logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खनसौदा में भागवत कथा प्रारंभ मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत एवं बुलाना तहसील के घनसौदा गांव में भागवत कथा प्रारंभ की गई

22 hrs ago
user_Rajesh jamliya
Rajesh jamliya
Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खनसौदा में भागवत कथा प्रारंभ मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत एवं बुलाना तहसील के घनसौदा गांव में भागवत कथा प्रारंभ की गई

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पनवाड़ी गांव में दो बाइकों के बीच भिड़ंत,हादसे में तीन लोग जख्मी, 112 से जिला अस्पताल पहुंचाया
    1
    पनवाड़ी गांव में दो बाइकों के बीच भिड़ंत,हादसे में तीन लोग जख्मी, 112 से जिला अस्पताल पहुंचाया
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुसनेर में एक बार फिर क्राइम ने लोगों को दहला दिया। मंगलवार शाम मगीशपुर रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मगरिया निवासी 50 वर्षीय धापू बाई अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं, तभी दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में धापू बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पहले सुसनेर सिविल अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें 🔴 हर खबर, आपके साथ 👉 अपने चैनल को शेयर करें 👍 लाइक करें | 💬 कमेंट करें | 🔔 सब्सक्राइब करें
    1
    सुसनेर में एक बार फिर क्राइम ने लोगों को दहला दिया। मंगलवार शाम मगीशपुर रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि मगरिया निवासी 50 वर्षीय धापू बाई अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं, तभी दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी।
इस हमले में धापू बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पहले सुसनेर सिविल अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें
🔴 हर खबर, आपके साथ
👉 अपने चैनल को शेयर करें
👍 लाइक करें | 💬 कमेंट करें | 🔔 सब्सक्राइब करें
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मगीशपुर-रामगढ़ मार्ग पर महिला को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात, हालत गंभीर सुसनेर। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। सुसनेर से अपने गांव लौट रही एक महिला पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मगरिया निवासी धापू बाई (50 वर्ष), पति सुजान सिंह, अपने पुत्र विष्णु गुर्जर के साथ सुसनेर से गांव मगरिया लौट रही थीं। इसी दौरान मगीशपुर और रामगढ़ के बीच रास्ते में 2 बाईक सवार अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से धापू बाई गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को तत्काल सुसनेर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. अखिलेश कुमार बागी ने प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले करीब 5 युवक बताए जा रहे हैं। घायल महिला के पुत्र विष्णु ने इनमें से एक युवक की पहचान होने की बात कही है, जबकि अन्य चार की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
    1
    मगीशपुर-रामगढ़ मार्ग पर महिला को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात, हालत गंभीर
सुसनेर। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। सुसनेर से अपने गांव लौट रही एक महिला पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मगरिया निवासी धापू बाई (50 वर्ष), पति सुजान सिंह, अपने पुत्र विष्णु गुर्जर के साथ सुसनेर से गांव मगरिया लौट रही थीं। इसी दौरान मगीशपुर और रामगढ़ के बीच रास्ते में 2 बाईक सवार अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से धापू बाई गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को तत्काल सुसनेर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. अखिलेश कुमार बागी ने प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले करीब 5 युवक बताए जा रहे हैं। घायल महिला के पुत्र विष्णु ने इनमें से एक युवक की पहचान होने की बात कही है, जबकि अन्य चार की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
    user_Patrakar Manish Rathore
    Patrakar Manish Rathore
    सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है… मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खोखराकला-कालापीपल मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के सामने बाइक और आयशर वाहन की जोरदार टक्कर हो गई… इस हादसे में खोखराकला निवासी किसान राजवर्धन सिंह उर्फ भम्मू की मौके पर ही मौत हो गई… बताया जा रहा है कि मृतक किसान अपनी बाइक से खेत की ओर जा रहे थे… तभी तेज रफ्तार आयशर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए… और किसान को सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई… हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया… राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी… लेकिन जब तक मदद पहुंचती, किसान दम तोड़ चुके थे… पुलिस के अनुसार, मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था… जिससे चोट और भी घातक साबित हुई… फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कालापीपल सिविल अस्पताल भेज दिया है… और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है…
    1
    शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है…
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खोखराकला-कालापीपल मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के सामने बाइक और आयशर वाहन की जोरदार टक्कर हो गई…
इस हादसे में खोखराकला निवासी किसान राजवर्धन सिंह उर्फ भम्मू की मौके पर ही मौत हो गई…
बताया जा रहा है कि मृतक किसान अपनी बाइक से खेत की ओर जा रहे थे… तभी तेज रफ्तार आयशर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी…
