Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजमेर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला आया सामने! शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया,पति से मनमुटाव के चलते किराए के मकान में रह रही महिला,पड़ोसी के युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर अपने जाल में फंसाया,आरोपी महिला को अलग-अलग जगह ले गया और कई बार दुष्कर्म किया,पीड़िता ने मामले की शिकायत हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना को दी,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में किया मुकदमा दर्ज,पुलिस जांच में जुटी।।
Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
अजमेर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला आया सामने! शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया,पति से मनमुटाव के चलते किराए के मकान में रह रही महिला,पड़ोसी के युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर अपने जाल में फंसाया,आरोपी महिला को अलग-अलग जगह ले गया और कई बार दुष्कर्म किया,पीड़िता ने मामले की शिकायत हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना को दी,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में किया मुकदमा दर्ज,पुलिस जांच में जुटी।।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कलक्ट्रेट की दीवारों पर छाई रंगत अजमेर-फ्रांस और भारत के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत फ्रेंच एंबेसी के एलायंस फ्रांसेस द जयपुर की पहल पर कलक्ट्रेट की बाहरी दीवारों पर बनाई गई वॉल पेंटिंग्स से सौदर्य निखर उठा। महिला जन अधिकार समिति, पृथ्वीराज फाउंडेशन एवं लोक कला संस्थान के सहयोग से आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के दूसरे दिन कलाकारों ने पेंटिंग्स बनाई। एडीए आयुक्त नित्या के. ने मौके पर पहुंच कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पेंटिंग भी की। उन्होंने भविष्य में एडीए के साथ ऐसे आयोजन की योजना बनाने की बात कही। महिला जन अधिकार समिति सचिव इंदिरा पंचोली ने जिला कलक्टर लोकबंधु से मिलकर शहर के अन्य स्थानों को भी सुसज्जित करने का आग्रह किया। रंगोली कलाकार संजय कुमार सेठी ने बताया कि फ्रेंच कलाकार ऑड्रे व अजमेर के करीब 40 कलाकारों ने खेलकूद, आईटी, शिक्षा, आत्मरक्षा जैसे विषयों को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए चित्रांकन किया। संयोजन पृथ्वीराज फाउंडेशन सचिव दीपक शर्मा ने किया। पेंटिंग्स के साथ महिला सशक्तीकरण, कला एवं संस्कृति संरक्षण से संबंधित स्लोगन भी लिखे गए।1
- आशिष राजपुरोहित ने रियां बड़ी नगरपालिका में विधि अधिकारी (पैनल अधिवक्ता) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत की गई।1
- राज्य बजट 2026: जैतारण विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगातें, छात्रावास सहित कई विकास कार्य स्वीकृत पेश राज्य बजट 2026 में जैतारण विधानसभा क्षेत्र को महत्वपूर्ण विकास सौगातें मिली हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट में क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई घोषणाएं की गईं। सबसे अहम घोषणा के तहत जैतारण में सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इससे ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए सुरक्षित एवं सुसज्जित आवास सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं, रेलमगरा सर्किल से माकड़वाली होते हुए दीपावास तक सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। पेयजल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से PHED जेईएन कार्यालय रास (जैतारण) को स्वीकृति दी गई है। साथ ही, निमाज स्थित मकरमंडी माताजी मंदिर के जीर्णोद्धार और कलालिया में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना को भी मंजूरी मिली है। जैतारण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने बजट घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी बजट घोषणाओं पर खुशी जताते हुए इसे जैतारण विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय बताया है।1
- Post by राजू आपकी आवाज1
- 🚨 राजस्थान में बजरी लीज विवाद ने पकड़ा तूल — सीएम स्तर तक पहुँची ग्रामीणों की लड़ाई खेडा मामावास–मेरिया क्षेत्र में बजरी लीज के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। छठे दिन भी धरना जारी रहने के बावजूद मुख्यमंत्री स्तर से कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है। 🔴 जयपुर कूच की रणनीति तैयार आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए 10 गांवों में प्रति गांव 11 सदस्यीय समितियां गठित कर दी गई हैं, जिससे आंदोलन को संगठित रूप दिया जा रहा है। 👥 महिलाओं सहित बड़ी जनभागीदारी धरना स्थल पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई जल, जमीन और भविष्य की रक्षा से जुड़ी है, इसलिए लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। ⚠️ प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल स्थानीय स्तर पर समाधान न निकलने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने साफ किया है कि अब वे आधे-अधूरे आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और लिखित निर्णय चाहते हैं। 📢 अब निगाहें सरकार के अगले कदम पर अगर समय रहते वार्ता नहीं हुई तो यह आंदोलन प्रदेश स्तर का बड़ा मुद्दा बन सकता हे1
- रायपुर (ब्यावर) आसमान में अद्भुद दृश्य देखकर लोगों ने जताया आश्चर्य बर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में आज सुबह आसमान में जो दृश्य लोगों ने देखा वो देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया । आसमान में उड़ रहे किसी उपकरण के पीछे लंबी सफेद लाइन गहरी बनती गई। वही दोनों तरफ से आ रहे उपकरण आसमान में एक दूसरे के विपरीत जा रहे थे। एक बार तो लोगों को ऐसा लगा कि दोनों उपकरण आपस में टकरा सकते है । लेकिन दोनों उपकरण बिल्कुल नजदीक आसमान में एक दूसरे को क्रॉस करते हुए निकले । जिससे आसमान में सफेद धुएं की लाइन क्रॉस की आकृति में बन गई। जो दृश्य भी अद्भुद नजर आया।3
- व्यापारी की स्कूटी से दो मिनट में बैग में रखे 5 लाख रुपये पार,पीड़ित पवन डाकघर से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर आया था,दुकान में 1 लाख 70 हज़ार रुपये लेकर शादी में गया था,5 लाख रुपये बेग में डालकर स्कूटी की डिग्गी में रखे थे,केसरगंज स्थित दूध लेते समय डेयरी के सामने हुई वारदात,डेयरी में लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुई केद,दो बदमाश स्कूटी का लॉक तोड़कर पैसे लेकर हुए फरार,पीड़ित पवन ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी शिकायत,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।।1
- जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पार्किंग से वाहन चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में उपचार के लिए आए एक व्यक्ति का दोपहिया वाहन पार्किंग से चोरी हो गया। पीड़ित वाहन मालिक का आरोप है कि जब उसने पार्किंग कर्मचारियों से इस बारे में पूछताछ की तो उनके साथ बदतमीजी की गई और संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। वाहन मालिक ने बताया कि उसने अस्पताल परिसर की अधिकृत पार्किंग में अपना वाहन खड़ा किया था, लेकिन कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। इसके बाद उसने पार्किंग कर्मियों से जानकारी लेनी चाही, लेकिन सहयोग करने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद पीड़ित ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से पार्किंग व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।1
- मूंडवा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को ज्ञानतालाब के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।1