logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, बाइक सवार जयपुर रेफर चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर खुशी होटल के नजदीक गुरुवार देर रात करीब 8 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मिली बजे मिली जानकारी के अनुसार जमना देवी पत्नी गणेशराम सैनी निवासी वार्ड नं 32 श्याम मंदिर के पास चिड़ावा किसी कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे सुभाष शर्मा पुत्र महावीर शर्मा निवासी सूरजगढ़ ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को चिड़ावा उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। झुंझुनूं से दोनो घायलों को जयपुर रेफर किया गया। जयपुर ले जाते समय बीच रास्ते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार का जयपुर में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई किशन सिंह, हेड कांस्टेबल अमित भाटिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई।

8 hrs ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
8 hrs ago

चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, बाइक सवार जयपुर रेफर चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर खुशी होटल के नजदीक गुरुवार देर रात करीब 8 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मिली बजे मिली जानकारी के अनुसार जमना देवी पत्नी गणेशराम सैनी निवासी वार्ड नं 32 श्याम मंदिर के पास चिड़ावा किसी कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे सुभाष शर्मा पुत्र महावीर शर्मा निवासी सूरजगढ़ ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को चिड़ावा उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। झुंझुनूं से दोनो घायलों को जयपुर रेफर किया गया। जयपुर ले जाते समय बीच रास्ते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार का जयपुर में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई किशन सिंह, हेड कांस्टेबल अमित भाटिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हनुमान जयंती पर भक्ति में सराबोर हुआ झुंझुनू शहर, झुंझुनूं।हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को झुंझुनू शहर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह व आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों को आकर्षक रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। प्रातःकाल मंगला आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। दिनभर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली गईं। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ, झांकियां और धार्मिक ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु जयकारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भक्ति का संदेश फैलाते नजर आए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। बच्चों ने धार्मिक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई। मंदिर समितियों एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम होते-होते मंदिरों में दीपों की रोशनी और भजन संध्या ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। हनुमान जयंती के अवसर पर झुंझुनू शहर में उमड़ी श्रद्धा और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि धार्मिक परंपराएं आज भी लोगों को एकजुट करने का सशक्त माध्यम हैं। पूरे दिन शहर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंजता रहा।
    1
    हनुमान जयंती पर भक्ति में सराबोर हुआ झुंझुनू शहर,
झुंझुनूं।हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को झुंझुनू शहर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह व आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला।
शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों को आकर्षक रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। प्रातःकाल मंगला आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। दिनभर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली गईं। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ, झांकियां और धार्मिक ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु जयकारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भक्ति का संदेश फैलाते नजर आए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। बच्चों ने धार्मिक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई। मंदिर समितियों एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
शाम होते-होते मंदिरों में दीपों की रोशनी और भजन संध्या ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
हनुमान जयंती के अवसर पर झुंझुनू शहर में उमड़ी श्रद्धा और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि धार्मिक परंपराएं आज भी लोगों को एकजुट करने का सशक्त माध्यम हैं। पूरे दिन शहर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंजता रहा।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • संसद के बजट सत्र में झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए झुंझुनूं में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद झुंझुनूं खेलों में अग्रणी है, ऐसे में पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर बड़ा खेल संस्थान स्थापित किया जाए। सांसद ने बताया कि शेखावाटी के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधाओं की कमी बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थान से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
    1
