logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बख्तियारपुर में ट्रक के पास बेहोश मिले दो युवक, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया, नशाखुरानी गिरोह की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी। पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड में 17 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर-बाढ़ सड़क मार्ग पर रानीसराय स्थित जहाज घाट के पास दो युवक ट्रक के समीप बेहोशी की हालत में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। डायल 112 अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि दोनों युवक ट्रक चालक और खलासी हैं। उनकी पहचान पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई, जिसमें एक युवक का नाम गुलशन साहू, पिता नारायण साहू, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के प्रभारी अमरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल दोनों युवक बेहोशी की अवस्था में हैं, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार तो नहीं हुए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवकों के होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।

9 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
9 hrs ago

बख्तियारपुर में ट्रक के पास बेहोश मिले दो युवक, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया, नशाखुरानी गिरोह की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी। पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड में 17 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर-बाढ़ सड़क मार्ग पर रानीसराय स्थित जहाज घाट के पास दो युवक ट्रक के समीप बेहोशी की हालत में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। डायल 112 अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि दोनों युवक ट्रक चालक और खलासी हैं। उनकी पहचान पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई, जिसमें एक युवक का नाम गुलशन साहू, पिता नारायण साहू, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के प्रभारी अमरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल दोनों युवक बेहोशी की अवस्था में हैं, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार तो नहीं हुए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवकों के होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चलती ट्रेन के नीचे आने के बावजूद एक युवक की जान बच गई। यह घटना ललितग्राम से पटना जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर निवासी जुदागी यादव ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे ट्रेन के नीचे चले गए। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और युवक की जान बच गई। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार ने बताया कि घटना उनकी आंखों के सामने हुई और वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि युवक को ट्रेन के नीचे जाते देख लोग दहशत में आ गए थे, लेकिन उसके सुरक्षित निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि कभी-कभी किस्मत भी बड़ा रोल निभाती है। मौके पर मौजूद लोग यही कहते नजर आए— “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।”
    1
    बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चलती ट्रेन के नीचे आने के बावजूद एक युवक की जान बच गई। यह घटना ललितग्राम से पटना जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर निवासी जुदागी यादव ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे ट्रेन के नीचे चले गए। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और युवक की जान बच गई।
घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार ने बताया कि घटना उनकी आंखों के सामने हुई और वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि युवक को ट्रेन के नीचे जाते देख लोग दहशत में आ गए थे, लेकिन उसके सुरक्षित निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि कभी-कभी किस्मत भी बड़ा रोल निभाती है। मौके पर मौजूद लोग यही कहते नजर आए— “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।”
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Prakash Kumar Prakash Paswan j
    1
    Post by Prakash Kumar Prakash Paswan j
    user_Prakash Kumar Prakash Paswan j
    Prakash Kumar Prakash Paswan j
    Video Creator बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • सम्राट चौधरी डिग्री विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले-ज्ञान की भूमि बिहार में ऐसा व्यक्ति CM बना, जो पढ़ा है या नहीं वो नहीं पता? आपने पढ़ाई नहीं कि वो शिकायत की बात नहीं, लेकिन फर्जी डिग्री लगा आदमी विधायक बन रहा है, वो आदमी अगर CM है, तो आपके बच्चों की पढ़ाई की चिंता उसे कितनी होगी? ये चिंता का विषय है* *प्रशांत किशोर बोले-सम्राट चौधरी को नहीं पता वो पैदा कब हुए?, कहा- उन्होंने एफिडेविट में लिखा कि 7वीं पास हैं, अगले एफिडेविट में लिखा मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से PFC किया, कब किया ये बताया नहीं? फिर कहा अमेरिका से D. LIT किया, आम आदमी को सरकारी नौकरी करनी हो और वो 1 सर्टिफिकेट गलत लगा दें तो सस्पेंड होंगे, FIR तक होगा, मगर, राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना, जिसके बारे में ये पता नहीं कि वो पैदा कब हुए?*
    1
    सम्राट चौधरी डिग्री विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले-ज्ञान की भूमि बिहार में ऐसा व्यक्ति CM बना, जो पढ़ा है या नहीं वो नहीं पता? आपने पढ़ाई नहीं कि वो शिकायत की बात नहीं, लेकिन फर्जी डिग्री लगा आदमी विधायक बन रहा है, वो आदमी अगर CM है, तो आपके बच्चों की पढ़ाई की चिंता उसे कितनी होगी? ये चिंता का विषय है*
