Shuru
Apke Nagar Ki App…
Manoj Verma
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- get ke pass saman laga tha bhir ek Banda chad gaya chalti train 🚂 yesha na kare aap log Jay shree ram 🙏1
- Post by Manoj Verma1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- होली फाग गीत रामकिशोर मुखिया यादव आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌈 आपके जीवन में खुशियों के रंग भर जाएं और हर पल रंगीन हो जाए, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।2
- आगामी सामाजिक एवं धार्मिक त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए निवाड़ी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च आसामाजिक तत्वों, सोशल मीडिया पर रहेगी निवाड़ी पुलिस की सतत निगरानी पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवाड़ी ज्योति ठाकुर , अनुविभागीय अधिकारी निवाड़ी के के पांडे के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च ।1
- गुरसरांय में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने त्रयोदशी भोज के स्थान पर आयोजित की शोकसभा, पीड़ित परिवार को ₹21,000 की आर्थिक मदद गुरसरांय (झांसी)। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद झांसी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं समाजसेवी नगर गुरसरांय स्थित स्वर्गीय राहुल कुशवाहा (बड़ा खेड़ा परकोटा) के आवास पर पहुंचे। यहां पारंपरिक त्रयोदशी भोज के स्थान पर सादगीपूर्ण शोकसभा का आयोजन कर समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध संदेश दिया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह कुशवाहा ने बताया कि महासभा समाज सुधार और जागरूकता के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि स्वर्गीय राहुल कुशवाहा का आकस्मिक निधन हो गया था। इससे पूर्व उनके पिता स्वर्गीय कन्हैयालाल का अक्टूबर 2025 में छत से गिरकर दुखद निधन हो गया था। परिवार एक दुःख से उबर भी नहीं पाया था कि जनवरी माह में राहुल का एक्सीडेंट हो गया। लंबे समय तक इलाज चलने के बावजूद कोमा की स्थिति में सुधार नहीं हो सका और वे अपने पीछे चार माह का मासूम बालक, पत्नी और मां को छोड़कर चले गए। इस दुःखद घड़ी में महासभा ने संवेदनशील पहल करते हुए आर्थिक सहयोग अभियान चलाया। जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुशवाहा के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सहयोग एकत्रित कर कुल ₹21,000 की राशि पीड़ित परिवार को सौंपी गई। सहयोग राशि समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं लोगों द्वारा 100 से 1100 रुपये तक अंशदान के रूप में दी गई। महासभा इससे पूर्व भी चिरगांव में हुई एक अन्य दुखद घटना में ₹11,000 की सहायता प्रदान कर चुकी है। इस पहल की समाजजनों ने सराहना करते हुए कहा कि सच्ची समाज सेवा यही है, जब संकट की घड़ी में संगठन परिवार के साथ खड़ा हो। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महासभा की टीम प्रत्येक रविवार को विभिन्न ग्रामों में बैठक कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चला रही है।1
- प्रेमनंद महाराज वृंदावन वाले होली की कथा1
- पलेरा नगर परिषद की बैठक में हंगामा, वीडियो वायरल पलेरा (टीकमगढ़)। नगर परिषद की बजट बैठक में आउटसोर्स भर्ती को लेकर अध्यक्ष पति विनोद वर्मा और सीएमओ शिवी उपाध्याय के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से नगर में चर्चा तेज हो गई है। विनोद वर्मा ने भर्ती की जानकारी न देने का आरोप लगाया, जबकि सीएमओ ने कहा कि नियुक्तियां परिषद प्रस्ताव और शासन की स्वीकृति से हुई हैं। वार्ड 9 के पार्षद संदीप (रानू) तिवारी ने नमो उपवन पार्क के भुगतान में देरी और कमीशन मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पार्क का भूमिपूजन अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने किया था। सांसद प्रतिनिधि सुनील खटीक ने नगर में सीसीटीवी कैमरे न लगने पर सवाल उठाए और टेंडर के बावजूद काम लंबित होने की बात कही। बैठक के बाद आरोप-प्रत्यारोप से परिषद की किरकिरी हो रही है।3