    संसद के बजट सत्र में झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए झुंझुनूं में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद झुंझुनूं खेलों में अग्रणी है, ऐसे में पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर बड़ा खेल संस्थान स्थापित किया जाए। सांसद ने बताया कि शेखावाटी के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधाओं की कमी बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थान से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Rahul Kaswan, चूरू सांसद ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान देशभर के ट्रक ड्राइवरों के साथ हो रहे शोषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत में लगभग पौने दो करोड़ ट्रक ड्राइवर देश की अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक्स की रीढ़ हैं, जो 63% से अधिक माल ढुलाई का जिम्मा संभालते हैं, लेकिन उन्हें लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। सांसद कस्वां ने राजमार्गों पर अनावश्यक जांच, मानसिक उत्पीड़न और सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से मांग की कि ट्रकों की जांच केवल निर्धारित स्थानों पर हो और टोल प्लाजा पर सीसीटीवी निगरानी में पारदर्शिता के साथ जांच की व्यवस्था की जाए।
    1
    Rahul Kaswan, चूरू सांसद ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान देशभर के ट्रक ड्राइवरों के साथ हो रहे शोषण का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि भारत में लगभग पौने दो करोड़ ट्रक ड्राइवर देश की अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक्स की रीढ़ हैं, जो 63% से अधिक माल ढुलाई का जिम्मा संभालते हैं, लेकिन उन्हें लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।
सांसद कस्वां ने राजमार्गों पर अनावश्यक जांच, मानसिक उत्पीड़न और सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई।
उन्होंने सरकार से मांग की कि ट्रकों की जांच केवल निर्धारित स्थानों पर हो और टोल प्लाजा पर सीसीटीवी निगरानी में पारदर्शिता के साथ जांच की व्यवस्था की जाए।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by नेहरु वाल्मिकी
    2
    Post by नेहरु वाल्मिकी
    user_नेहरु वाल्मिकी
    नेहरु वाल्मिकी
    Photographer उदयपुरवाटी, झुंझुनू, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    49 min ago
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • महेंद्रगढ़: शहर में मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम जनता में भारी रोष देखने को मिल रहा है। आज महेंद्रगढ़ के नागरिक दो बड़ी समस्याओं से जूझते नज़र आए। 1. गैस की किल्लत: घंटों इंतज़ार, फिर भी खाली हाथ महेंद्रगढ़ में रसोई गैस की किल्लत आज भी बरकरार रही। सुबह से ही गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कड़ाकी की धूप और अपनी बारी के इंतज़ार में लोगों को घंटों तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार चक्कर काटने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे घर का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है।
    1
    महेंद्रगढ़: शहर में मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम जनता में भारी रोष देखने को मिल रहा है। आज महेंद्रगढ़ के नागरिक दो बड़ी समस्याओं से जूझते नज़र आए।
1. गैस की किल्लत: घंटों इंतज़ार, फिर भी खाली हाथ
महेंद्रगढ़ में रसोई गैस की किल्लत आज भी बरकरार रही। सुबह से ही गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कड़ाकी की धूप और अपनी बारी के इंतज़ार में लोगों को घंटों तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार चक्कर काटने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे घर का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है।
    user_KGB DIGITAL MEDIA
    KGB DIGITAL MEDIA
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    15 min ago
  • चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर खुशी होटल के नजदीक गुरुवार देर रात करीब 8 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मिली बजे मिली जानकारी के अनुसार जमना देवी पत्नी गणेशराम सैनी निवासी वार्ड नं 32 श्याम मंदिर के पास चिड़ावा किसी कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे सुभाष शर्मा पुत्र महावीर शर्मा निवासी सूरजगढ़ ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को चिड़ावा उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। झुंझुनूं से दोनो घायलों को जयपुर रेफर किया गया। जयपुर ले जाते समय बीच रास्ते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार का जयपुर में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई किशन सिंह, हेड कांस्टेबल अमित भाटिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई।
    1
    चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर खुशी होटल के नजदीक गुरुवार देर रात करीब 8 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मिली बजे मिली जानकारी के अनुसार जमना देवी पत्नी गणेशराम सैनी निवासी वार्ड नं 32 श्याम मंदिर के पास चिड़ावा किसी कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे सुभाष शर्मा पुत्र महावीर शर्मा निवासी सूरजगढ़ ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को चिड़ावा उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। झुंझुनूं से दोनो घायलों को जयपुर रेफर किया गया। जयपुर ले जाते समय बीच रास्ते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार का जयपुर में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई किशन सिंह, हेड कांस्टेबल अमित भाटिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.