Shuru
Apke Nagar Ki App…
Md firoz Alam
More news from बिहार and nearby areas
- जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Md firoz Alam1
- Post by Danish Alam1
- hhgff1
- अररिया जिला के पलासी प्रखंड में मोबाइल शॉप न्यू ओपन पलासी मार्केट सुपर इलेक्ट्रॉनिक्स ... ..... 📱📱📱 💵💵💵 वीडियो1
- Post by Razi Anwar1
- Post by Rambalam Patel1
- वायरल वीडियो को लेकर मौलाना अब्दुल्ला सालिम ने दी सफाई बयान को एडिट कर गलत तरीके से फैलाने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग जोकीहाट/अररिया जोकीहाट प्रखंड के पथराबाड़ी गांव निवासी मौलाना अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित विवादित वीडियो को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनका पुराना बयान काट-छांट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे लोगों के बीच गलतफहमी फैल रही है।मौलाना ने कहा कि उनके बयान को वास्तविक संदर्भ से हटाकर दिखाया गया है। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य कभी भी किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज में आपसी भाईचारे और हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते आए हैं। बताया जा रहा है कि उनके कथित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के कई थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह मामला चर्चा में आया और संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वहीं आसपास के इलाकों में मौलाना की सफाई सामने आने के बाद लोग मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है।1