Shuru
Apke Nagar Ki App…
अररिया-बथनाहा में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त अररिया/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया। बथनाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। थाना क्षेत्र में परमान नदी से लगातार हो रहे अवैध खनन की शिकायतें लंबे समय से पुलिस को मिल रही थीं। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया, जिसे जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस ने मामले की सूचना माइनिंग विभाग को दे दी है। विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर संबंधित लोगों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
अल्लामा ग़ज़ाली

More news from बिहार and nearby areas
- Post by Danish Alam1
- जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Md firoz Alam1
- Post by Rambalam Patel1
- Post by Araria News1
- Post by SANJARUL1
- Post by Chandankumarpaswan Paswan1
- Post by Danish Alam1