लगातार बारिश से सिकंदरा में हाईवे ओवरब्रिज की सड़क धंसी, 100 मीटर लंबी दरार से मचा हड़कंप; इटावा की ओर वाहनों का आवागमन बंद कानपुर देहात में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम करीब पांच बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर सिकंदरा के साकिन बुजुर्ग के पास बने छह लेन ओवरब्रिज की सड़क धंस गई। सड़क पर करीब 100 मीटर लंबाई में लगभग छह इंच चौड़ी दरार पड़ने की जानकारी से हाईवे पर हड़कंप मच गया। एहतियातन ओवरब्रिज से इटावा की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया गया और वाहनों को सर्विस रोड से निकाला गया। बताया गया कि गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार शाम ओवरब्रिज की इटावा लेन में दूसरी और तीसरी लेन के बीच जोड़ वाली सड़क धंस गई। जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। पुल पर पहले से मौजूद वाहनों को वापस कराए जाने के दौरान करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में वाहनों को सर्विस रोड से गुजारा गया। सड़क पर वाहनों का आवागमन रोकने के लिए ओवरब्रिज पर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, जो पुल की ओर आने वाले वाहनों को रोकते रहे। वहीं कुछ पुलिसकर्मी सर्विस रोड से वाहनों को निकलवाते रहे। सड़क धंसने की सूचना पर एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक, एनएचएआई के पीडी पंकज यादव और बारा टोल के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज शर्मा पेट्रोलिंग टीम व अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ओवरब्रिज पर धंसी सड़क का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को किसी भी वाहन को पुल की प्रभावित लेन में नहीं जाने देने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एनएचएआई अधिकारियों से सड़क धंसने के कारणों की जांच कराने की बात कही। लगातार बारिश के बीच सड़क में आई दरार बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रभावित हिस्से पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
लगातार बारिश से सिकंदरा में हाईवे ओवरब्रिज की सड़क धंसी, 100 मीटर लंबी दरार से मचा हड़कंप; इटावा की ओर वाहनों का आवागमन बंद कानपुर देहात में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम करीब पांच बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर सिकंदरा के साकिन बुजुर्ग के पास बने छह लेन ओवरब्रिज की सड़क धंस गई। सड़क पर करीब 100 मीटर लंबाई में लगभग छह इंच चौड़ी दरार पड़ने की जानकारी से हाईवे पर हड़कंप मच गया। एहतियातन ओवरब्रिज से इटावा की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया गया और वाहनों को सर्विस रोड से निकाला गया। बताया गया कि गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार शाम ओवरब्रिज की इटावा लेन में दूसरी और तीसरी लेन के बीच जोड़ वाली सड़क धंस गई। जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। पुल पर पहले से मौजूद वाहनों को वापस कराए जाने के दौरान करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में वाहनों को सर्विस रोड से गुजारा गया। सड़क पर वाहनों का आवागमन रोकने के लिए ओवरब्रिज पर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, जो पुल की ओर आने वाले वाहनों को रोकते रहे। वहीं कुछ पुलिसकर्मी सर्विस रोड से वाहनों को निकलवाते रहे। सड़क धंसने की सूचना पर एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक, एनएचएआई के पीडी पंकज यादव और बारा टोल के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज शर्मा पेट्रोलिंग टीम व अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ओवरब्रिज पर धंसी सड़क का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को किसी भी वाहन को पुल की प्रभावित लेन में नहीं जाने देने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एनएचएआई अधिकारियों से सड़क धंसने के कारणों की जांच कराने की बात कही। लगातार बारिश के बीच सड़क में आई दरार बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रभावित हिस्से पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
- सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।1
- लगातार बारिश के चलते संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने गिरा पेड़, दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से आवागमन ठप सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।1
- लगातार बारिश से सिकंदरा में हाईवे ओवरब्रिज की सड़क धंसी, 100 मीटर लंबी दरार से मचा हड़कंप; इटावा की ओर वाहनों का आवागमन बंद कानपुर देहात में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम करीब पांच बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर सिकंदरा के साकिन बुजुर्ग के पास बने छह लेन ओवरब्रिज की सड़क धंस गई। सड़क पर करीब 100 मीटर लंबाई में लगभग छह इंच चौड़ी दरार पड़ने की जानकारी से हाईवे पर हड़कंप मच गया। एहतियातन ओवरब्रिज से इटावा की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया गया और वाहनों को सर्विस रोड से निकाला गया। बताया गया कि गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार शाम ओवरब्रिज की इटावा लेन में दूसरी और तीसरी लेन के बीच जोड़ वाली सड़क धंस गई। जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। पुल पर पहले से मौजूद वाहनों को वापस कराए जाने के दौरान करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में वाहनों को सर्विस रोड से गुजारा गया। सड़क पर वाहनों का आवागमन रोकने के लिए ओवरब्रिज पर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, जो पुल की ओर आने वाले वाहनों को रोकते रहे। वहीं कुछ पुलिसकर्मी सर्विस रोड से वाहनों को निकलवाते रहे। सड़क धंसने की सूचना पर एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक, एनएचएआई के पीडी पंकज यादव और बारा टोल के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज शर्मा पेट्रोलिंग टीम व अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ओवरब्रिज पर धंसी सड़क का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को किसी भी वाहन को पुल की प्रभावित लेन में नहीं जाने देने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एनएचएआई अधिकारियों से सड़क धंसने के कारणों की जांच कराने की बात कही। लगातार बारिश के बीच सड़क में आई दरार बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रभावित हिस्से पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।1
- थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर शांति एवं कानून-व्यवस्था का जायजा *आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर शांति एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में निरंतर सतर्कता, प्रभावी गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अजीतमल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*👇1
- स्लग - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश महामंत्री का औरैया में व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत ।* *ऐंकर -* औरैया में संजय गेट के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट ) के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के औरैया पहुँचने पर औरैया जिला इकाई के जिला अध्यक्ष बबलू बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। *वीओ -* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दिलीप सेठ ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाया है, वह कतई व्यापारिक हित में नहीं है। व्यापारी पहले से ही बहुत परेशान है, क्योंकि उद्योग जगत में 50% कब्जा ऑनलाइन कंपनियों का हो चुका है। बचा हुआ व्यापार बड़े-बड़े मार्ट और शॉपिंग मॉल ने चौपट कर दिया है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अनर्गल टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए, केंद्र सरकार एक देश एक टैक्स की बात करती है,तो फिर यह विभिन्न तरीके के टैक्स क्यों लगाये जा रहे हैं। *विओ -* दिलीप सेठ ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 400 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यूपीआई में एमडीआर टैक्स के खिलाफ इटावा में एक विशाल सभा का आयोजन करेगा। और सरकार यदि टैक्स वापस नहीं लेती है तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला एडवोकेट, के के चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी रजत पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद। *वाइट -* दिलीप सेठ प्रदेश महा मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)1
- औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। रविवार को संजय गेट के समीप जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला, कृष्णकांत चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी, रजत पांडे, नैनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।1
- सिकंदरा पशु अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरने से बनी तालाब जैसी स्थिति, इलाज कराने पहुंचे पशुपालक परेशान सिकंदरा कस्बे में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनमानस के साथ सरकारी परिसरों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार को लगातार बारिश के कारण कस्बे स्थित पशु अस्पताल परिसर में पानी भर गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से परिसर में तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे पशुओं का इलाज कराने पहुंच रहे किसानों और पशुपालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पशु अस्पताल परिसर पूरी तरह पानी से जलमग्न दिखाई दिया। अस्पताल में उपचार के लिए पशुओं को लेकर पहुंचने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित पशु अस्पताल परिसर में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की स्थिति सामने आई है। लगातार बारिश के बीच अस्पताल परिसर में पानी भरने से पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज कराने में परेशानी हो रही है। जल निकासी की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।3
- झींझक में शराब के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने अपने गले पर ब्लेड से किया वार, जिला अस्पताल रेफर झींझक में शराब के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने अपने गले पर ब्लेड से किया वार, जिला अस्पताल रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के श्रीनगर मोहल्ले में रविवार को शराब खरीदने के लिए रुपये न मिलने से नाराज एक युवक ने ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। घटना में उसके गले की खाल कट गई और वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर डायल 112 को जानकारी दी गई। परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार श्रीनगर मोहल्ला निवासी अविनाश (35) पुत्र नाथूराम शराब खरीदने के लिए अपने छोटे भाई विकास से रुपये मांग रहा था। विकास ने रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर अविनाश ने ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। गले से खून निकलता देख परिजन घबरा गए और उसे तत्काल सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. राजीव यादव ने रविवार रात नौ बजे बताया कि युवक के गले की खाल कट गई थी। उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।1