Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीकर के शराब माफिया अनिल पांडिया को दुबई में किया गया गिरफ्तार सीकर के शराब माफिया अनिल पांडे को गुजरात एटीएस के इनपुट पर दुबई में गिरफ्तार किया गया है 2012 में बिरजू ठेकेदार मर्डर केस में नाम आने के बाद वह सांचौर जेल से अपने साथियों के साथ फरार हो गया था
Ashok sharma
सीकर के शराब माफिया अनिल पांडिया को दुबई में किया गया गिरफ्तार सीकर के शराब माफिया अनिल पांडे को गुजरात एटीएस के इनपुट पर दुबई में गिरफ्तार किया गया है 2012 में बिरजू ठेकेदार मर्डर केस में नाम आने के बाद वह सांचौर जेल से अपने साथियों के साथ फरार हो गया था
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Shyamsunder prajapat4
- हनुमान जयंती पर भक्ति में सराबोर हुआ झुंझुनू शहर, झुंझुनूं।हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को झुंझुनू शहर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह व आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों को आकर्षक रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। प्रातःकाल मंगला आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। दिनभर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली गईं। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ, झांकियां और धार्मिक ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु जयकारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भक्ति का संदेश फैलाते नजर आए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। बच्चों ने धार्मिक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई। मंदिर समितियों एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम होते-होते मंदिरों में दीपों की रोशनी और भजन संध्या ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। हनुमान जयंती के अवसर पर झुंझुनू शहर में उमड़ी श्रद्धा और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि धार्मिक परंपराएं आज भी लोगों को एकजुट करने का सशक्त माध्यम हैं। पूरे दिन शहर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंजता रहा।1
- चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर खुशी होटल के नजदीक गुरुवार देर रात करीब 8 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मिली बजे मिली जानकारी के अनुसार जमना देवी पत्नी गणेशराम सैनी निवासी वार्ड नं 32 श्याम मंदिर के पास चिड़ावा किसी कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे सुभाष शर्मा पुत्र महावीर शर्मा निवासी सूरजगढ़ ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को चिड़ावा उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। झुंझुनूं से दोनो घायलों को जयपुर रेफर किया गया। जयपुर ले जाते समय बीच रास्ते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार का जयपुर में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई किशन सिंह, हेड कांस्टेबल अमित भाटिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई।1
- *पंचायत चुनावों एवं नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर पोल खोल*1
- शाहपुरा(जयपुर)थाना प्रभारी रिया चौधरी के नेतृत्व में वाहन चोरी के मामले में थाना पुलिस को मिली सफलता, दो शातिरो को किया गिरफ्तार, चोरी की कार बरामद, थाना इंचार्ज रिया चौधरी की शानदार पुलिसिंग का नतीजा1
- जोबनेर रेनवाल सड़क मार्ग पर रमजीपुरा मोड़ के पास मुर्गियों से भरी पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो जाने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्ती की पिकअप और ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पिकअप गाड़ी में भारी दर्जनों मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ मुर्गियां इधर-उधर भागने लगी। इसके साथ ही हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही एक्सीडेंट की सूचना के बाद किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल कहां जायजा लिया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल युवक को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रेफर किया। वही एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और सड़क के दोनों तरफ कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने बताया कि पिकअप जोबनेर की तरफ से आ रही थी और ट्रक रेनवाल से जोबनेर की ओर जा रहा था इसी दौरान दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच करने में जुटी हुई है।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- राघव चड्ढा के विरोध में उतरे आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह1
- Post by Kishan Lal jangid1