सीकर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं नगर परिषद की ओर से जिला स्तरीय स्वच्छता सप्ताह अभियान का शुभारंभ शनिवार को सांवली रोड स्थित माधव सागर तालाब पर श्रमदान कर किया गया। स्वच्छता सप्ताह अभियान के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, राजस्व अधिकारी महेश योगी, राजस्व अधिकारी सुरेंद्र, पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने माधव सागर तालाब परिसर में साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पार्क, तालाब, मंदिर सहित सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक और गंदगी नहीं फैलाएं। किसी भी खाद्य पदार्थ का उपयोग करने के बाद निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में ही डालें। स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही हस्ताक्षर एवं सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से भी आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी ने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर श्रमदान कर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। राजस्थान दिवस के अवसर पर 15 मार्च से 19 मार्च तक जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। ———

- *फतेहपुर बीड में गारिण्डा फाटक के आगे बीड मे अचानक लगी भंयकर आग*1
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- मीठड़ी रैली के दौरान मौजूद ग्रामीण व अन्य4
- सिंघाना में अंतरराष्ट्रीय चिटफंड गिरोह का भंडाफोड़, ‘क्रोमेटा’ कम्पनी के 5 आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं, । झुंझुनूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंघाना कस्बे में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की साजिश रच रहे दुबई बेस्ड प्रतिबंधित चिटफंड नेटवर्क ‘क्रोमेटा’ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कंपनी के पांच प्रमुख प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर 11 लग्जरी वाहन, 15 मोबाइल फोन और 3 लैपटॉप जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 मार्च को सिंघाना स्थित कृष्णा मैरीज गार्डन में दबिश दी। यहां कंपनी द्वारा निवेशकों को लुभाने के लिए सेमीनार आयोजित किया गया था, जिसमें नई स्कॉर्पियो गाड़ी सहित कई महंगे इनाम प्रदर्शित कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि ‘क्रोमेटा’ कंपनी यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) में निवेश के नाम पर झुंझुनूं, सीकर और हरियाणा के लोगों को दुबई में फ्लैट, लग्जरी कार, विदेशी टूर और दो साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी कर रही थी। कंपनी न तो सेबी, आरबीआई और न ही एमसीए में पंजीकृत पाई गई। आरोपियों द्वारा निवेशकों के मूलधन को ही बोनस व ब्याज बताकर भरोसा दिलाया जाता था और बाद में कंपनी बंद कर फरार होने की योजना बनाई जाती थी। पुलिस ने मौके से मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, बोलेरो, क्रेटा सहित कुल 11 वाहन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में ख्यालीराम सैनी, मुकेश कुमार, नरेंद्र, गंगा शर्मा और राकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार समय रहते कार्रवाई से आम जनता के साथ होने वाली करोड़ों रुपये की ठगी रोकी जा सकी। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।1
- झुंझुनूं पुलिस ने सिंघाना कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई बेस्ड प्रतिबंधित ‘क्रोमेटा’ चिटफंड कंपनी के अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। झुंझुनूं पुलिस द्वारा प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया गया। एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस ने मौके से कंपनी के 5 टॉप प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 11 लग्जरी गाड़ियां, 15 मोबाइल और 3 लैपटॉप जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार सिंघाना के कृष्णा मैरिज गार्डन में सेमिनार आयोजित कर लोगों को निवेश के लिए लुभाया जा रहा था। कंपनी लोगों को मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, दुबई टूर, फ्लैट और पानी के जहाज जैसे इनामों का झांसा देकर USDT (क्रिप्टो) में निवेश करवाती थी और दो साल में पैसा दोगुना करने का लालच देती थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्यक्रम को रुकवाया। जांच में सामने आया कि क्रोमेटा कंपनी SEBI, RBI और MCA में रजिस्टर्ड नहीं है, और इस तरह की कंपनियां निवेशकों से पैसा लेकर अचानक फरार हो जाती हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से झुंझुनूं, सीकर और हरियाणा के लोगों के साथ होने वाली करोड़ों की ठगी टल गई। मामले की जांच बुहाना डीवाईएसपी नोपाराम भाकर कर रहे हैं।1
- Churu के नगर श्री प्रांगण में छह न्याति ब्राह्मण महासंघ की जिला महिला इकाई द्वारा ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि Sarita Atreya, महिला इकाई अध्यक्ष Deepika Sharma की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि रजनी सहल और वीणा गोड के आतिथ्य में गणगौर माता के पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी युवतियों ने लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कई कलाकारों ने सुरीले लोकगीत गाए और प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन से आए पर्यटकों ने भी राजस्थानी लोकसंगीत और संस्कृति का आनंद लिया और भारतीय परंपराओं की सराहना की। मुख्य अतिथि सरिता आत्रेय ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- Post by @nilesh Verma-19971