*पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हवाई पट्टी पर वायु सेना के लड़ाकू विमानों द्वारा किया गया हैरतअंगेज प्रदर्शन।* सुलतानपुर 22 अप्रैल/पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अरवलकीरी करवत, विकास खण्ड कूरेभार के पास बनायी गयी 3.2 मीटर लम्बी हवाई पट्टी पर आज वायुसेना के विमानों द्वारा इमरजेंसी लैडिंग का अभ्यास किया गया, जिसमें वायुसेना के विमान लैण्ड/टच डाउन किये तथा वहां उपस्थित तमाम अधिकारीगण व जन समुदाय देखकर रोमांचित हो उठें। इमरजेंसी लैडिंग में वायुसेना के लड़ाकू विमान- सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, परिवहन विमान, सी-295, एएन-32, हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 जैसे विमान शामिल हुए। पूरे इमरजेंसी लैडिंग को वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संचालित किया गया। उक्त इमरजेंसी लैडिंग को प्रयागराज से कमांड किया गया। इमरजेंसी लैडिंग के अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, मा0 विधायक सदर (जयसिंहपुर) राज प्रसाद उपाध्याय, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार स्थित अरवल कीरी करवत में बनी एयर स्ट्रिप पर आज 2 घंटे से अधिक फाइटर विमानों द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग का अभ्यास किया गया। 3.5 किमी की एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज ने टच एंड गो का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम के मद्देनजर 12 किमी मार्ग बंद कर रूट डायवर्जन किया गया था। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसे अभ्यास हो चुके हैं। एयरस्ट्रिप पर सुखोई व मिराज जैसे जंगी जहाजों ने लैंडिग/टच डाउन का प्रदर्शन किया। इस दौरान फाइटर जेट्स द्वारा ‘टच एंड गो’ ड्रिल किया गया, वहीं एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर से स्पेशल फोर्सेस द्वारा अभ्यास किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अरवलकीरी करवत, वि0ख0 कूरेभार में बनायी गयी हवाई पट्टी पर आज भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के पायलटो द्वारा हैरत अंगेज कारनामों का सफल प्रदर्शन किया गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के द्वारा एयर स्ट्रिप के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को 15 अपै्रल से ही अपने कब्जे में लिया गया था। जहां पर भारतीय सशस्त्र बल व भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा एयरस्ट्रिप पर समस्त तैयारियॉ की गयी। यह एयरस्ट्रिप खास तौर पर भारी लड़ाकू विमानों के लिए बनाई गई है। युद्ध के समय यह हाईवे वायुसेना के लिए बैकअप रनवे का काम करता है, ताकि जरूरत पड़ने पर यहां से भी ऑपरेशन जारी रखे जा सकें। वायुसेना के लड़ाकू विमानों के इमरजेंसी लैडिंग को देखने हेतु आज सुबह से ही एयर स्ट्रिप के आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- *पाण्डेयपुर पावर हाउस के पीछे खेतों में फिर लगी आग ग्रामीण बुझाने में जुटे आग पर काबू रखने में सफल* *लगातार हो रही आग की घटनाओं से बढ़ रहा नुकसान किसानों में आक्रोश अब सबक सीखाने की बारी * *लम्भुआ सुल्तानपुर* लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के पाँड़ेपुर पावर हाउस के पीछे स्थित खेतों में गुरुवार को फिर आग लग गई। सूचना के बावजूद खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। आग की लपटें देख ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए। खेतों में खड़ी फसल एवं पराली में लगी आग से किसानों को नुकसान की आशंका है। तेज हवा के कारण आग फैलने का खतरा भी बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंभुआ में फायर स्टेशन न होने से सुल्तानपुर से गाड़ी आने में काफी समय लग जाता है। तब तक ग्रामीणों को ही मशक्कत करनी पड़ती है। गौरतलब है कि बीते दिन भी अनापुर नारायणगंज तकियवा गांव में शॉर्ट सर्किट से दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। वहां भी समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी।3
- अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख सुलतानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र अंतर्गत आनापुर नरायणगंज (तकियवा) गांव में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग ने दो परिवारों की पूरी जिंदगी उजाड़ दी। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में अफसर अली पुत्र सोबराती और पीर अली पुत्र सोबराती के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते घरों में रखा समस्त सामान—कपड़े, अनाज, बर्तन और अन्य जरूरी घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इतना ही नहीं, परिवारों द्वारा पाली गई लगभग एक दर्जन मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बाल्टी और पानी के अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पर्याप्त संसाधन न होने के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दोनों घर पूरी तरह राख में तब्दील हो गए। हैरानी की बात यह रही कि सूचना के बावजूद मौके पर न तो दमकल विभाग की टीम समय पर पहुंच सकी और न ही राजस्व विभाग के अधिकारी। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनके पास न तो रहने के लिए घर बचा है और न ही खाने-पीने का कोई सामान। छोटे-छोटे बच्चों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली तो इन परिवारों के लिए हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराएगा।4
- जयसिंहपुर में बाबा बनखंडी धाम आश्रम पर कथा व्यास सत्यानंद जी महाराज ने कथा के तीसरे दिन भगवान शिव व माता पार्वती जी के विवाह की कथा को विस्तार से श्रोताओं को कथा का रसपान कराया जिसके दौरान उन्होंने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है वहीं दूर दराज से आए हुए भक्तों ने सिद्ध पीठ की आरती भी उतारी2
- #SultanpurUP #FighterJet #IndianAirForce #AirShow #LandingTakeoff #DeshKiTakat #IndiaStrong1
- सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अहदा हरफूल नगर स्थित मां सिद्धिदात्री मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रही संगीत मयी श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान कथा के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला कथा व्यास आचार्य पंडित शिवाधार मिश्र जी मह राज ने अपनी अमृत मयी वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए भगवान रुक्मणी और कृष्ण के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया उन्होंने बताया कि भगवान की कथा का श्रवण करने से मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है और पितरों को शांति प्राप्त होती है कथा के दौरान रुक्मणी विवाह प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक अवधी विवाह गीतों ने पूरे वातावरण को भक्ति में बना दिया जिससे पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया इस अवसर पर मुख्य अजमान अशोक पांडे अनहद एवं शकुंतला पांडे ने कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बताया वहीं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील के अंतर्गत कादीपुर खुर्द निवासी योगेश दूबे की कई बीघा गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण जलकर पूरी तरह खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आग अचानक लगी, जिससे देखते ही देखते कई बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।1
- #viral #trandingShorts #1