logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाभी से अवैध संबंध के विवाद में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या। भाभी से अवैध संबंध के विवाद में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या। खुसरूपुर के लोदीपुर गांव में सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी फतुहा (पटना), संवाददाता: खुसरूपुर प्रखंड के हैवतपुर पंचायत अंतर्गत लोदीपुर दानीयालपुर देवी स्थान के पास दलित टोला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सचिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (18 वर्ष) का अपने बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से अवैध संबंध था। बताया जाता है कि शैलेश दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाने का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था। बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे शत्रुघ्न रविदास और शैलेश के बीच इसी संबंध को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शत्रुघ्न ने धारदार चाकू से शैलेश पर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शत्रुघ्न रविदास मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था, जबकि आरोपी शत्रुघ्न गांव में रहकर मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, गीता देवी कुछ समय तक अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी और लगभग एक माह पहले ही गांव लौटी थी। गीता देवी ने यह भी बताया कि उसके सबसे छोटे बच्चे का पिता शैलेश है। इस घटना के बाद जहां एक ओर परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

5 hrs ago
user_Shashi Kumar
Shashi Kumar
Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
5 hrs ago

भाभी से अवैध संबंध के विवाद में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या। भाभी से अवैध संबंध के विवाद में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या। खुसरूपुर के लोदीपुर गांव में सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी फतुहा (पटना), संवाददाता: खुसरूपुर प्रखंड के हैवतपुर पंचायत अंतर्गत लोदीपुर दानीयालपुर देवी स्थान के पास दलित टोला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सचिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (18 वर्ष) का अपने बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी के साथ पिछले करीब पांच वर्षों

से अवैध संबंध था। बताया जाता है कि शैलेश दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाने का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था। बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे शत्रुघ्न रविदास और शैलेश के बीच इसी संबंध को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शत्रुघ्न ने धारदार चाकू से शैलेश पर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शत्रुघ्न रविदास मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए

