Shuru
Apke Nagar Ki App…
bagalades me gira bas 23adami ko mot bahut dukhad ghatna
Sanjeev Kumar
bagalades me gira bas 23adami ko mot bahut dukhad ghatna
More news from बिहार and nearby areas
- bagalades me gira bas 23adami ko mot bahut dukhad ghatna1
- अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गयाजी का ऐतिहासिक गांधी मैदान जिसमें नगर निगम के कूड़े का अम्बार, नालियों का पानी, गंदगी, सूखा तालाब, शहर का एक मात्र जर्जर हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम तथा इसके चारों ओर के बाउंड्रीवाल के अतिक्रमण रहने से इसकी ऐतिहासिक और गौरवशाली अतीत धूमिल हो रही है। आज काँग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता गयाजी गाँधी मैदान के गेट नंबर 07 धरना स्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर गांधी मैदान को साफ़ और स्वच्छ रखने, इसके उत्तरी भाग में संग्रहालय के बगल से गया नगर निगम के कूड़ा के अम्बार को हटाने, गौरवशाली गांधी मंडप को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने, शहर का एक मात्र हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम का जीर्णोद्धार करने, नेता जी सुभाषचन्द्र बोस एवं शहीद बैकुण्ठ शुक्ल गेट का जीर्णोद्धार कर इस पर दोनों महामानव की प्रतिमा लगाने की मांग राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि गयाजी का गांधी मैदान गया नगर विधायक एवं गया नगर निगम के वर्षों से फंड खपाने, राशि का लूट एवं दुरुपयोग करने का चारागाह बना हुआ है, इस मैदान में विकास, घेराबंदी, तालाब का जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण, बच्चों के पार्क, फूल घास लगाने आदि के नाम पर इसमें अभी तक करोड़ों- करोड़ खर्च किया गया परंतु कुछ भी जमीन पर नजर नहीं आता है। नेताओं ने कहा कि एक समय में गयाजी गांधी मैदान पटना गांधी मैदान की तरह चारो ओर से खुला और नजर आता था, परंतु आज इसके चारों ओर केंद्र और राज्य सरकारों के कई भवन बनने तथा बाउंड्रीवाल के चारो ओर अतिक्रमण से इसका अतीत मिटता जा रहा है। नेताओं ने कहा कि इसे अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु पटना उच्च न्यायालय में पि आई एल भी किया गया था, जिसमें यह फैसला हुआ था कि इसका अतिक्रम सरकार द्वारा हटाया जाये तथा इसमें अब कोई भी भवन का निर्माण नहीं कराया जाये, जिसके बाद आगे तो भवन बनना बंद हो गया परंतु पहले से बने भवनों को अभी तक नहीं हटाया गया है। प्रदर्शन में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, गया जिला इंटक महासचिव टिंकू गिरी, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, विशाल कुमार, मुन्ना मांझी आदि ने चरणबध्द आंदोलन चला कर गयाजी गांधी मैदान को देश का अव्वल गांधी मैदान बनाने का संकल्प दोहराया। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- बेल के पेड़ से बंधा मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी संजय वर्मा नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव बेल के पेड़ से बंधा हुआ पाया गया। मृतक की पहचान राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। गांव के निवासी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक बीते दिन दोपहर में घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। बाद में खोजबीन के दौरान गांव के बाहर पेड़ से बंधा उसका शव देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय समाजसेवी रणविजय उर्फ बिगन सिंह ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उनका कहना है कि यदि यह आत्महत्या होती तो शव जमीन से कुछ ऊंचाई पर लटका होता, जबकि यहां मृतक को खड़ा कर हाथ बांधे गए थे। फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद लेने की तैयारी में है और सभी बिंदुओं पर गहन जांच जारी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया4
- #video #video बहुत दुख की बात है भाई #pawansingh #trendingreels #chandanKumar नमस्ते1
- परनाडाबर थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर कमलकुरहा के पास तेज रफ्तार बाइक से दो युवकों का भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एक युवक को घटना स्थल पर ही मौत हो गया। वहीं दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवक को उठाकर इलाज के लिए सिरदला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया, जो मनपुर का रहने वाला है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। #News Of Nawada #Sirdala News #news1
- @नवादा #सिरपतिया गांव में मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर डॉ अनुज पर हमला #वाहन क्षतिग्रस्त #नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज नवादा लाइव नेटवर्क। जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव में रविवार 29 मार्च की रात मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर अनुज सिंह की गाड़ी पर हमला किया गया। वे दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने उक्त गांव गए थे, तभी कुछ आसामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना के बात नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इसी गांव के रामबरान यादव सहित चार लोगों को नामजद और कुछ अन्य को आरोपित किया गया है। पुलिस कांड संख्या 118/26 दर्ज कर मामले की जांच में कर रही है। इस मामले में जब डॉ अनुज सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि रात लगभग 9 बजे सिरपतिया गाँव के चौहान समाज द्वारा प्रत्येक साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत जब गांव से बाहर अपनी गाड़ी के पास आ रहे थे तभी प्राथमिकी में नामजद लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया ,जिससे फॉर्चूनर कार का पीछे का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया परंतु हम सभी बाल- बाल बच गए। ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी हरवे हथियार से लैस थे। उन्होंने बताया कि गांव के एक समाज के लोगों को यह जलन था कि चौहान समाज के लोग अनुज सिंह को क्यों बुलाते हैं। इतना मान सम्मान क्यों करते हैं। उन लोगों यह रास नहीं आ रहा था और उन्होंने चौहान समाज के मुख्य अतिथि को निशाना बनाया और अपनी दबंगता गाँव में दिखाने की कोशिश किया। मैंने कानून का सहारा लिया है और नारदीगंज थानाध्यक्ष सहित पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सहित आरक्षी अधीक्षक को रात में ही सारी बातों की जानकारी दिया था। उन्होंने कहा कि मैंने नवादा पुलिस से ईमानदारी पूर्वक इस कांड का अनुसंधान करने का अनुरोध किया है और दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए कहा है। यदि नवादा पुलिस ईमानदारी पूर्वक इसमें अपना दायित्व नहीं निभाती है तो हम सभी इसके लिए आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। नवादा में किसी के द्वारा अन्याय किया जाना अच्छी बात नहीं है और इसका मैं हमेशा विरोध करता रहूंगा। किसी भी जाति और धर्म के लोगों को दबाया नहीं जा सकता है। यह देखा जा रहा कि नवादा में बार - बार भूमिहार समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है जो उचित नहीं है। इसमें नवादा पुलिस को ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व को निभाकर वैसे गलत लोगों को सजा देनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं नवादा पुलिस इस पर बहुत ईमानदारी पूर्वक अपना दायित्व को निभाएगी। मैं नवादा पुलिस से उम्मीद करता हूं कि इस घटना का ईमानदारीपूर्वक जांच कर दोषी लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।3
- रुक जा लड़ाई मत करो1
- महुआ के जूस #bihar #दारु बिहार मे बंद है #new reel viral #chandanKumarYadav #mahuaa #daru #Bihar1