Shuru
Apke Nagar Ki App…
*योगेश दुबे कादीपुर खुर्द निवासी की कई बीघा गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से जलकर हुई राख* जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील के अंतर्गत कादीपुर खुर्द निवासी योगेश दूबे की कई बीघा गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण जलकर पूरी तरह खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आग अचानक लगी, जिससे देखते ही देखते कई बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
Prashant Yadav
*योगेश दुबे कादीपुर खुर्द निवासी की कई बीघा गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से जलकर हुई राख* जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील के अंतर्गत कादीपुर खुर्द निवासी योगेश दूबे की कई बीघा गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण जलकर पूरी तरह खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आग अचानक लगी, जिससे देखते ही देखते कई बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील के अंतर्गत कादीपुर खुर्द निवासी योगेश दूबे की कई बीघा गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण जलकर पूरी तरह खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आग अचानक लगी, जिससे देखते ही देखते कई बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।1
- Post by Ratnakar Singh1
- अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख सुलतानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र अंतर्गत आनापुर नरायणगंज (तकियवा) गांव में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग ने दो परिवारों की पूरी जिंदगी उजाड़ दी। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में अफसर अली पुत्र सोबराती और पीर अली पुत्र सोबराती के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते घरों में रखा समस्त सामान—कपड़े, अनाज, बर्तन और अन्य जरूरी घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इतना ही नहीं, परिवारों द्वारा पाली गई लगभग एक दर्जन मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बाल्टी और पानी के अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पर्याप्त संसाधन न होने के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दोनों घर पूरी तरह राख में तब्दील हो गए। हैरानी की बात यह रही कि सूचना के बावजूद मौके पर न तो दमकल विभाग की टीम समय पर पहुंच सकी और न ही राजस्व विभाग के अधिकारी। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनके पास न तो रहने के लिए घर बचा है और न ही खाने-पीने का कोई सामान। छोटे-छोटे बच्चों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली तो इन परिवारों के लिए हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराएगा।4
- सुलतानपुर। जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरौसा बाजार में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य चौराहे के पास स्थित एक बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते बिजली के तार जलकर राख हो गए। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के खंभे से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। खंभे के बिल्कुल बगल में दुकानें स्थित होने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, जिससे बाजार में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा। मुख्य बिंदु: स्थान: बरौसा बाजार, कोतवाली जयसिंहपुर, सुलतानपुर। नुकसान: बिजली के तार पूरी तरह जलकर राख हो गए। स्थिति: आग की भयावहता के कारण बाजार में भगदड़ मची, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते टला बड़ा हादसा गनीमत रही कि आग की लपटें पास की दुकानों तक नहीं फैलीं, वरना भारी आर्थिक नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सतर्कता बरती और बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई। तारों के जल जाने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है, जिसे बहाल करने के लिए विभागीय कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों और ओवरलोडिंग की समस्या को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।1
- 🔥 *मदनपुर पनियार के पांडेपुर में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा* लम्भुआ सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर पनियार के पांडेपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के लोगों ने बिना देर किए एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाल्टियों, पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते समय रहते बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।1
- लम्भुआ क्षेत्र के आनापुर नरायणगंज गांव में बुधवार को अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से दो परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। घटना में अफसर अली पुत्र सोबराती और पीर अली पुत्र सोबराती के घर पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते घरों में रखा समस्त गृहस्थी का सामान, कपड़े, अनाज सहित पाली गई मुर्गियां भी जलकर नष्ट हो गईं। घटना के बाद दोनों परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है, खासकर छोटे-छोटे बच्चों के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते काफी नुकसान हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक मौके पर न तो राजस्व विभाग की टीम पहुंची और न ही दमकल विभाग की कोई व्यवस्था हो सकी। पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजा देने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को इस संकट की घड़ी में सहारा मिल सके।4
- *खाकी पर बर्बरता का आरोप, आलापुर तहसील में उबाल — “न्याय नहीं तो आंदोलन और उग्र होगा!”* *अंबेडकरनगर में अंकित तिवारी पिटाई कांड अब तूल पकड़ता जा रहा है। खाकी पर बर्बरता और 50 हजार रुपये की अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के बीच सवर्ण आर्मी ने मोर्चा खोलते हुए आलापुर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।* *सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष राहुल उपाध्याय की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी, समाजसेवी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि थाना* *राजेसुल्तानपुर के पुलिसकर्मियों ने अंकित तिवारी के साथ अमानवीय व्यवहार किया और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर बेरहमी से पिटाई की।* *पीड़ित अंकित तिवारी ने खुद उपजिलाधिकारी के सामने अपनी आपबीती सुनाई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। ज्ञापन में आरोपी पुलिसकर्मियों—सतीश यादव, हिमांशु सोलंकी समेत अन्य के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष मेडिकल परीक्षण कराने और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।* *इस बीच क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।* *अब यह मामला सिर्फ एक युवक की पिटाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खाकी की साख पर सवाल बनकर खड़ा हो गया है।* *बड़ा सवाल यही—क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई या फिर आंदोलन की आग में और सुलगेगा आलापुर?*4
- 🚨 बिग ब्रेकिंग 🚨 चांदा कोतवाली क्षेत्र में भीषण आग, गरीबों का आशियाना जलकर राख सुल्तानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र के ग्राम आनापुर नारायणगंज में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सड़क किनारे बने गरीबों के आशियाने जलकर पूरी तरह राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई परिवारों का सामान, कपड़े और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सबसे ज्यादा असर छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ा, जिनका आशियाना उजड़ गया। दमकल विभाग नदारद घटना के काफी देर बाद तक अग्निशमन विभाग की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण भारी नुकसान हो गया। प्रशासन से मदद की गुहार पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक हरकत में आता है और इन बेघर हुए परिवारों को राहत मिलती है। 👉 फिलहाल गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और लोग अपने उजड़े घरों को देखकर बेहद दुखी हैं।1