एकडंगा गांव में 10 दिवसीय रुद्र महायज्ञ की शुरुआत, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बाढ़। बाढ़ प्रखंड के एकडंगा गांव में 10 दिवसीय रुद्र महायज्ञ के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस कलश यात्रा में करीब 1500 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जबकि लगभग 2000 श्रद्धालु एवं सहयोगी भी शामिल हुए। यात्रा एकडंगा गांव से प्रारंभ होकर उमानाथ धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। महायज्ञ के दौरान 10 दिनों तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों जैसे वृंदावन, मथुरा और अयोध्या से प्रसिद्ध कथावाचकों को आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से कथावाचक राधेश्याम जी भी शामिल हैं, जिनके प्रवचन का लाभ श्रद्धालु उठाएंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं।

- पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड में 17 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर-बाढ़ सड़क मार्ग पर रानीसराय स्थित जहाज घाट के पास दो युवक ट्रक के समीप बेहोशी की हालत में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। डायल 112 अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि दोनों युवक ट्रक चालक और खलासी हैं। उनकी पहचान पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई, जिसमें एक युवक का नाम गुलशन साहू, पिता नारायण साहू, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के प्रभारी अमरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल दोनों युवक बेहोशी की अवस्था में हैं, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार तो नहीं हुए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवकों के होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।1
- पटना जेडीयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने राजद में जाने का किया संकेत, कहा बिहार में पूरी तरह जेडीयू हुआ समाप्त।1
- Post by JAY Narayan Kumar1
- Post by सुनो सच बिहार1
- जनसुराज की हार में भी बिहार को क्या मिला?1
- z1
- पता नहीं बिहार और कितना नीचे जाएगा, 7वीं फेल नियम बनाएगा और 9वीं फेल उसका विरोध करेगा1
- नालंदा में सोलंकी फीड्स प्राइवेट लिमिटेड प्लांट का उद्घाटन, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर1
- करंडे थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वे पूर्व में बाऊ घाट थाना में पदस्थापित थे। शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। वहीं, करंडे थाना के पूर्व थानाध्यक्ष पुलिस सब-इंस्पेक्टर विनय कुमार को पद से हटाकर एसपी कार्यालय शेखपुरा के हिंदी शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है। नव नियुक्त थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह वर्ष 2019 बैच के दारोगा हैं। उनका शेखपुरा जिले में पदस्थापन वर्ष 2023 में हुआ था, जिसके बाद से वे जिले के विभिन्न थानों में कनीय पुलिस पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। राकेश कुमार सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्प भेंट कर स्वागत किया। नए थानाध्यक्ष से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है।1