मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल में राजस्थान टीम को हराकर जीत की और नेशनल किताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ी को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा खिलाड़ियों को लेकर बेहतर प्रयास कर रही है और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार की ओर से आम लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है और जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। वही इस दौरान घुमारवीं में आयोजित फाइनल मुकाबले में हिमाचल और राजस्थान के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और अपने जिला प्रदेश का नाम चमकाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलें बच्चों को अनुशासन सिखाती हैं। वही प्रतिस्पर्धा की भावना भी खेलों से जागृत होती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकार की ओर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी आवाहन किया कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल में राजस्थान टीम को हराकर जीत की और नेशनल किताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ी को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा खिलाड़ियों को लेकर बेहतर प्रयास कर रही है और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार की ओर से आम लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है और जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। वही इस दौरान घुमारवीं में आयोजित फाइनल मुकाबले में हिमाचल और राजस्थान के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और अपने जिला प्रदेश का नाम चमकाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलें बच्चों को अनुशासन सिखाती हैं। वही प्रतिस्पर्धा की भावना भी खेलों से जागृत होती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकार की ओर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी आवाहन किया कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें
- केंद्र दे रहा विकास की रफ्तार, प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल : इंद्र सिंह गांधी* *पर्यटन से लेकर रोजगार तक निष्क्रिय कांग्रेस सरकार : इंद्र सिंह गांधी* *हिमाचल में विकास ठप, केंद्र कर रहा ऐतिहासिक काम : इंद्र सिंह गांधी* बल्ह (मंडी)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बल्ह विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्र सिंह गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विज़न को साकार करने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया। प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए विधायक गांधी ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। विधायक गांधी ने कहा कि यह बजट पूरी तरह समावेशी है और समाज के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों—की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। “सबका साथ, सबका विकास” इस बजट की मूल भावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बजट में हर जिले में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है। साथ ही घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक गांधी ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े प्रावधान देश की आर्थिक ग्रोथ को तेज़ करेंगे। पर्यटन विकास और अगले पाँच वर्षों में 20 नए जल मार्ग शुरू करने का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मंडी जिला एयरपोर्ट पर केंद्र का बड़ा निर्णय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंडी जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। *प्रदेश सरकार के खिलाफ बयान* प्रेस वार्ता के अंत में विधायक गांधी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जहां केंद्र सरकार विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है, वहीं प्रदेश सरकार पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पराशर झील, रिवालसर और नलसर झील जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए बार-बार आग्रह के बावजूद प्रदेश सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे हिमाचल का विकास प्रभावित हो रहा है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बल्ह मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर तथा भाजपा के पूर्व महासचिव एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य अक्षय ठाकुर भी उपस्थित रहे।1
- हमीरपुर कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन-रात मेहनत कर हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ नेता अपने राजनीतिक स्वार्थों के कारण प्रदेश के हितों के खिलाफ खड़े होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा मुख्यमंत्री का विरोध करते-करते इतने अंधे हो गए हैं कि अब वे हिमाचल प्रदेश के हितों का भी विरोध करने लगे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। विवेक कटोच ने कहा कि 16वें वित्त आयोग में राजस्व घाटा अनुदान (RDG Grant) का बंद होना हिमाचल प्रदेश के विकास को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाला फैसला है। उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल को यह अनुदान नहीं मिलता है तो अगले पांच वर्षों में प्रदेश को लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नुकसान किसी राजनीतिक दल, सरकार या किसी एक नेता का नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की आम जनता का नुकसान है। इस फैसले का सीधा असर प्रदेश की विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे, रोजगार के अवसरों और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर पड़ेगा। कटोच ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को मतभेद भुलाकर प्रदेश के हित में एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए थी। लेकिन अफसोस की बात