Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलन्दशहर : खुर्जा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाते दिख रहे ऑपरेशन थिएटर में बैठे कुत्ते महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में आराम कर रहे कुत्ते की वीडियो वायरल खुर्जा के एस.एल राजकीय महिला अस्पताल अस्पताल की तस्वीरे ।
रीशू कुमार
बुलन्दशहर : खुर्जा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाते दिख रहे ऑपरेशन थिएटर में बैठे कुत्ते महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में आराम कर रहे कुत्ते की वीडियो वायरल खुर्जा के एस.एल राजकीय महिला अस्पताल अस्पताल की तस्वीरे ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलन्दशहर : खुर्जा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाते दिख रहे ऑपरेशन थिएटर में बैठे कुत्ते महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में आराम कर रहे कुत्ते की वीडियो वायरल खुर्जा के एस.एल राजकीय महिला अस्पताल अस्पताल की तस्वीरे ।1
- एसपी देहात ने कांवड़ मार्ग और गंगा घाटों का लिया जायजा अनूपशहर/जहांगीराबाद। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (देहात) अंतरिक्ष जैन ने शुक्रवार को जहांगीराबाद और अनूपशहर क्षेत्र के गंगा घाटों, कांवड़ मार्गों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने गंगा घाटों पर मौजूद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से संवाद कर सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अनूपशहर गंगा घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में भी सहभागिता कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। एसपी देहात ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और विनम्रता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सहायता, जल पुलिस की सक्रियता तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से त्वरित ढंग से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना है।1
- बुलंदशहर: चांदपुर रोड स्थित सूर्य नगर में एक मकान में लगी भीषण आग बुलंदशहर: चांदपुर रोड स्थित सूर्य नगर में एक मकान में लगी भीषण आग सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची आग लगने के समय मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थे पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी सूचना आग लगने के कारणों का अभी तक नहीं हो सका खुलासा फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी आग से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख4
- गुलावठी नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, वार्ड 25 के लोग जलभराव और गंदगी से परेशान बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी में नगर पालिका की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। मामला नगर पालिका परिषद गुलावठी के वार्ड नंबर 25 स्थित मोहल्ला महरबानपुरा का है, जहां स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत और आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, न्यू भारतीय पब्लिक स्कूल के आसपास भी सड़क और नालियों की खराब स्थिति के कारण बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके। नोट: यह समाचार स्थानीय निवासियों द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके बयानों पर आधारित है। नगर पालिका का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- पत्रकार से अभद्रता के आरोप, क्या दोषी पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई? मथुरा। राया क्षेत्र के पत्रकार प्रिंस कुमार सोनी ने आरोप लगाया है कि मांट फाटक पर विवाद शांत कराने पहुंची 112 पीआरवी और एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित पुलिसकर्मी ने नेम प्लेट नहीं पहन रखी थी और कथित रूप से नशे की हालत में था। आरोप है कि पत्रकार का परिचय देने के बावजूद उसने अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। शिकायतकर्ता ने घटना स्थल, थाने के सीसीटीवी फुटेज तथा 112 पीआरवी की रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।1
- गौवंश की मौत पुलिस व गौ सेवकों की तत्परता से झमाझम बारिश के बीच हुआ अन्तिम संस्कार शिकारपुर : नगर के मौहल्ला लाल दरवाजा में एक गौवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया, अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से स्थिति की जानकारी जुटाने का प्रयास किया हालांकि प्राथमिक स्तर पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, तथा एसआई गौरव कुमार, एस आई कर्ण वीर सिंह, को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम झमाझम बारिश के बीच मौके पर पहुंची पुलिस और गौ सेवकों ने संयुक्त रूप से मौहल्ले में गहन छानबीन की और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश की तेज बारिश के बीच ही गौ सेवकों और पुलिस प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गौवंश के अन्तिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कराई मौके पर नगर पालिका के कर्मचारी भी जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे इसके बाद पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ जेसीबी की मदद से गौवंश का अन्तिम संस्कार सम्पन्न कराया गया इस दौरान स्थानीय पुलिस बल नगर पालिका टीम और गौ सेवक मौके पर मौजूद रहे ।1
- बुलंदशहर के थाना ककोड इलाके के वैर रेलवे स्टेशन के पास 12 वर्षीय नाबालिंग कक्षा 3 की छात्रा की निर्मम हत्या बुलंदशहर के थाना ककोड इलाके के वैर रेलवे स्टेशन के पास 12 वर्षीय नाबालिंग कक्षा 3 की छात्रा की निर्मम हत्या दिनांक 31-07-2026 से अपने घर से गायब थी छात्रा, मृतिका के परिजनों ने लगाया बच्ची के साथ रेप करने के बाद हत्या का आरोप परिजनों का आरोप है कि बड़ी ही बेरहमी से की गई बच्ची की हत्या, बच्ची के शरीर पर नहीं थे कपड़े, पहले रेप किया गया है फिर उसके बाद हत्या बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि हर एंगिल पर की जा रही है जांच दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी से कड़ी कार्यवाही, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सिकंदराबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने भी कहा दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा बहुत जल्द की जाएगी कड़ी से कड़ी कार्यवाही पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, इस मामले में हर एंगिल से की जा रही है जांच, जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड इलाके के वैर रेलवे स्टेशन के पास का है पूरा मामला बुलंदशहर से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर बाइट - मृतका बच्ची के पिता बाइट - मृतका बच्ची के चाचा बाइट - मृतका बच्ची की चाची बाइट - दिनेश कुमार सिंह एसएसपी बुलंदशहर बाइट - लक्ष्मीराज सिंह विधायक सिकंदराबाद1