*खाकी पर बर्बरता का आरोप, आलापुर तहसील में उबाल — “न्याय नहीं तो आंदोलन और उग्र होगा!”* *अंबेडकरनगर में अंकित तिवारी पिटाई कांड अब तूल पकड़ता जा रहा है। खाकी पर बर्बरता और 50 हजार रुपये की अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के बीच सवर्ण आर्मी ने मोर्चा खोलते हुए आलापुर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।* *सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष राहुल उपाध्याय की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी, समाजसेवी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि थाना* *राजेसुल्तानपुर के पुलिसकर्मियों ने अंकित तिवारी के साथ अमानवीय व्यवहार किया और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर बेरहमी से पिटाई की।* *पीड़ित अंकित तिवारी ने खुद उपजिलाधिकारी के सामने अपनी आपबीती सुनाई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। ज्ञापन में आरोपी पुलिसकर्मियों—सतीश यादव, हिमांशु सोलंकी समेत अन्य के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष मेडिकल परीक्षण कराने और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।* *इस बीच क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।* *अब यह मामला सिर्फ एक युवक की पिटाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खाकी की साख पर सवाल बनकर खड़ा हो गया है।* *बड़ा सवाल यही—क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई या फिर आंदोलन की आग में और सुलगेगा आलापुर?*
*खाकी पर बर्बरता का आरोप, आलापुर तहसील में उबाल — “न्याय नहीं तो आंदोलन और उग्र होगा!”* *अंबेडकरनगर में अंकित तिवारी पिटाई कांड अब तूल पकड़ता जा रहा है। खाकी पर बर्बरता और 50 हजार रुपये की अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के बीच सवर्ण आर्मी ने मोर्चा खोलते हुए आलापुर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश
जाहिर किया।* *सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष राहुल उपाध्याय की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी, समाजसेवी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि थाना* *राजेसुल्तानपुर के पुलिसकर्मियों ने अंकित तिवारी के साथ अमानवीय व्यवहार किया और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर
बेरहमी से पिटाई की।* *पीड़ित अंकित तिवारी ने खुद उपजिलाधिकारी के सामने अपनी आपबीती सुनाई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। ज्ञापन में आरोपी पुलिसकर्मियों—सतीश यादव, हिमांशु सोलंकी समेत अन्य के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष मेडिकल परीक्षण कराने और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।* *इस बीच क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद उचित
कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।* *अब यह मामला सिर्फ एक युवक की पिटाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खाकी की साख पर सवाल बनकर खड़ा हो गया है।* *बड़ा सवाल यही—क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई या फिर आंदोलन की आग में और सुलगेगा आलापुर?*
- “जमीन पर दौड़ रही मौत की लाइन: उमरापुर सरायवाल में बिजली व्यवस्था बनी खतरा” ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की लापरवाही पंचायत भवन पर ही खतरा अम्बेडकर नगर के विकास खंड बसखारी के ग्राम पंचायत उमरापुर सरायवाल में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पंचायत भवन तक बिजली सप्लाई पहुंचाने के लिए न तो सही तरीके से खंभे लगाए गए और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। हालात यह हैं कि बिजली के तार जमीन पर ही दूर-दूर तक फैले हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बिजली खंभे तक सप्लाई तो उपलब्ध है, लेकिन वहां से पंचायत भवन तक तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाने के बजाय जमीन पर ही बिछा दिया गया है। ये तार कई जगहों से कटे और जर्जर हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार वर्मा और ग्राम प्रधान की उदासीनता भी इस मामले में साफ तौर पर सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया। यहां तक कि अस्थायी तौर पर लकड़ी का खंभा लगाकर तारों को ऊपर उठाने की भी कोशिश नहीं की गई। गांव में छोटे-छोटे बच्चे और जानवर खुलेआम इन तारों के आसपास घूमते रहते हैं, जिससे कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेकर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।1
- खाकी पर बर्बरता का दाग: थाने में टूटी इंसानियत, युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा! रिज़वान खान जिला ब्यूरो अंबेडकर नगर अंबेडकरनगर से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि पुलिस हिरासत में एक युवक के साथ बर्बर मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार का है, जहां के निवासी 30 वर्षीय अंकित तिवारी को सोमवार को पुलिस ने कथित रूप से जबरन उठाया। बताया जा रहा है कि एकतरफा कार्रवाई करते हुए उसे शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार, थाने के अंदर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह चलने-फिरने लायक नहीं रहा। मंगलवार शाम जब उसे आलापुर के एसडीएम के सामने पेश किया गया, तो उसकी हालत देखकर कई सवाल खड़े हो गए। सूत्रों के मुताबिक, पेशी के दौरान ही पीड़ित ने पुलिस की मारपीट की पूरी कहानी अधिकारियों के सामने रखी। इसके बाद उसे तुरंत जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मेडिकल कराया गया। इस मेडिकल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं—कुछ लोगों का कहना है कि यह सबूतों को दबाने की कोशिश हो सकती है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राहुल उपाध्याय (जिला अध्यक्ष, सवर्ण आर्मी) ने इसे “खाकी की गुंडागर्दी” बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। बड़े सवाल क्या कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगे हैं? क्या थाने अब न्याय के बजाय अत्याचार के केंद्र बनते जा रहे हैं? क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा या मामला दबा दिया जाएगा? जनता जवाब मांग रही है… इस घटना ने न सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि प्रशासन की निष्पक्षता की भी परीक्षा ले दी है। अब देखना यह है कि कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।1
- अम्बेडकर नगर के राजेसुल्तानपुर थाने की पुलिस पर एक युवक को हिरासत में लेकर पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग निवासी अंकित तिवारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने उन्हें एक झगड़े के मामले में हिरासत में लिया था। अंकित के अनुसार, उन्हें थाने ले जाकर एक कमरे में बंद कर रात भर बेल्ट से पीटा गया और पूरी रात थाने में ही बैठाए रखा गया। अंकित ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने उनका धारा 151 के तहत चालान कर दिया। जब उन्हें डॉक्टरी जांच के लिए ले जाया गया, तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि उन्होंने किसी से शिकायत की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- अंबेडकरनगर में खाद वितरण को लेकर बड़ा फैसला 🚜 अब 1 जून से बिना Farmer ID के नहीं मिलेगा उर्वरक। प्रशासन ने साफ कर दिया है—नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई। #AmbedkarNagar #FarmerID #KisanNews #Urea #DAP #Fertilizer1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- रात के अंधेरे में गरजे लड़ाकू विमान, वायुसेना का दमदार रिहर्सल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भारतीय वायु सेना का रिहर्सल देर रात तक जारी रहा. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के जयसिंहपुर क्षेत्र के अरवल कीरी करवत इलाके में लड़ाकू विमानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. इस दौरान विमानों में लगी लाइटों की रोशनी के साथ आसमान में शानदार करतब देखने को मिले. रिहर्सल के चलते सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय और अन्य लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई गई है, साथ ही रूट डाइवर्जन भी लागू किया गया. पूरे क्षेत्र में वायुसेना की तैयारी और मुस्तैदी साफ नजर आई. #IndianAirForce #Sultanpur #ATReel1
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील के अंतर्गत कादीपुर खुर्द निवासी योगेश दूबे की कई बीघा गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण जलकर पूरी तरह खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आग अचानक लगी, जिससे देखते ही देखते कई बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631