Shuru
Apke Nagar Ki App…
झुंझुनूं में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की मांग, सांसद बृजेन्द्र ओला ने संसद में उठाया मुद्दा संसद के बजट सत्र में झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए झुंझुनूं में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद झुंझुनूं खेलों में अग्रणी है, ऐसे में पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर बड़ा खेल संस्थान स्थापित किया जाए। सांसद ने बताया कि शेखावाटी के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधाओं की कमी बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थान से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
Amit Sharma
झुंझुनूं में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की मांग, सांसद बृजेन्द्र ओला ने संसद में उठाया मुद्दा संसद के बजट सत्र में झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए झुंझुनूं में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद झुंझुनूं खेलों में अग्रणी है, ऐसे में पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर बड़ा खेल संस्थान स्थापित किया जाए। सांसद ने बताया कि शेखावाटी के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधाओं की कमी बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थान से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हनुमान जयंती पर भक्ति में सराबोर हुआ झुंझुनू शहर, झुंझुनूं।हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को झुंझुनू शहर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह व आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों को आकर्षक रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। प्रातःकाल मंगला आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। दिनभर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली गईं। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ, झांकियां और धार्मिक ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु जयकारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भक्ति का संदेश फैलाते नजर आए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। बच्चों ने धार्मिक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई। मंदिर समितियों एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम होते-होते मंदिरों में दीपों की रोशनी और भजन संध्या ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। हनुमान जयंती के अवसर पर झुंझुनू शहर में उमड़ी श्रद्धा और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि धार्मिक परंपराएं आज भी लोगों को एकजुट करने का सशक्त माध्यम हैं। पूरे दिन शहर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंजता रहा।1
- संसद के बजट सत्र में झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए झुंझुनूं में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद झुंझुनूं खेलों में अग्रणी है, ऐसे में पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर बड़ा खेल संस्थान स्थापित किया जाए। सांसद ने बताया कि शेखावाटी के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधाओं की कमी बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थान से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।1
- Post by नेहरु वाल्मिकी2
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by शादी राम1
- Post by Bolti Awaaz news1
- रेवाड़ी के करनावास रोड पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पेट्रोल पंप के बिल्कुल नजदीक स्थित भारी कबाड़ के ढेर में भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि लपटें पेट्रोल पंप की ऊंचाई तक पहुँच रही थीं, जिसे देख लोग अनहोनी की आशंका से सहम गए।1
- चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर खुशी होटल के नजदीक गुरुवार देर रात करीब 8 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मिली बजे मिली जानकारी के अनुसार जमना देवी पत्नी गणेशराम सैनी निवासी वार्ड नं 32 श्याम मंदिर के पास चिड़ावा किसी कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे सुभाष शर्मा पुत्र महावीर शर्मा निवासी सूरजगढ़ ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को चिड़ावा उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। झुंझुनूं से दोनो घायलों को जयपुर रेफर किया गया। जयपुर ले जाते समय बीच रास्ते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार का जयपुर में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई किशन सिंह, हेड कांस्टेबल अमित भाटिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई।1