Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रार्थना के चमत्कार की कहानी पूरा जीवन बदल देगी !!
BaरKaट्ठा Ki आwaज
प्रार्थना के चमत्कार की कहानी पूरा जीवन बदल देगी !!
- BaरKaट्ठा Ki आwaजBarkatha, Hazaribagh💐8 hrs ago
- BaरKaट्ठा Ki आwaजBarkatha, Hazaribagh👌8 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- misile1
- बगोदर में मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई1
- *रात्रि करीब 2 बजे झुमरा–तिलैया मंदिर के पास एक स्कूटी सवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना मिलते ही दारू थाना की पुलिस पु.आ.नि. मिथु मुर्मू के नेतृत्व में मौके पर पुलिस बल पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है।*1
- कोडरमा । किसानों के लिए खुशखबरी: पशुपालन पर 75% तक सब्सिडी, विधवा महिलाओं को मिलेगा 90% लाभ1
- युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रहा RHI नेचर वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड, हजारीबाग में भव्य प्रमोशन समारोह आयोजित -- पैराडाइज रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी की कार्यशैली और उत्पादों की दी गई जानकारी, __ दीपक कुमार बोले- हजारों युवाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का अवसर -- हजारीबाग। आर एच आई (RHI) नेचर वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के मेसर्स इंडियन एसोसिएट हजारीबाग के तत्वावधान में सोमवार को शहर के पैराडाइज रिसॉर्ट में भव्य प्रमोशन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स, सहयोगियों और कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर आर एच आई नेचर वेलनेस सेंटर की ओर से कंपनी के उत्पादों, कार्यशैली तथा स्वरोजगार के अवसरों को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई। समारोह को संबोधित करते हुए आर एच आई वेलनेस सेंटर के प्रतिनिधि दीपक कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने कंपनी के साथ काम करना शुरू किया था, उस समय कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जाती थीं कि नेटवर्क कंपनियां लोगों का भविष्य खराब कर देती हैं। लेकिन उन्होंने इन बातों को नजरअंदाज करते हुए RHI नेचर वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़कर अपना सफर शुरू किया। दीपक कुमार ने कहा कि धीरे-धीरे उनके साथ लोगों का एक बड़ा कारवां जुड़ता चला गया और आज हजारों लोग इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज उनके साथ जुड़ी एक बड़ी टीम काम कर रही है, जो न सिर्फ अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है बल्कि समाज में एक प्रतिष्ठित पहचान भी बना चुकी है। उन्होंने कहा कि RHI नेचर वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंपनी बेरोजगार युवाओं को जोड़कर उन्हें स्वरोजगार का अवसर प्रदान कर रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं। दीपक कुमार ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह इस परिवार का हिस्सा बनकर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं और आगे भी युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में मेसर्स इंडियन एसोसिएट हजारीबाग दीपक कुमार, उदय कुमार, राजू कुमार, धनजी कुमार, गोरेलाल यादव सहित कंपनी के कई डिस्ट्रीब्यूटर और प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि RHI नेचर वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह मिल रही है, जो समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान साबित हो रही है।1
- *ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित* ================ ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 मार्च को स्थानीय पैराडाइज रिजॉर्ट, हजारीबाग में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने की। बैठक में महापौर श्री अरविंद राणा, उप महापौर श्री अविनाश यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संपादन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूजा अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशासन का ध्यान आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर आकृष्ट कराया गया। उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान नशामुक्त अभियान चलाने, जुलूस मार्गों पर बिजली की समुचित व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग, पेड़ों की छंटाई तथा महिला पुलिस बल की तैनाती जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपने वैभव एवं अनुशासन के लिए विख्यात है। इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा पर्व-त्योहारों को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने लोगों से नशामुक्त वातावरण में त्योहार मनाने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के प्रयोग पर प्रशासन की सख्त मनाही है, क्योंकि अत्यधिक ध्वनि से वृद्ध, मरीज एवं अन्य संवेदनशील वर्गों को परेशानी होती है। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी काफी प्रसिद्ध है और इसमें लाखों श्रद्धालु जुलूस में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के सुचारू संचालन हेतु व्यापक व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक जुलूस की नंबरिंग की जाएगी तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर तीन नियंत्रण कक्ष हजारीबाग, बड़कागांव एवं बरही में संचालित किए जाएंगे, जहां से विधि-व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए सभी से मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाने की अपील की।1
- हजारीबाग: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आवाहन पर 9वें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे।1