Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवाई माधोपुर में दर्दनाक हादसा ।पन्द्रह दिन पहले लिया था कमरा किराए पर सवाई माधोपुर में दर्दनाक हादसा ।पन्द्रह दिन पहले लिया था कमरा किराए पर
Rakhi g News
सवाई माधोपुर में दर्दनाक हादसा ।पन्द्रह दिन पहले लिया था कमरा किराए पर सवाई माधोपुर में दर्दनाक हादसा ।पन्द्रह दिन पहले लिया था कमरा किराए पर
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर में दर्दनाक हादसा ।पन्द्रह दिन पहले लिया था कमरा किराए पर1
- गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बूचौलाई में पूर्व सरपंच बद्री गुर्जर एवं पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर के परिवार द्वारा आयोजित भव्य राम रसिया दंगल में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर मंच पर निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, एसडीएम बृजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन, संतोष मथुरिया, राम सिंह खटाना, ग्राम सरपंच हंसराज गुर्जर, पुखराज सलेमपुर तलवाड़ा, मिथलेश व्यास, नवल दनगस, ओमी कटारिया पार्षद सहित कई अतििथयों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानसिंह गुर्जर का 51 किलो की माला एवं चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने राम रसिया दंगल जैसे आयोजनों को सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। दंगल में विभिन्न कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन, संतोष मथुरिया, राम सिंह खटाना, ग्राम सरपंच हंसराज गुर्जर, पुखराज सलेमपुर तलवाड़ा, मिथलेश व्यास, नवल दनगस, ओमी कटारिया पार्षद सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों का मंच पर सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना और समाज में एकता व सद्भाव को बढ़ावा देना है। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति से आयोजन सफल रहा।1
- करौली नारी शक्ति बंधन अभियान कि हुई शुरुआत भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे से प्रेस वार्ता भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान सवाई माधोपुर की पूर्व सांसद जसकोर मीणा ने कहा कि महिला आरक्षण से पहले बीजेपी की बड़ी पहल 12 अप्रैल से नारी शक्ति बंधन अभियान का आगाज। राजस्थान बीजेपी महिला आरक्षण संशोधन बिल संसद में पूरी तरह लागू होने से पहले ही बीजेपी नारी शक्ति बंधन अभियान शुरू करने जा रही है, प्रदेशभर में 12 अप्रैल को एक साथ-साथ संभाग और 25 लोकसभा क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान को राजनीतिक मंच से हटकर सामाजिक जागरूकता से जोड़ने की कोशिश की जा रही है । अभियान की सबसे बड़ी खासियत इसका नॉन पॉलिटिकल स्वरूप है अभियान के तहत कई प्रकार के कार्यक्रम होंगे , इन कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार का झंडा पोस्ट नहीं लगाया जाएगा। महिला आरक्षण कानून में नारी शक्ति बंधन यानी महिला आरक्षण कानून से जुड़ा हुआ है जिसके तहत लोकसभा विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। भविष्य में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 तक की जा सकती है जिसमें करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह कार्यक्रम जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर -मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठन, ऐसे कई प्रकार के जो संगठन है उनके तहत भी नारी शक्ति बंधन अभियान की शुरुआत की जाएगी । भारत के प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति को सम्मान देने का कार्य किया है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो मातृशक्ति को सम्मान देती है। इस दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोरू सिंह जादौन,जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, रुप सिंह मीणा, जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री,जिला उपाध्यक्ष अजय पाल , पुष्पेंद्र बंसल , गोपाल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, आशुतोष तिवारी, आशीष जैन, विद्या देवी, मोहन सिनेमा सभी पदाधिकारी ने गुलदस्ता भेटकर- शोल उड़ाकर किया पूर्व सांसद जसकोर मीणा का स्वागत सत्कार किया गया।4
- लालसोट में दर्दनाक हादसा शादी की खरीदारी के लिए जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला। हादसे में 17 वर्षीय युवती की मौत, 2 महिलाएं घायल। बताया जा रहा है कि वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है, बाकी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी। मृतक युवती का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को किया सुपुर्द ,पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी की तलाश कि शुरू।3
- हिंडौन सिटी। अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महासचिव रहमान अब्बासी के पुत्र फैजान अब्बासी सड़क हादसे में घायल हो गया। फैजान की बाइक इस्लामपुर के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक का हैंडल टूट कर फैजान के पैर में घुस गया। हादसे में फैजान के पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर शनिवार शाम अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव पत्रकार कलमुद्दीन खान और आदिवासी मीणा महासभा के सदस्य पत्रकार सीएल मीणा रहमान अब्बासी के घर पहुंचे और सड़क हादसे में घायल हुए फैजान अब्बासी के हाल जानकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की एवं परिजनों को दिलासा दी। इस दौरान कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Live :- महान समाज सुधारक एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले जी की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का निज निवास पर स्वागत किया। #JyotibaPhule #Gangapurcity1
- समाज सुधारक, महान चिंतक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा गोविन्द राव फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर सैनी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि महात्मा फुले जी ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो अमूल्य योगदान दिया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। ऐसे महान महापुरुष की जयंती पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में सहभागी होना अपने आप में गर्व और सौभाग्य का विषय है। कार्यक्रम में सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल, शहर मण्डल अध्यक्ष श्री मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री श्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, गौरव मंगल, चिरंजी लोधा, लक्ष्मण सैनी, शिवदयाल जोशी, वेदप्रकाश शर्मा, मुकेश राजलवाड, विक्की सैनी, विकास सैनी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित अभय भारत पेट्रोल पंप के पास चल रहे मेले में शहर के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मेला आयोजक रिंकू यादव ने बताया कि अभय भारत पेट्रोल पंप के पास आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर बाल मनोरंजन मेले में शहर वासियों के लिए एक ही स्थान पर सभी तरह के जरूरत के समान के साथ खानपान के लिए कैंटीन की व्यवस्था की गई है। कैंटीन में पाव भाजी, बर्गर, चाऊमीन, गोलगप्पे,चाय कॉफी ज्यूस की स्टॉले लगाई गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए झूला, नाव, ब्रेक डांस, मिकी माउस,चकरी आदि मनोरंजन के साधन स्थापित किए गए हैं। मेला स्थल पर रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई है।1