logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोकसी मोड़ पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, चालक फरार गंगापुर सिटी। कोतवाली थाना क्षेत्र के टोकसी मोड़ पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल (25) निवासी हलेना, भरतपुर के रूप में हुई है। सोनू गंगापुर–वजीरपुर रोड पर रहकर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार को वह मोटरसाइकिल से सामान लेने के लिए गंगापुर सिटी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टोकसी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से टोकसी मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

6 hrs ago
user_Uttam Kumar Meena
Uttam Kumar Meena
जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

टोकसी मोड़ पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, चालक फरार गंगापुर सिटी। कोतवाली थाना क्षेत्र के टोकसी मोड़ पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल (25) निवासी हलेना, भरतपुर के रूप में हुई है। सोनू गंगापुर–वजीरपुर रोड पर रहकर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार को वह मोटरसाइकिल से सामान लेने के लिए गंगापुर सिटी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टोकसी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से टोकसी मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करौली के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शेरपुर में आयोजित किया गया सवाई माधोपुर के विभाग संयोजक योगेंद्र डागुर शेरपुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ABVP द्वारा विवेक पब्लिक स्कूल शेरपुर में रक्त शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 31 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया इस दौरान खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष ने योगेंद्र डागुर कों जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ब्लड डोनेट करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
    4
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करौली के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शेरपुर में आयोजित किया गया 
सवाई माधोपुर के विभाग संयोजक योगेंद्र डागुर शेरपुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ABVP द्वारा विवेक पब्लिक स्कूल शेरपुर में रक्त शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 31 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया इस दौरान खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष ने योगेंद्र डागुर कों जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ब्लड डोनेट करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    27 min ago
  • सर मथुरा में राशन डीलर आज गेहूं का वितरण किया गया सभी गरीब परिवार को गेहूं दिया और हजारों लोगों को राशन कार्ड से गेहूं मिला जो राशन डीलर को बहुत-बहुत धन्यवाद जो एक एक नंबर का काम करते हैं वह इंसान भगवान का रूप होता है राशन डीलर वाले
    1
    सर मथुरा में राशन डीलर आज गेहूं का वितरण किया गया सभी गरीब परिवार को गेहूं दिया और हजारों लोगों को राशन कार्ड से गेहूं मिला जो राशन डीलर को बहुत-बहुत धन्यवाद जो एक एक नंबर का काम करते हैं वह इंसान भगवान का रूप होता है राशन डीलर वाले
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by User8788
    1
    Post by User8788
    user_User8788
    User8788
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग
    1
    बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश सवाई माधोपुर, 16 फरवरी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन तथा सड़क सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकांश दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करने से गंभीर जनहानि की संभावनाओं पर जिला कलक्टर ने जिले में सघन हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान को अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस एवं परिवहन विभाग को नियमित प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने तथा आगामी बैठक में माहवार चालानों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए तकनीक आधारित उपायों पर जोर देते हुए आईआरडीए एप के नियमित उपयोग, इंटरसेप्टर वाहनों एवं आधुनिक उपकरणों के प्रभावी संचालन, राजमार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमित कार्रवाई परिवहन विभाग के उड़नदस्तों के माध्यम से करने के निर्देश प्रदान किए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सड़क एजेंसियों को सड़कों पर व्हाइट लाइनिंग कार्य पूर्ण करने तथा उपखंड अधिकारियों को इसका सत्यापन करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं टोल एजेंसियों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा नगरीय निकायों को आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे पर अवैध ढाबों को हटाने तथा मुख्य राजमार्गो पर अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने के निर्देश दिए गए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। बैठक