logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मीड -डे मील मे हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ शिव सेना शिंदे ने किया प्रदर्शन कार्यवाही की मांग को लेकर सोपा ज्ञापन झूंठा निकटवर्ती शिव सेना शिंदे उप नगर प्रमुख प्रवीण सिंह इंदा ने बताया की शिव सेना शिंदे के शिव सेनिक आज सुबह 11 बजे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर आफिस पर एकत्रित हुए जहां पर मीड डे मील मे हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा/सोपे गये ज्ञापन मे बताया गया की पाली शहर की सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की अच्छी सेहत के लिए राजस्थान सरकार की ओर से मिड डे मील के नाम से पोषाहार खिलाया जा रहा है। यह पोषाहार स्कूल में ना बनाकर एक एनजीओ के माध्यम से बनवाकर सरकारी स्कूल तक पहुंचा जा रहा है। इसको लेकर सरकार की ओर से एनजीओ को लाखों रुपए का भुगतान किया जा रहा है। अगर हकीकत देखें तो एनजीओ हजारों विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। रुपए बचाने के लिए एनजीओ सब्जी मंडी से सड़ी-गली सब्जियां लाता है। दाल महंगी होने के कारण दाल की मात्रा कम कर गेहूं का आटा डलता है ताकि दाल घाड़ी हो जाए। इससे सब्जियों की क्वालिटी बिल्कुल घटिया स्तर की हो जाती है। रोटियां कच्ची व जली होती है। खिचड़ी भी पानी की तरह ही स्कूल में पहुंचाई जा रही है। जहां पोषाहार पकाया जा रहा है वहां से विद्यालय की दूरी बहुत ज्यादा है। ऐसे में पोषाहार स्कूलों तक पहुंचने से पहले ही ठंडा हो जाता है। जिस बच्चे का भी नहीं सकते। पाली के प्रमुख समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर भी समाचार प्रकाशित वह प्रसारण किए गए हैं। बावजूद इसके शिक्षा विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों ने एनजीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी में यह भी है कि जिस स्कूल में मिड डे मील प्रभारी है उसको एनजीओ की और पोषाहार की अच्छी रिपोर्ट देने तथा माह के अंत में बिल पास करने के लिए एनजीओ की ओर से बड़ी रकम दी जाती है। जिसके चलते शिक्षा विभाग अजमेर अधिकारी सभी मोन धारण हैं। श्रीमान जी से निवेदन है कि मिड डे मील बनाने वाले एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई ज्ञापन व प्रदर्शन मे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महासचिव मनोज गर्ग, जिला मंत्री मगराज पादरली,नगर प्रमुख उदय शेट्टी,उप नगर प्रमुख प्रवीण सिंह इंदा, दिलखुश वेष्णव,हिरालाल बंजारा, एडवोकेट नरेश प्रजापत, आन्नद सिह चुण्डावत,ललीता देवडा, हेमलता सोलंकी,रेखा भाटी,सीमा जेन,दिपिका जेन,सजु कच्छवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ्

1 hr ago
user_Shree Chamunda N.S. Jhoontha
Shree Chamunda N.S. Jhoontha
पत्रकार Raipur, Pali•
1 hr ago

मीड -डे मील मे हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ शिव सेना शिंदे ने किया प्रदर्शन कार्यवाही की मांग को लेकर सोपा ज्ञापन झूंठा निकटवर्ती शिव सेना शिंदे उप नगर प्रमुख प्रवीण सिंह इंदा ने बताया की शिव सेना शिंदे के शिव सेनिक आज सुबह 11 बजे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर आफिस पर एकत्रित हुए जहां पर मीड डे मील मे हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा/सोपे गये ज्ञापन मे बताया गया की पाली शहर की सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की अच्छी सेहत के लिए राजस्थान सरकार की ओर से मिड डे मील के नाम से पोषाहार खिलाया जा रहा है। यह पोषाहार स्कूल में ना बनाकर एक एनजीओ के माध्यम से बनवाकर सरकारी स्कूल तक पहुंचा जा रहा है। इसको लेकर सरकार की ओर से एनजीओ को लाखों रुपए का भुगतान किया जा रहा है। अगर हकीकत देखें तो एनजीओ हजारों विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। रुपए बचाने के लिए एनजीओ सब्जी मंडी से सड़ी-गली सब्जियां लाता है। दाल महंगी होने के कारण दाल की मात्रा कम कर गेहूं का आटा डलता है ताकि दाल घाड़ी हो जाए। इससे सब्जियों की क्वालिटी बिल्कुल घटिया स्तर की हो जाती है। रोटियां कच्ची व जली होती है। खिचड़ी भी पानी की तरह ही स्कूल में पहुंचाई जा रही है। जहां पोषाहार पकाया जा रहा है वहां से विद्यालय की दूरी बहुत ज्यादा है। ऐसे में पोषाहार स्कूलों तक पहुंचने से पहले ही ठंडा हो जाता है। जिस बच्चे का भी नहीं सकते। पाली के प्रमुख समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर भी समाचार प्रकाशित वह प्रसारण किए गए हैं। बावजूद इसके शिक्षा विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों ने एनजीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी में यह भी है कि जिस स्कूल में मिड डे मील प्रभारी है उसको एनजीओ की और पोषाहार की अच्छी रिपोर्ट देने तथा माह के अंत में बिल पास करने के लिए एनजीओ की ओर से बड़ी रकम दी जाती है। जिसके चलते शिक्षा विभाग अजमेर अधिकारी सभी मोन धारण हैं। श्रीमान जी से निवेदन है कि मिड डे मील बनाने वाले एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई ज्ञापन व प्रदर्शन मे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महासचिव मनोज गर्ग, जिला मंत्री मगराज पादरली,नगर प्रमुख उदय शेट्टी,उप नगर प्रमुख प्रवीण सिंह इंदा, दिलखुश वेष्णव,हिरालाल बंजारा, एडवोकेट नरेश प्रजापत, आन्नद सिह चुण्डावत,ललीता देवडा, हेमलता सोलंकी,रेखा भाटी,सीमा जेन,दिपिका जेन,सजु कच्छवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ्