भेज दिया। मृतक अविवाहित था, जबकि आरोपी शत्रुघ्न गांव में रहकर मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, गीता देवी कुछ समय तक अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी और लगभग एक माह पहले ही गांव लौटी थी। गीता देवी ने यह भी बताया कि उसके सबसे छोटे बच्चे का पिता शैलेश है। इस घटना के बाद जहां एक ओर परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • छोटी बच्ची को जान बचाई एक बेज़ुबान गाय फरिस्ता बनकर आई बेजुमन जानबर गाय और छोटी बच्ची को जान एक पल मे बचाती नजर आ रही है वीडियो मे देखा जा रहा है की रेल्वे ट्रेक पर एक मासूम छोटी बच्ची चलती नजर आ रही है और दूसरे रतफ से ट्रेक पर ट्रेन और अजानक ढाल बनकर आयी एक गाय और एक झटके मे बच्ची को ट्रेन से दूर हटाई और बच्ची की जान बचाई बेज़ुबान जानबर भी इंसानियत का एक मिसाल कायम है जो जानबर भी समझ सकती है जीवन का किया अर्थ है #ApnaCityTakNews #VairlVideo
    1
    छोटी बच्ची को जान बचाई एक बेज़ुबान गाय 
फरिस्ता बनकर आई बेजुमन जानबर गाय और छोटी बच्ची को जान एक पल मे बचाती नजर आ रही है वीडियो मे देखा जा रहा है की रेल्वे ट्रेक पर एक मासूम छोटी बच्ची चलती नजर आ रही है और दूसरे रतफ से ट्रेक पर ट्रेन और अजानक ढाल बनकर आयी एक गाय और एक झटके मे बच्ची को ट्रेन से दूर हटाई और बच्ची की जान बचाई बेज़ुबान जानबर भी इंसानियत का एक मिसाल कायम है जो जानबर भी समझ सकती है जीवन का किया अर्थ है #ApnaCityTakNews #VairlVideo
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • संपतचक स्थित चिपरा पंचायत से पेक्स अध्यक्ष प्रत्याशी अमरेंद्र सिंह से खास बातचीत!!!
    1
    संपतचक स्थित चिपरा पंचायत से पेक्स अध्यक्ष प्रत्याशी अमरेंद्र सिंह से खास बातचीत!!!
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Spiderman
    1
    Post by Spiderman
    user_Spiderman
    Spiderman
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चलती ट्रेन के नीचे आने के बावजूद एक युवक की जान बच गई। यह घटना ललितग्राम से पटना जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर निवासी जुदागी यादव ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे ट्रेन के नीचे चले गए। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और युवक की जान बच गई। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार ने बताया कि घटना उनकी आंखों के सामने हुई और वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि युवक को ट्रेन के नीचे जाते देख लोग दहशत में आ गए थे, लेकिन उसके सुरक्षित निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि कभी-कभी किस्मत भी बड़ा रोल निभाती है। मौके पर मौजूद लोग यही कहते नजर आए— “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।”
    1
    बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चलती ट्रेन के नीचे आने के बावजूद एक युवक की जान बच गई। यह घटना ललितग्राम से पटना जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर निवासी जुदागी यादव ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे ट्रेन के नीचे चले गए। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और युवक की जान बच गई।
घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार ने बताया कि घटना उनकी आंखों के सामने हुई और वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि युवक को ट्रेन के नीचे जाते देख लोग दहशत में आ गए थे, लेकिन उसके सुरक्षित निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि कभी-कभी किस्मत भी बड़ा रोल निभाती है। मौके पर मौजूद लोग यही कहते नजर आए— “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।”
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Prakash Kumar Prakash Paswan j
    1
    Post by Prakash Kumar Prakash Paswan j
    user_Prakash Kumar Prakash Paswan j
    Prakash Kumar Prakash Paswan j
    Video Creator बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Rashtriy apna dal
    1
    Post by Rashtriy apna dal
    user_Rashtriy apna dal
    Rashtriy apna dal
    Political party office वैशाली, वैशाली, बिहार•
    16 hrs ago
  • गुरु गोविंद सिंह के दरबार में नतमस्तक हुए CM सम्राट चौधरी,मुख्यमंत्री बनने के बाद पटना साहिब गुरद्वारा पहुँचे जानिए क्या कहा? #SamratChoudharybihar #samratchoudhary #CMSamrat #सम्राटचौधरी #BiharPolitics #BreakingNews #samratchaudhari #samratchaudhary #BJP4Bihar #BJP4IND #patnacity #PatnaNews #पटनासिटी
    1
    गुरु गोविंद सिंह के दरबार में नतमस्तक हुए CM सम्राट चौधरी,मुख्यमंत्री बनने के बाद पटना साहिब गुरद्वारा पहुँचे जानिए क्या कहा?
#SamratChoudharybihar #samratchoudhary #CMSamrat #सम्राटचौधरी #BiharPolitics #BreakingNews #samratchaudhari #samratchaudhary #BJP4Bihar #BJP4IND #patnacity #PatnaNews #पटनासिटी
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Spiderman
    1
    Post by Spiderman
    user_Spiderman
    Spiderman
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड में 17 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर-बाढ़ सड़क मार्ग पर रानीसराय स्थित जहाज घाट के पास दो युवक ट्रक के समीप बेहोशी की हालत में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। डायल 112 अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि दोनों युवक ट्रक चालक और खलासी हैं। उनकी पहचान पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई, जिसमें एक युवक का नाम गुलशन साहू, पिता नारायण साहू, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के प्रभारी अमरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल दोनों युवक बेहोशी की अवस्था में हैं, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार तो नहीं हुए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवकों के होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।
    1
    पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड में  17 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर-बाढ़ सड़क मार्ग पर रानीसराय स्थित जहाज घाट के पास दो युवक ट्रक के समीप बेहोशी की हालत में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया।
डायल 112 अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि दोनों युवक ट्रक चालक और खलासी हैं। उनकी पहचान पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई, जिसमें एक युवक का नाम गुलशन साहू, पिता नारायण साहू, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुआ है।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के प्रभारी अमरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल दोनों युवक बेहोशी की अवस्था में हैं, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार तो नहीं हुए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि युवकों के होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.