logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मूंडवा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, चालक घायल मूंडवा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को ज्ञानतालाब के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

2 hrs ago
user_रमेश सिंह
रमेश सिंह
पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
2 hrs ago

मूंडवा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, चालक घायल मूंडवा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को ज्ञानतालाब के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मूंडवा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को ज्ञानतालाब के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
    1
    मूंडवा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को ज्ञानतालाब के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 🚨 राजस्थान में बजरी लीज विवाद ने पकड़ा तूल — सीएम स्तर तक पहुँची ग्रामीणों की लड़ाई खेडा मामावास–मेरिया क्षेत्र में बजरी लीज के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। छठे दिन भी धरना जारी रहने के बावजूद मुख्यमंत्री स्तर से कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है। 🔴 जयपुर कूच की रणनीति तैयार आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए 10 गांवों में प्रति गांव 11 सदस्यीय समितियां गठित कर दी गई हैं, जिससे आंदोलन को संगठित रूप दिया जा रहा है। 👥 महिलाओं सहित बड़ी जनभागीदारी धरना स्थल पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई जल, जमीन और भविष्य की रक्षा से जुड़ी है, इसलिए लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। ⚠️ प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल स्थानीय स्तर पर समाधान न निकलने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने साफ किया है कि अब वे आधे-अधूरे आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और लिखित निर्णय चाहते हैं। 📢 अब निगाहें सरकार के अगले कदम पर अगर समय रहते वार्ता नहीं हुई तो यह आंदोलन प्रदेश स्तर का बड़ा मुद्दा बन सकता हे
    1
    🚨 राजस्थान में बजरी लीज विवाद ने पकड़ा तूल — सीएम स्तर तक पहुँची ग्रामीणों की लड़ाई
खेडा मामावास–मेरिया क्षेत्र में बजरी लीज के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। छठे दिन भी धरना जारी रहने के बावजूद मुख्यमंत्री स्तर से कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है।
🔴 जयपुर कूच की रणनीति तैयार
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए 10 गांवों में प्रति गांव 11 सदस्यीय समितियां गठित कर दी गई हैं, जिससे आंदोलन को संगठित रूप दिया जा रहा है।
👥 महिलाओं सहित बड़ी जनभागीदारी
धरना स्थल पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई जल, जमीन और भविष्य की रक्षा से जुड़ी है, इसलिए लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
⚠️ प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल
स्थानीय स्तर पर समाधान न निकलने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने साफ किया है कि अब वे आधे-अधूरे आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और लिखित निर्णय चाहते हैं।
📢 अब निगाहें सरकार के अगले कदम पर
अगर समय रहते वार्ता नहीं हुई तो यह आंदोलन प्रदेश स्तर का बड़ा मुद्दा बन सकता हे
    user_Republic Bharat  news  S.S.R.P
    Republic Bharat news S.S.R.P
    Voice of people जैतारण, पाली, राजस्थान•
    20 min ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। आज विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ राइट टू हेल्थ बिल को लेकर। प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली बूंदी के विधायक हरिमोहन शर्मा ने आडे हाथों लिया स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को। और जानकारी मांगी मंत्री भी भड़क गए और कहने लगे यह बिल अशोक गहलोत के शासनकाल का है और चुनाव नजदीक होने के कारण जल्दबाजी में इसको सदन में पेश किया गया था। यह विल आज अधपकी खिचड़ी की तरह रह गया था। हमने इस संशोधन कर पेश किया है। विधानसभा में। भूतपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ने भी आलोचना की है । सदन में नहीं आ रहे हैं एक भी दिन बजट सत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। घर बैठे ही ट्वीइट किया है। और इसकी आलोचना की है। आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में कोटा पुलिस को बड़ी भारी सफलता 33अपराधिक मुकदमा का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क पांच पिस्तौल एक देसी कट्टे सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार। राजनीतिक संरक्षण में गुंडागर्दी का विछा रखा था जाल रानपुर के उद्योगपतियों से व्यापारियों से करता था चौथ वसूली। आईजी आरपी गोयल ने कहा कि इसकी अवैध हवेलियां जमीन और अन्य प्रॉपर्टीजयों को नए एक्ट के तहत तोड़ी जायेगी।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। 
आज विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ राइट टू हेल्थ बिल को लेकर।
प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली बूंदी के विधायक हरिमोहन शर्मा ने आडे हाथों लिया स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को। और जानकारी मांगी मंत्री भी भड़क गए और कहने लगे यह बिल अशोक गहलोत के शासनकाल का है और चुनाव नजदीक होने के कारण जल्दबाजी में इसको सदन में पेश किया गया था। यह विल आज अधपकी खिचड़ी की तरह रह गया था। हमने इस संशोधन कर पेश किया है। विधानसभा में। भूतपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ने भी आलोचना की है ।
सदन में नहीं आ रहे हैं एक भी दिन बजट सत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। घर बैठे ही ट्वीइट किया है। और इसकी आलोचना की है।
आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में कोटा पुलिस को बड़ी भारी सफलता 33अपराधिक मुकदमा का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क पांच पिस्तौल एक देसी कट्टे सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।
राजनीतिक संरक्षण में गुंडागर्दी का विछा रखा था जाल रानपुर के उद्योगपतियों से व्यापारियों से करता था चौथ वसूली।
आईजी आरपी गोयल ने कहा कि इसकी अवैध हवेलियां जमीन और अन्य प्रॉपर्टीजयों को नए एक्ट के तहत तोड़ी जायेगी।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school संझू, नागौर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कलक्ट्रेट की दीवारों पर छाई रंगत अजमेर-फ्रांस और भारत के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत फ्रेंच एंबेसी के एलायंस फ्रांसेस द जयपुर की पहल पर कलक्ट्रेट की बाहरी दीवारों पर बनाई गई वॉल पेंटिंग्स से सौदर्य निखर उठा। महिला जन अधिकार समिति, पृथ्वीराज फाउंडेशन एवं लोक कला संस्थान के सहयोग से आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के दूसरे दिन कलाकारों ने पेंटिंग्स बनाई। एडीए आयुक्त नित्या के. ने मौके पर पहुंच कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पेंटिंग भी की। उन्होंने भविष्य में एडीए के साथ ऐसे आयोजन की योजना बनाने की बात कही। महिला जन अधिकार समिति सचिव इंदिरा पंचोली ने जिला कलक्टर लोकबंधु से मिलकर शहर के अन्य स्थानों को भी सुसज्जित करने का आग्रह किया। रंगोली कलाकार संजय कुमार सेठी ने बताया कि फ्रेंच कलाकार ऑड्रे व अजमेर के करीब 40 कलाकारों ने खेलकूद, आईटी, शिक्षा, आत्मरक्षा जैसे विषयों को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए चित्रांकन किया। संयोजन पृथ्वीराज फाउंडेशन सचिव दीपक शर्मा ने किया। पेंटिंग्स के साथ महिला सशक्तीकरण, कला एवं संस्कृति संरक्षण से संबंधित स्लोगन भी लिखे गए।
    1
    कलक्ट्रेट की दीवारों पर छाई रंगत