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) बजट 2026-27 के क्रम में जिला कलक्टर का संदेश ब्यावर जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने बजट 2026-27 के क्रम में जिला कलक्टर ब्यावर कमलराम मीणा का संदेश ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
बजट 2026-27 के क्रम में जिला कलक्टर का संदेश
ब्यावर जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने बजट 2026-27 के क्रम में जिला कलक्टर ब्यावर कमलराम मीणा का संदेश ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • मोहराई से बलाड़ा रोड का का शुरू तो हुआ पर एक बात का ध्यान देना कही ठेकेदार मैरिटल कम डाल कर अपने को खुश कर देगा फिर वापिस भाग जाएगा इस लिए आप सभी लोग अपने हिसाब से ध्यान दे ओर वीडियो बनाते रहे रोड कैसी बना रहे है मॉल सही है क्या ये समाज सेवक प्रमोदसिंह राजपुरोहित का केना है युवा नेता समाज सेवक प्रमोद सिंह राजपुरोहित
    1
    मोहराई से  बलाड़ा रोड का का शुरू तो हुआ पर एक बात का ध्यान देना कही ठेकेदार मैरिटल कम डाल कर अपने को खुश कर देगा फिर वापिस भाग जाएगा
इस लिए आप सभी लोग अपने हिसाब से ध्यान दे ओर वीडियो बनाते रहे रोड कैसी  बना रहे है मॉल सही है क्या
ये समाज सेवक प्रमोदसिंह राजपुरोहित का केना है 
युवा नेता 
समाज सेवक 
प्रमोद सिंह राजपुरोहित
    user_Republic Bharat  news  S.S.R.P
    Republic Bharat news S.S.R.P
    Voice of people जैतारण, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by राजू आपकी आवाज
    1
    Post by राजू आपकी आवाज
    user_राजू आपकी आवाज
    राजू आपकी आवाज
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • आशिष राजपुरोहित ने रियां बड़ी नगरपालिका में विधि अधिकारी (पैनल अधिवक्ता) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत की गई।
    1
    आशिष राजपुरोहित ने रियां बड़ी नगरपालिका में विधि अधिकारी (पैनल अधिवक्ता) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत की गई।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ​पाली। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर (गणेश नगर) में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ 27 वर्षीय पूजा का शव अपने ही घर के चौक में साड़ी के फंदे से लटका मिला। ​पति ने दी जानकारी मृतका के पति भोलानाथ ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने दो बच्चों के साथ बाहर वाले कमरे में थे, जबकि दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। पूजा ने नहाने जाने की बात कही और अंदर चली गई। काफी देर तक वापस न आने पर जब भोलानाथ उसे बुलाने अंदर गए, तो चौक का दरवाजा बंद था। अंदर झांकने पर उन्होंने पूजा को फंदे से लटका पाया। ​अस्पताल में घोषित किया मृत परिजन आनन-फानन में पूजा को उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ​8 साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, भोलानाथ और पूजा की शादी 8 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं और पूजा का 15 वर्षीय भाई भी पढ़ाई के लिए उनके साथ ही रहता था। इस हादसे के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। ​#PaliNews #BreakingNews #RajasthanNews #Tragedy #LocalNews #CrimeUpdate #PaliCity #SocialMediaViral #Awareness #Justice
    1
    ​पाली। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर (गणेश नगर) में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ 27 वर्षीय पूजा का शव अपने ही घर के चौक में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
​पति ने दी जानकारी
मृतका के पति भोलानाथ ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने दो बच्चों के साथ बाहर वाले कमरे में थे, जबकि दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। पूजा ने नहाने जाने की बात कही और अंदर चली गई। काफी देर तक वापस न आने पर जब भोलानाथ उसे बुलाने अंदर गए, तो चौक का दरवाजा बंद था। अंदर झांकने पर उन्होंने पूजा को फंदे से लटका पाया।
​अस्पताल में घोषित किया मृत
परिजन आनन-फानन में पूजा को उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
​8 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, भोलानाथ और पूजा की शादी 8 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं और पूजा का 15 वर्षीय भाई भी पढ़ाई के लिए उनके साथ ही रहता था। इस हादसे के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
​पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
​#PaliNews #BreakingNews #RajasthanNews #Tragedy #LocalNews #CrimeUpdate #PaliCity #SocialMediaViral #Awareness #Justice
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    9 min ago
  • अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। अजमेर स्थित न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां, डॉग स्क्वायड और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक कोर्ट परिसर को खाली नहीं कराया गया है और एहतियातन मीडिया को भी बाहर रखा गया है। इससे पहले भी ईमेल के जरिए न्यायालय को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
    1
    अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। अजमेर स्थित न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां, डॉग स्क्वायड और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अभी तक कोर्ट परिसर को खाली नहीं कराया गया है और एहतियातन मीडिया को भी बाहर रखा गया है। इससे पहले भी ईमेल के जरिए न्यायालय को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    52 min ago
  • रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका किरण का विवाह 14 अप्रैल 2025 को पिपलिया कलां निवासी संजय पुत्र बगलाराम के साथ हुआ था। मृतका के पिता पारसमल पुत्र दलाराम, निवासी बिलाड़ा जिला जोधपुर ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि घटना से पूर्व मृतका ने फोन पर अपनी जान को खतरा बताया था। बाद में ससुराल पक्ष से तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर परिजन पिपलिया कलां पहुंचे, जहां किरण मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रायपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया। रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका किरण का विवाह 14 अप्रैल 2025 को पिपलिया कलां निवासी संजय  पुत्र बगलाराम के साथ हुआ था। मृतका के पिता पारसमल पुत्र दलाराम, निवासी बिलाड़ा जिला जोधपुर ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था।
परिजनों का कहना है कि घटना से पूर्व मृतका ने फोन पर अपनी जान को खतरा बताया था। बाद में ससुराल पक्ष से तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर परिजन पिपलिया कलां पहुंचे, जहां किरण मृत अवस्था में मिली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रायपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया।
रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पेयजल समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी ने की बैठक, सरकारी भूमि की पैमाइश की भी उठी मांग लांबिया ग्राम पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा की अध्यक्षता में ग्राम की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल संकट सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में डाली गई पाइपलाइन के दौरान ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को पुनः ठीक नहीं करवाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कई ढाणियों एवं आबादी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अब तक पेयजल पाइपलाइन नहीं डाली गई है, जिससे वहां के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी मीणा ने मौके पर मौजूद जलदाय विभाग के एईएन प्रदीप कुमार बेरवाल एवं जेईएन ताराचंद कुमावत को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए तथा संबंधित उच्च अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने खसरा संख्या 647, 1386 एवं 985 की सरकारी भूमि की पैमाइश करवाकर पत्थरगढ़ी (सीमांकन) कराने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त भूमि की स्पष्ट सीमांकन नहीं होने से भविष्य में विवाद की स्थिति बन सकती है। इस अवसर पर तहसीलदार ओम अमृत प्रजापत, नायब तहसीलदार प्रहलाद राम, आरआई जगदीश बागड़ी, पटवारी जवरीलाल, ग्राम विकास अधिकारी सोहनलाल बिश्नोई, प्रशासक प्रतिनिधि मानसिंह राठौड़, जलदाय विभाग के अधिकारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
पेयजल समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी ने की बैठक, सरकारी भूमि की पैमाइश की भी उठी मांग
लांबिया ग्राम पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा की अध्यक्षता में ग्राम की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल संकट सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में डाली गई पाइपलाइन के दौरान ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को पुनः ठीक नहीं करवाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कई ढाणियों एवं आबादी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अब तक पेयजल पाइपलाइन नहीं डाली गई है, जिससे वहां के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उपखंड अधिकारी मीणा ने मौके पर मौजूद जलदाय विभाग के एईएन प्रदीप कुमार बेरवाल एवं जेईएन ताराचंद कुमावत को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए तथा संबंधित उच्च अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने खसरा संख्या 647, 1386 एवं 985 की सरकारी भूमि की पैमाइश करवाकर पत्थरगढ़ी (सीमांकन) कराने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त भूमि की स्पष्ट सीमांकन नहीं होने से भविष्य में विवाद की स्थिति बन सकती है। 
इस अवसर पर तहसीलदार ओम अमृत प्रजापत, नायब तहसीलदार प्रहलाद राम, आरआई जगदीश बागड़ी, पटवारी जवरीलाल, ग्राम विकास अधिकारी सोहनलाल बिश्नोई, प्रशासक प्रतिनिधि मानसिंह राठौड़, जलदाय विभाग के अधिकारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 day ago
  • मेसिया बर गिरी रास बाबरा मोहराई निमाज बजरी लीज मामला ओर तेज होता हुआ ओर हर समाज के समाज सेवक भाग लेते आना
    2
    मेसिया
बर 
गिरी 
रास 
बाबरा
मोहराई 
निमाज
बजरी लीज मामला ओर तेज होता हुआ ओर हर समाज के समाज सेवक 
भाग  लेते आना
    user_Republic Bharat  news  S.S.R.P
    Republic Bharat news S.S.R.P
    Voice of people जैतारण, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.