Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायपुर उपखंड क्षेत्र की
जगदीश माली पत्रका र
रायपुर उपखंड क्षेत्र की
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर उपखंड क्षेत्र की1
- रायपुर (ब्यावर) बजट 2026-27 के क्रम में जिला कलक्टर का संदेश ब्यावर जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने बजट 2026-27 के क्रम में जिला कलक्टर ब्यावर कमलराम मीणा का संदेश ।1
- मोहराई, राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल वितरण के बारे में है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहराई (ब्यावर) में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को राज्य सरकार की योजना के तहत मुफ्त साइकिलें बांटी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहराई, जिला ब्यावर। लाभार्थी: कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राएं। उद्देश्य: राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान करना। उपस्थित मुख्य व्यक्ति: प्रमोद सिंह राजपुरोहित (भामाशाह) अर्जुन सिंह केन (प्रधानाचार्य) दुर्गाराम चौहान (उपप्राचार्य) अन्य: मनीषा चौहान, राजेन्द्र सिंह, जगदीश चन्द्र, महेन्द्र फड़ौदा और दुर्गराम बावरी (ग्रामीण)।1
- Post by Ram Krishna1
- रियांबड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के अनुसार हडमान नाथ के साथ कथित मारपीट हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अजमेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- पाली से खबर मनीष राठौड़ पाली जिला नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन ने नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मदनलाल तेजी ने बताया कि नगर निगम पाली में पिछले कई महीनों से वेतन भुगतान में देरी की जा रही है। हर माह 10 से 15 तारीख तक वेतन मिलने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से बताया गया कि वेतन देरी से आने के कारण कर्मचारियों के बैंक लोन की किश्तें समय पर नहीं कट रही हैं, जिससे उन्हें भारी ब्याज और पेनल्टी चुकानी पड़ रही है और उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है। और समय पर पैसा हाथ में न होने से कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं करा पा रहे हैं। जनवरी माह का वेतन खातों में नहीं पहुँचा है, जिससे अल्प वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी संघ ने मांग की है कि जिले की अन्य नगर पालिकाओं की तर्ज पर नगर निगम पाली में भी हर माह की 1 से 2 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संघ ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया और संबंधित अधिकारियों को पाबंद नहीं किया, तो कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बाईट-मदनलाल तेजी जिलाध्यक्ष पाली4
- रायपुर (ब्यावर) पेयजल समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी ने की बैठक, सरकारी भूमि की पैमाइश की भी उठी मांग लांबिया ग्राम पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा की अध्यक्षता में ग्राम की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल संकट सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में डाली गई पाइपलाइन के दौरान ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को पुनः ठीक नहीं करवाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कई ढाणियों एवं आबादी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अब तक पेयजल पाइपलाइन नहीं डाली गई है, जिससे वहां के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी मीणा ने मौके पर मौजूद जलदाय विभाग के एईएन प्रदीप कुमार बेरवाल एवं जेईएन ताराचंद कुमावत को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए तथा संबंधित उच्च अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने खसरा संख्या 647, 1386 एवं 985 की सरकारी भूमि की पैमाइश करवाकर पत्थरगढ़ी (सीमांकन) कराने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त भूमि की स्पष्ट सीमांकन नहीं होने से भविष्य में विवाद की स्थिति बन सकती है। इस अवसर पर तहसीलदार ओम अमृत प्रजापत, नायब तहसीलदार प्रहलाद राम, आरआई जगदीश बागड़ी, पटवारी जवरीलाल, ग्राम विकास अधिकारी सोहनलाल बिश्नोई, प्रशासक प्रतिनिधि मानसिंह राठौड़, जलदाय विभाग के अधिकारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।1