रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमा रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका किरण का विवाह 14 अप्रैल 2025 को पिपलिया कलां निवासी संजय पुत्र बगलाराम के साथ हुआ था। मृतका के पिता पारसमल पुत्र दलाराम, निवासी बिलाड़ा जिला जोधपुर ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि घटना से पूर्व मृतका ने फोन पर अपनी जान को खतरा बताया था। बाद में ससुराल पक्ष से तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर परिजन पिपलिया कलां पहुंचे, जहां किरण मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रायपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया। रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- रायपुर (ब्यावर) आसमान में अद्भुद दृश्य देखकर लोगों ने जताया आश्चर्य बर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में आज सुबह आसमान में जो दृश्य लोगों ने देखा वो देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया । आसमान में उड़ रहे किसी उपकरण के पीछे लंबी सफेद लाइन गहरी बनती गई। वही दोनों तरफ से आ रहे उपकरण आसमान में एक दूसरे के विपरीत जा रहे थे। एक बार तो लोगों को ऐसा लगा कि दोनों उपकरण आपस में टकरा सकते है । लेकिन दोनों उपकरण बिल्कुल नजदीक आसमान में एक दूसरे को क्रॉस करते हुए निकले । जिससे आसमान में सफेद धुएं की लाइन क्रॉस की आकृति में बन गई। जो दृश्य भी अद्भुद नजर आया।3
- रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका किरण का विवाह 14 अप्रैल 2025 को पिपलिया कलां निवासी संजय पुत्र बगलाराम के साथ हुआ था। मृतका के पिता पारसमल पुत्र दलाराम, निवासी बिलाड़ा जिला जोधपुर ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि घटना से पूर्व मृतका ने फोन पर अपनी जान को खतरा बताया था। बाद में ससुराल पक्ष से तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर परिजन पिपलिया कलां पहुंचे, जहां किरण मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रायपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया। रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by राजू आपकी आवाज1
- 🚨 राजस्थान में बजरी लीज विवाद ने पकड़ा तूल — सीएम स्तर तक पहुँची ग्रामीणों की लड़ाई खेडा मामावास–मेरिया क्षेत्र में बजरी लीज के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। छठे दिन भी धरना जारी रहने के बावजूद मुख्यमंत्री स्तर से कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है। 🔴 जयपुर कूच की रणनीति तैयार आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए 10 गांवों में प्रति गांव 11 सदस्यीय समितियां गठित कर दी गई हैं, जिससे आंदोलन को संगठित रूप दिया जा रहा है। 👥 महिलाओं सहित बड़ी जनभागीदारी धरना स्थल पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई जल, जमीन और भविष्य की रक्षा से जुड़ी है, इसलिए लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। ⚠️ प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल स्थानीय स्तर पर समाधान न निकलने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने साफ किया है कि अब वे आधे-अधूरे आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और लिखित निर्णय चाहते हैं। 📢 अब निगाहें सरकार के अगले कदम पर अगर समय रहते वार्ता नहीं हुई तो यह आंदोलन प्रदेश स्तर का बड़ा मुद्दा बन सकता हे1
- Yashraj gaon bherunath Mandir bheruji4
- मूंडवा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को ज्ञानतालाब के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।1
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया,पति से मनमुटाव के चलते किराए के मकान में रह रही महिला,पड़ोसी के युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर अपने जाल में फंसाया,आरोपी महिला को अलग-अलग जगह ले गया और कई बार दुष्कर्म किया,पीड़िता ने मामले की शिकायत हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना को दी,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में किया मुकदमा दर्ज,पुलिस जांच में जुटी।।1
- रायपुर उपखंड क्षेत्र की1