में जिला कलक्टर ने मोरेल, बनास सहित अन्य नदियों की रपटों पर प्रोटेक्शन पिल्लर, रेलिंग, चैन, बैरिकेटिंग एवं साईनेज आदि की कार्ययोजना बनाकर आगामी वर्षा ऋतु पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निमार्ण विभाग हरि सिंह मीणा को दिए। उन्होने बोदल व जैतपुर में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गो का तत्काल पुनःनिमार्ण प्रारंम्भ करवाने, हम्मीर ब्रीज निमार्ण कार्य में तेजी लाने एवं डामरीकरण का कार्य प्रांरम्भ कर इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश एनएच के अधिकरियों को दिए। अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश :- जिला कलक्टर ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक अवैध खनन, परिवहन/निगर्मन के विरूद्ध पुलिस, खनन, वन एवं राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध जप्ती व नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बौली, मित्रपुरा क्षेत्र में निर्धारित सीमा से अधिक हैवी ब्लॉसटिंग पर रोक लगाने हेतु जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय भिजवाने के निर्देश। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक रिडकोर अश्वनी पाठक, सहायक खनन अभियंता राजेन्द्र भट्ट सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश
सवाई माधोपुर, 16 फरवरी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन तथा सड़क सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकांश दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करने से गंभीर जनहानि की संभावनाओं पर जिला कलक्टर ने जिले में सघन हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान को अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस एवं परिवहन विभाग को नियमित प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने तथा आगामी बैठक में माहवार चालानों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 
बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए तकनीक आधारित उपायों पर जोर देते हुए आईआरडीए एप के नियमित उपयोग, इंटरसेप्टर वाहनों एवं आधुनिक उपकरणों के प्रभावी संचालन, राजमार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमित कार्रवाई परिवहन विभाग के उड़नदस्तों के माध्यम से करने के निर्देश प्रदान किए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सड़क एजेंसियों को सड़कों पर व्हाइट लाइनिंग कार्य पूर्ण करने तथा उपखंड अधिकारियों को इसका सत्यापन करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं टोल एजेंसियों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा नगरीय निकायों को आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे पर अवैध ढाबों को हटाने तथा मुख्य राजमार्गो पर  अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने के निर्देश दिए गए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।
बैठक में जिला कलक्टर ने मोरेल, बनास सहित अन्य नदियों की रपटों पर प्रोटेक्शन पिल्लर, रेलिंग, चैन, बैरिकेटिंग एवं साईनेज आदि की कार्ययोजना बनाकर आगामी वर्षा ऋतु पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निमार्ण विभाग हरि सिंह मीणा को दिए। उन्होने बोदल व जैतपुर में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गो का तत्काल पुनःनिमार्ण प्रारंम्भ करवाने, हम्मीर ब्रीज निमार्ण कार्य में तेजी लाने एवं डामरीकरण का कार्य प्रांरम्भ कर इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश एनएच के अधिकरियों को दिए।
अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश :- जिला कलक्टर ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक अवैध खनन, परिवहन/निगर्मन के विरूद्ध पुलिस, खनन, वन एवं राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध जप्ती व नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बौली, मित्रपुरा क्षेत्र में निर्धारित सीमा से अधिक हैवी ब्लॉसटिंग पर रोक लगाने हेतु जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय भिजवाने के निर्देश। 
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक रिडकोर अश्वनी पाठक, सहायक खनन अभियंता राजेन्द्र भट्ट सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    33 min ago
  • नगर पालिका शहर सर मथुरा बड़ी रोड बस स्टैंड जंगली जानवर घूम रहे हैं
    1
    नगर पालिका शहर सर मथुरा बड़ी रोड बस स्टैंड जंगली जानवर घूम रहे हैं
    user_User8788
    User8788
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आसमान तारे किस तरह से देखते दिखाई देते हैं जग में जग में देखिए आज रात के जो आसमान में तारा दिख रहा है वह किस तरह से दिख रहा है नीचे से देखते हैं छोटा सा और कैमरा लगते हैं वह कितना प्यारा तारा लगता है देखिए आज रात की शाम की न्यूज़
    1
    आसमान तारे किस तरह से देखते दिखाई देते हैं जग में जग में देखिए आज रात के जो आसमान में तारा दिख रहा है वह किस तरह से दिख रहा है नीचे से देखते हैं छोटा सा और कैमरा लगते हैं वह कितना प्यारा तारा लगता है देखिए आज रात की शाम की न्यूज़
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.