच तेज की जाएगी
दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा, लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात के नेटवर्क की जांच शुरू जबलपुर। शहर में सोमवार शाम पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा मारा और उन्हें सील कर दिया। प्रारंभिक जांच में अवैध लिंग परीक्षण, रिकॉर्ड में अनियमितता और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के संकेत मिलने पर टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और रजिस्टर जब्त कर लिए हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद सेंटर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनु बेनीवाल के नेतृत्व में सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी की टीम ने ओमती थाना क्षेत्र स्थित अंजुमन स्कूल के सामने संचालित डॉ. राजेंद्र अग्रवाल के सोनोग्राफी सेंटर पर छापा मारा। इसी दौरान अधारताल स्थित उनके दूसरे सेंटर पर भी एक साथ कार्रवाई की गई।छापेमारी के समय दोनों सेंटरों पर कई गर्भवती महिलाएं मौजूद थीं।
जांच के दौरान अधिकारियों ने रजिस्टर, मरीजों के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए। प्रारंभिक जांच में कई महिलाओं की उम्र, नाम और पते में संदिग्ध प्रविष्टियां मिलने से रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई गई हैएएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि जब्त दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। रजिस्टर में दर्ज महिलाओं के नाम, पते और मोबाइल नंबरों के आधार पर उनसे पूछताछ भी की जाएगी। जांच में अवैध लिंग परीक्षण और संभावित अवैध गर्भपात के नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल दोनों सोनोग्राफी सेंटरों को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधियों के पर्याप्त प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर में इस तरह के अन्य मामलों की भी जांच तेज की जाएगी
- दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा, लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात के नेटवर्क की जांच शुरू जबलपुर। शहर में सोमवार शाम पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा मारा और उन्हें सील कर दिया। प्रारंभिक जांच में अवैध लिंग परीक्षण, रिकॉर्ड में अनियमितता और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के संकेत मिलने पर टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और रजिस्टर जब्त कर लिए हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद सेंटर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनु बेनीवाल के नेतृत्व में सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी की टीम ने ओमती थाना क्षेत्र स्थित अंजुमन स्कूल के सामने संचालित डॉ. राजेंद्र अग्रवाल के सोनोग्राफी सेंटर पर छापा मारा। इसी दौरान अधारताल स्थित उनके दूसरे सेंटर पर भी एक साथ कार्रवाई की गई।छापेमारी के समय दोनों सेंटरों पर कई गर्भवती महिलाएं मौजूद थीं। जांच के दौरान अधिकारियों ने रजिस्टर, मरीजों के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए। प्रारंभिक जांच में कई महिलाओं की उम्र, नाम और पते में संदिग्ध प्रविष्टियां मिलने से रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई गई हैएएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि जब्त दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। रजिस्टर में दर्ज महिलाओं के नाम, पते और मोबाइल नंबरों के आधार पर उनसे पूछताछ भी की जाएगी। जांच में अवैध लिंग परीक्षण और संभावित अवैध गर्भपात के नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल दोनों सोनोग्राफी सेंटरों को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधियों के पर्याप्त प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर में इस तरह के अन्य मामलों की भी जांच तेज की जाएगी2
- प्रदर्शन खत्म होने के बाद हॉस्टल मैं जाकर छात्रों को गिरफ्तार कर रही है पुलिस1
- किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण की जांच तेज, DNA से होगी मां की पहचान पन्ना शहर में किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव निकलवाया, पोस्टमार्टम कराया और मां की पहचान के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे हैं। मामले में निजी अस्पताल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, धाम मोहल्ला निवासी स्वीपर राकेश डुमार ने बताया कि 22 जुलाई को एक वृद्ध महिला ने निजी अस्पताल के बाहर मृत भ्रूण देकर उसे दफनाने के लिए ₹2,000 दिए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव निकलवाकर जांच शुरू की। गर्भनाल पर मेडिकल क्लैंप मिलने से संस्थागत प्रसव की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृत भ्रूण की मां की पहचान, वृद्ध महिला की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- बाढ़ से आसाम मे भीसन तबाही बाढ़ में पशु मकान मानव जीवन तबाह कर दिया 🙏pray for assam1