विद्युत व्यवस्था जांच समिति की बैठक: स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाईटेंशन तार सोनभद्र में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर मरम्मत, उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण और बिजली व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। साथ ही जिन स्कूलों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं है, वहां शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि विजिलेंस टीम बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में छापेमारी बढ़ाए, लेकिन कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ हो और उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

- गली में गोली मार दे1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र। हाथी नाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर लगभग 1 किलोमीटर आगे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा (UP 64 BT 6032) ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (BR 01 GP 9964) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची, थाना कौन (सोनभद्र) वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा, हिंडालको की फायर ब्रिगेड, जेसीबी और क्रेन मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई। घायल चालक को तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से जल्द ही दोनों तरफ से आवागमन सुचारू कर दिया गया।2
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 15.04.2026* *थाना ओबरा पुलिस द्वारा 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा0 न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया। यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।4
- Post by Kailash bihari3
- Post by Manish Dev1
- Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट1
- संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह पिपरी स्वर वीर बहादुर सिंह नाल वादक संदीप स्नेही कैसियो अनीश श्रीवास्तव बिहारी बाबू, अमन तिवारी एवं पूरी टीम के सभी सम्माननीय कलाकार1