*प्रशांत किशोर बोले-सम्राट चौधरी को नहीं पता वो पैदा कब हुए?, कहा- उन्होंने एफिडेविट में लिखा कि 7वीं पास हैं, अगले एफिडेविट में लिखा मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से PFC किया, कब किया ये बताया नहीं? फिर कहा अमेरिका से D. LIT किया, आम आदमी को सरकारी नौकरी करनी हो और वो 1 सर्टिफिकेट गलत लगा दें तो सस्पेंड होंगे, FIR तक होगा, मगर, राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना, जिसके बारे में ये पता नहीं कि वो पैदा कब हुए?*
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार के आसमान से अब आग बरस रही है। अप्रैल के मध्य में ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है।
    1
    बिहार के आसमान से अब आग बरस रही है। अप्रैल के मध्य में ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • नालंदा में सोलंकी फीड्स प्राइवेट लिमिटेड प्लांट का उद्घाटन, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
    1
    नालंदा में सोलंकी फीड्स प्राइवेट लिमिटेड प्लांट का उद्घाटन, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
    user_अमन कुमार
    अमन कुमार
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • भाभी से अवैध संबंध के विवाद में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या। खुसरूपुर के लोदीपुर गांव में सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी फतुहा (पटना), संवाददाता: खुसरूपुर प्रखंड के हैवतपुर पंचायत अंतर्गत लोदीपुर दानीयालपुर देवी स्थान के पास दलित टोला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सचिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (18 वर्ष) का अपने बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से अवैध संबंध था। बताया जाता है कि शैलेश दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाने का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था। बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे शत्रुघ्न रविदास और शैलेश के बीच इसी संबंध को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शत्रुघ्न ने धारदार चाकू से शैलेश पर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शत्रुघ्न रविदास मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था, जबकि आरोपी शत्रुघ्न गांव में रहकर मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, गीता देवी कुछ समय तक अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी और लगभग एक माह पहले ही गांव लौटी थी। गीता देवी ने यह भी बताया कि उसके सबसे छोटे बच्चे का पिता शैलेश है। इस घटना के बाद जहां एक ओर परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    3
    भाभी से अवैध संबंध के विवाद में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या।
खुसरूपुर के लोदीपुर गांव में सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
फतुहा (पटना), संवाददाता:
खुसरूपुर प्रखंड के हैवतपुर पंचायत अंतर्गत लोदीपुर दानीयालपुर देवी स्थान के पास दलित टोला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सचिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (18 वर्ष) का अपने बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से अवैध संबंध था। बताया जाता है कि शैलेश दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाने का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था।
बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे शत्रुघ्न रविदास और शैलेश के बीच इसी संबंध को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शत्रुघ्न ने धारदार चाकू से शैलेश पर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शत्रुघ्न रविदास मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अविवाहित था, जबकि आरोपी शत्रुघ्न गांव में रहकर मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, गीता देवी कुछ समय तक अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी और लगभग एक माह पहले ही गांव लौटी थी। गीता देवी ने यह भी बताया कि उसके सबसे छोटे बच्चे का पिता शैलेश है।
इस घटना के बाद जहां एक ओर परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड में 17 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर-बाढ़ सड़क मार्ग पर रानीसराय स्थित जहाज घाट के पास दो युवक ट्रक के समीप बेहोशी की हालत में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। डायल 112 अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि दोनों युवक ट्रक चालक और खलासी हैं। उनकी पहचान पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई, जिसमें एक युवक का नाम गुलशन साहू, पिता नारायण साहू, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के प्रभारी अमरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल दोनों युवक बेहोशी की अवस्था में हैं, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार तो नहीं हुए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवकों के होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।
    1
    पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड में  17 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर-बाढ़ सड़क मार्ग पर रानीसराय स्थित जहाज घाट के पास दो युवक ट्रक के समीप बेहोशी की हालत में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया।
डायल 112 अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि दोनों युवक ट्रक चालक और खलासी हैं। उनकी पहचान पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई, जिसमें एक युवक का नाम गुलशन साहू, पिता नारायण साहू, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुआ है।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के प्रभारी अमरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल दोनों युवक बेहोशी की अवस्था में हैं, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार तो नहीं हुए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि युवकों के होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.