है कि सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा जैसे नेता अपने निजी राजनीतिक स्वार्थों के कारण प्रदेश के हितों को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं की राजनीति केवल व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और लाभ तक सीमित होकर रह गई है, जिससे प्रदेश की सामूहिक शक्ति और आवाज कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्वतीय राज्य है, जहां संसाधन सीमित हैं और विकास के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में आरडीजी अनुदान का बंद होना प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर गहरा प्रभाव डालेगा और विकास कार्यों की गति धीमी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भविष्य और जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी नेताओं को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। विवेक कटोच ने कहा कि इतिहास ऐसे स्वार्थी और अवसरवादी नेताओं को कभी माफ नहीं करेगा, जिन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए अपनी मातृभूमि के हितों से समझौता किया। उन्होंने प्रदेश की जनता से भी अपील की कि वे ऐसे नेताओं की मानसिकता को समझें और हिमाचल प्रदेश के विकास और हितों के साथ मजबूती से खड़े रहें।1
- ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले श्री राधा कृष्ण के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने मुख्यमंत्री को पगड़ी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गगरेट के विधायक राकेश कालिया, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, महाधिवक्ता अनुप रत्न, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं और जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संतों का सानिध्य सदैव मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज द्वारा समाज को परोपकार, सेवा और मानव कल्याण की जो शिक्षाएं दी जा रही हैं, उन्हें हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि विपरीत और विकट परिस्थितियों में भी प्रदेश सरकार ने जनता के हित में फैसले लेकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास किया है।1
- सुजानपुर : जिला प्रशासन द्वारा टोणी देवी - उहल - कक्कड़ सड़क को रिपेयरिंग के लिए 20 फरवरी तक बंद किए जाने के नोटिफिकेशन पर सुजानपुर के कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया है । उन्होंने कहा कि झोखर क्षेत्र में डंगा गिरने से लोग पहले ही भारी परेशानियों से जूझ रहे हैं और अब पूरे मार्ग को बंद कर देना आम जनता के लिए मुश्किलें बढ़ने वाला काम है । विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कहा कि इन दिनों विवाह - शादियों का सीजन चल रहा है। इसके अलावा छात्र ,कर्मचारी और मरीज रोजाना इसी सड़क से आवाजाही करते हैं । ऐसे में टोणी देवी -उहल - कक्कड़ सड़क को पूरी तरह से बंद करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है । उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है और उन्हें निर्देश दिए हैं कि मरम्मत कार्य के दौरान सड़क को पूरी तरह बंद ना किया जाए । साथ ही कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने को कहा गया है। जनता को राहत देने के लिए विधायक ने झोखर के दोनों और शटल बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं ,कर्मचारीयों ,मरीजों और आम लोगों को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के दोनों तरफ बस सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें अनावश्यक पैदल चलने या निजी साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने भरोसा दिलाया है कि वे स्वयं इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए उनकी प्राथमिकता है और किसी भी सूरत में लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।1
- Post by KOMAL ENTERPRESE1
- पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिता बारे मीडिया से सांझा की जानकारी।1
- वहीं पंचायत चुनाव का मामला सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने 30 अप्रैल तक चुनाव करवाने के आदेश दिए गए थे. मुख्यमंत्री ने उच्च अदालत के फैसले को मनमाना बताया था जो कि न्यायालय पर गंभीर टिप्प्णी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र की सबसे मूल कड़ी पंचायती राज पर हमला कर रही है. बाइट -- जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री नेता विपक्ष1
- हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जिले में पहुंचने पर कुलदीप सिंह पठानिया का शानदार स्वागत किया गया। वीरवार को जिला हमीरपुर के प्रवेश द्वार उखली में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, विभिन्न बोर्डों.निगमों के निदेशक मंडल के सदस्यों, जिला के अन्य कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। बाइट कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास को रोक रही है। आपदा की ग्रांट केंद्र की तरफ से जारी नहीं की गई है तथा आर आरडीजी को बंद किया गया है। इसका असर अगे कई सालों तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था और लोगों पर होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। बाइट कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री हिमाचल के हकों की आवाज उठाने के लिए केंद्र सरकार के पास गए थे। उसका कोई असर नहीं हुआ। आपदा में बहुत सारा सेब मार्केट में नहीं पहुंच सका जिस कारण बागवानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकार हिमाचल के विकास में हर तरह की अड़चन अड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों से केंद्र सरकार ने अपना कोई योगदान हिमाचल को नहीं दिया है।1
- मालाणा गांव के आकाश ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित 69th राष्ट्रीय स्तरीय जूडो खेल प्रतियोगिता 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर मालाणा गांव और जिला कुल्लू का नाम रोशन किया1