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए… और किसान को सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई…
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया…
राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी… लेकिन जब तक मदद पहुंचती, किसान दम तोड़ चुके थे…
पुलिस के अनुसार, मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था… जिससे चोट और भी घातक साबित हुई…
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कालापीपल सिविल अस्पताल भेज दिया है… और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है…
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    19 hrs ago
  • जीरापुर:- नगर में लगभग साढ़े तीन करोड़ से अधिक राशि से सिविल अस्पताल भवन का निर्माण हुआ लेकिन आश्चर्य की बात यह की नवनिर्मित भवन में अभी अस्पताल शिफ्ट नहीं हुआ उसके पहले हजारों रूपए का नल से संबंधित सामन अज्ञात चोर चुरा ले गए। जानकारी के मुताबिक भवन में अभी विधुत कनेक्शन नहीं हुआ है जबकि निर्माण एजेंसी द्वारा भवन को स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर किया जा चुका है। लेकिन सिविल अस्पताल चालू होने से पहले ही नल की टोंटियां चोरी होने की घटना सामने आई है। अस्पताल के बाथरूम से नल की टोंटियां और अन्य सामग्री चोरी कर ली गई इस घटना के बाद, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी ने बताया कि वाश फेसिन लैट्रिन एवं बाथरूम की नल की टोंटीयां एवं वाल्व कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। बाथरूम 41नल टोंटी ,लेटरिंग वाल 22 , वासफेसिन वाल 18 ,टायलेट वाल 05 ,बेसिन नल 18 चुरा ले गए जिसकी जानकारी भवन में निर्माण में कार्य कर रहा एक मजदुर एलकार सिंह नामक व्यक्ति ने दी। चोरी होने की जानकारी 30/4/26 को मिली जिस पर बीएमओ ने मोके पर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति के नंगे पैर के निशान भी नजर आयें तथा एक लोहे का पाना पड़ा मिला जिससे ऐसा आभास होता है इसी से अज्ञात चोर ने चोरी की।
    1
    जीरापुर:- नगर में लगभग साढ़े तीन करोड़ से अधिक राशि से सिविल अस्पताल भवन का निर्माण हुआ लेकिन आश्चर्य की बात यह की नवनिर्मित भवन में अभी अस्पताल शिफ्ट नहीं हुआ उसके पहले हजारों रूपए का नल से संबंधित सामन अज्ञात चोर चुरा ले गए।
जानकारी के मुताबिक भवन में अभी विधुत कनेक्शन नहीं हुआ है जबकि निर्माण एजेंसी द्वारा भवन को स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर  किया जा चुका है।
लेकिन सिविल अस्पताल चालू होने से पहले ही नल की टोंटियां चोरी होने की घटना सामने आई है। अस्पताल के बाथरूम से नल की टोंटियां और अन्य सामग्री चोरी कर ली गई इस घटना के बाद, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी ने बताया कि वाश फेसिन लैट्रिन एवं बाथरूम की नल की टोंटीयां एवं वाल्व कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।
बाथरूम 41नल टोंटी ,लेटरिंग वाल 22 , वासफेसिन वाल 18 ,टायलेट वाल 05 ,बेसिन नल 18 चुरा ले गए जिसकी जानकारी भवन में निर्माण में कार्य कर रहा एक मजदुर एलकार सिंह नामक व्यक्ति ने दी। चोरी होने की जानकारी 30/4/26 को मिली जिस पर बीएमओ ने मोके पर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति के नंगे पैर के निशान भी नजर आयें तथा एक लोहे का पाना पड़ा मिला जिससे ऐसा आभास होता है इसी से अज्ञात चोर ने चोरी की।
    user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    Citizens advice bureau जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधान जिला न्यायाधीश ने उप जेल सुसनेर का किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक सलाह सुसनेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में संचालित प्रीज़न लीगल एड क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उप जेल सुसनेर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल में निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें उचित विधिक सलाह प्रदान की। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई, ताकि वे विधिक सहायता का लाभ उठा सकें। निरीक्षण के उपरांत आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में आगामी National Lok Adalat (नेशनल लोक अदालत), राजीनामा योग्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा प्ली बार्गेनिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अश्विनी सिंह एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम से बंदियों में कानूनी जानकारी के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मो 9109746540 पत्रकार मनीष राठौर
    1
    प्रधान जिला न्यायाधीश ने उप जेल सुसनेर का किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक सलाह
सुसनेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में संचालित प्रीज़न लीगल एड क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उप जेल सुसनेर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल में निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें उचित विधिक सलाह प्रदान की। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई, ताकि वे विधिक सहायता का लाभ उठा सकें।
निरीक्षण के उपरांत आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में आगामी National Lok Adalat (नेशनल लोक अदालत), राजीनामा योग्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा प्ली बार्गेनिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अश्विनी सिंह एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम से बंदियों में कानूनी जानकारी के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
मो 9109746540
पत्रकार मनीष राठौर
    user_Patrakar Manish Rathore
    Patrakar Manish Rathore
    सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • राजगढ़ के नांदनी जागीर स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, सवाल पूछने पर गाली-गलौच और धमकी का आरोप राजगढ़ (म.प्र.) | 05 अप्रेल 2026 जिले के नांदनी जागीर स्थित पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल में गत दिनों हुआ विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। पहले जहां शिक्षकों द्वारा एक युवक पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए गए थे, वहीं अब युवक ने भी पलटवार करते हुए शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक के अनुसार, वह कक्षा 12वीं के एडमिशन की जानकारी लेने स्कूल पहुंचा था। इस दौरान उसने देखा कि कई शिक्षक निर्धारित समय के बजाय काफी देरी से विद्यालय पहुंच रहे थे। युवक, जो सोशल मीडिया पर ब्लॉग वीडियो बनाता है, ने जब शिक्षकों से इस बारे में सवाल किया, तो मामला बिगड़ गया। आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक — मोहनलाल सुतार, अस्मिता पाटीदार, सुभाष मंसूरी, शाहिद मंसूरी और राजेश नागर — ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौच की और जान से मारने तक की धमकी दे डाली। युवक का यह भी कहना है कि इस घटना के बाद वह इतना भयभीत है कि पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहा है। वहीं, इस पूरे मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे शिक्षकों द्वारा साक्ष्य के रूप में पेश किया गया है। लेकिन युवक का दावा है कि वीडियो में मेरे द्वारा कोई भी गलत हरकत नहीं की गई जिसका आरोप शिक्षको में मुझ पर लगाया हे और उसमें सच्चाई पूरी तरह नहीं दिखाई गई। इसी विवाद के बीच छात्र शक्ति ने बड़ा आंदोलन करते हुए छापीहेड़ा रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छात्र नेता प्रवीण यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान रोड जाम की स्थिति बन गई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। मौके पर तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी एवं थाना प्रभारी छापीहेड़ा पहुंचे और छात्रों से चर्चा की। लंबी वार्ता के बाद प्रशासन ने छात्रों की प्रमुख माँगों को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद छात्र शक्ति ने ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन समाप्त किया। स्कूल प्राचार्य को प्रभारी पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाएगा स्थानीय 5 शिक्षकों को तत्काल अटैच किया जाएगा कमजोर परीक्षा परिणाम के आधार पर स्थानांतरण नीति लागू की जाएगी विद्यालय परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे सुरक्षा के लिए गार्ड नियुक्त किए जाएंगे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है, दोषियों पर कार्रवाई होगी
    1
    राजगढ़ के नांदनी जागीर स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, सवाल पूछने पर गाली-गलौच और धमकी का आरोप
राजगढ़ (म.प्र.) | 05 अप्रेल 2026 
जिले के नांदनी जागीर स्थित पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल में गत दिनों हुआ विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। पहले जहां शिक्षकों द्वारा एक युवक पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए गए थे, वहीं अब युवक ने भी पलटवार करते हुए शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवक के अनुसार, वह कक्षा 12वीं के एडमिशन की जानकारी लेने स्कूल पहुंचा था। इस दौरान उसने देखा कि कई शिक्षक निर्धारित समय के बजाय काफी देरी से विद्यालय पहुंच रहे थे। युवक, जो सोशल मीडिया पर ब्लॉग वीडियो बनाता है, ने जब शिक्षकों से इस बारे में सवाल किया, तो मामला बिगड़ गया।
आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक — मोहनलाल सुतार, अस्मिता पाटीदार, सुभाष मंसूरी, शाहिद मंसूरी और राजेश नागर — ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौच की और जान से मारने तक की धमकी दे डाली।
युवक का यह भी कहना है कि इस घटना के बाद वह इतना भयभीत है कि पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहा है।
वहीं, इस पूरे मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे शिक्षकों द्वारा साक्ष्य के रूप में पेश किया गया है। लेकिन युवक का दावा है कि वीडियो में मेरे द्वारा कोई भी गलत हरकत नहीं की गई जिसका आरोप शिक्षको में मुझ पर लगाया हे और उसमें सच्चाई पूरी तरह नहीं दिखाई गई।
इसी विवाद के बीच छात्र शक्ति ने बड़ा आंदोलन करते हुए छापीहेड़ा रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। 
यह प्रदर्शन छात्र नेता प्रवीण यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान रोड जाम की स्थिति बन गई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। मौके पर तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी एवं थाना प्रभारी छापीहेड़ा पहुंचे और छात्रों से चर्चा की।
लंबी वार्ता के बाद प्रशासन ने छात्रों की प्रमुख माँगों को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद छात्र शक्ति ने ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन समाप्त किया।
स्कूल प्राचार्य को प्रभारी पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाएगा 
स्थानीय 5 शिक्षकों को तत्काल अटैच किया जाएगा 
कमजोर परीक्षा परिणाम के आधार पर स्थानांतरण नीति लागू की जाएगी 
विद्यालय परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे 
सुरक्षा के लिए गार्ड नियुक्त किए जाएंगे 
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है, दोषियों पर कार्रवाई होगी
    user_SHRAWAN AGRAWAL
    SHRAWAN AGRAWAL
    Computer service खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Saif Ali journalist Journalist
    1
    Post by Saif Ali journalist Journalist
    user_Saif Ali journalist Journalist
    Saif Ali journalist Journalist
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.