अजमेर-फ्रांस और भारत के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत फ्रेंच एंबेसी के एलायंस फ्रांसेस द जयपुर की पहल पर कलक्ट्रेट की बाहरी दीवारों पर बनाई गई वॉल पेंटिंग्स से सौदर्य निखर उठा। महिला जन अधिकार समिति, पृथ्वीराज फाउंडेशन एवं लोक कला संस्थान के सहयोग से आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के दूसरे दिन कलाकारों ने पेंटिंग्स बनाई। एडीए आयुक्त नित्या के. ने मौके पर पहुंच कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पेंटिंग भी की। उन्होंने भविष्य में एडीए के साथ ऐसे आयोजन की योजना बनाने की बात कही। महिला जन अधिकार समिति सचिव इंदिरा पंचोली ने जिला कलक्टर लोकबंधु से मिलकर शहर के अन्य स्थानों को भी सुसज्जित करने का आग्रह किया। रंगोली कलाकार संजय कुमार सेठी ने बताया कि फ्रेंच कलाकार ऑड्रे व अजमेर के करीब 40 कलाकारों ने खेलकूद, आईटी, शिक्षा, आत्मरक्षा जैसे विषयों को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए चित्रांकन किया। संयोजन पृथ्वीराज फाउंडेशन सचिव दीपक शर्मा ने किया। पेंटिंग्स के साथ महिला सशक्तीकरण, कला एवं संस्कृति संरक्षण से संबंधित स्लोगन भी लिखे गए।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रायपुर (ब्यावर) आसमान में अद्भुद दृश्य देखकर लोगों ने जताया आश्चर्य बर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में आज सुबह आसमान में जो दृश्य लोगों ने देखा वो देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया । आसमान में उड़ रहे किसी उपकरण के पीछे लंबी सफेद लाइन गहरी बनती गई। वही दोनों तरफ से आ रहे उपकरण आसमान में एक दूसरे के विपरीत जा रहे थे। एक बार तो लोगों को ऐसा लगा कि दोनों उपकरण आपस में टकरा सकते है । लेकिन दोनों उपकरण बिल्कुल नजदीक आसमान में एक दूसरे को क्रॉस करते हुए निकले । जिससे आसमान में सफेद धुएं की लाइन क्रॉस की आकृति में बन गई। जो दृश्य भी अद्भुद नजर आया।
    3
    रायपुर (ब्यावर)
आसमान में अद्भुद दृश्य देखकर लोगों ने जताया आश्चर्य
बर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में आज सुबह आसमान में जो दृश्य लोगों ने देखा वो देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया । आसमान में उड़ रहे किसी उपकरण के पीछे लंबी सफेद लाइन गहरी बनती गई। वही दोनों तरफ से आ रहे उपकरण आसमान में एक दूसरे के विपरीत जा रहे थे। एक बार तो लोगों को ऐसा लगा कि दोनों उपकरण आपस में टकरा सकते है । लेकिन दोनों उपकरण बिल्कुल नजदीक आसमान में एक दूसरे को क्रॉस करते हुए निकले । जिससे आसमान में सफेद धुएं की लाइन क्रॉस की आकृति में बन गई। जो दृश्य भी अद्भुद नजर आया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका किरण का विवाह 14 अप्रैल 2025 को पिपलिया कलां निवासी संजय पुत्र बगलाराम के साथ हुआ था। मृतका के पिता पारसमल पुत्र दलाराम, निवासी बिलाड़ा जिला जोधपुर ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि घटना से पूर्व मृतका ने फोन पर अपनी जान को खतरा बताया था। बाद में ससुराल पक्ष से तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर परिजन पिपलिया कलां पहुंचे, जहां किरण मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रायपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया। रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका किरण का विवाह 14 अप्रैल 2025 को पिपलिया कलां निवासी संजय  पुत्र बगलाराम के साथ हुआ था। मृतका के पिता पारसमल पुत्र दलाराम, निवासी बिलाड़ा जिला जोधपुर ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था।
परिजनों का कहना है कि घटना से पूर्व मृतका ने फोन पर अपनी जान को खतरा बताया था। बाद में ससुराल पक्ष से तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर परिजन पिपलिया कलां पहुंचे, जहां किरण मृत अवस्था में मिली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रायपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया।
रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • sir ko kal se jald kel se rhea kiya jaye #rajpaalyadav
    1
    sir ko kal se jald kel se rhea kiya jaye #rajpaalyadav
    user_Salman Dancer
    Salman Dancer
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रियांबड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के अनुसार हडमान नाथ के साथ कथित मारपीट हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अजमेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
    1
    रियांबड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के अनुसार हडमान नाथ के साथ कथित मारपीट हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अजमेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.