Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी पटना से गिरफ्तार सतना: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी पटना से गिरफ्तार सतना (मध्य प्रदेश): शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सतना पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना पुलिस को आरोपी के पटना में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटना में दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। #SatnaNews #MPPolice #SatnaPolice #CrimeNews #Patna #BreakingNews #PoliceAction #UnchehraNews
Unchehra news
सतना: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी पटना से गिरफ्तार सतना: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी पटना से गिरफ्तार सतना (मध्य प्रदेश): शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सतना पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना पुलिस को आरोपी के पटना में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटना में दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। #SatnaNews #MPPolice #SatnaPolice #CrimeNews #Patna #BreakingNews #PoliceAction #UnchehraNews
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- एक शानदार ट्रिक से एक्सपोनेंट लॉ (maths) class10 mp board प्रदीप सर ने 10th के छात्रों को आज की क्लास में मैथ्स में एक्सपोनेंट लॉ को समझाया1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर मैहर जिले के करौंदी कांप नादन की पारस गौशाला में गौवंश के चारे और गौशाला की राशि के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरपंच प्रदीप कुशवाहा ने 15 सितंबर 2026 को जनपद सीईओ को लिखित शिकायत देकर सुजाता स्व-सहायता समूह द्वारा गौशाला का सही तरीके से संचालन नहीं होने और राशि के कथित दुरुपयोग की जांच कराने तथा समूह को हटाने की मांग की थी। शिकायत के बाद जब गौशाला का जायजा लिया गया तो मौके पर कई मवेशियों की नाद खाली नजर आई। गौवंश को पर्याप्त चारा नहीं मिलने की स्थिति सामने आई। मौके पर मौजूद चरवाहे ने बताया कि अगस्त में करीब चार हजार रुपये की पांच बोरी दाना-चूनी आई थी। चरवाहे के मुताबिक, उसे निर्देश दिया था कि दाना-चूनी केवल उन्हीं गायों को दी जाए, जो दूध देती हैं। अब सवाल यह है कि जब गौशाला के मवेशियों के लिए शासन से 40रुपय पर मवेशी आती है, तो दाना-चूनी केवल दूध देने वाली गायों तक सीमित करने का निर्देश किस आधार पर दिया गया? मामले में एक और बात सामने आई। समूह अध्यक्ष के पति रामकिशोर साकेत के मुताबिक करीब 40 हजार रुपये कान्हा ट्रेडर्स, मैहर के खाते में ट्रांसफर कराए गए। उनका आरोप है कि मैहर के उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. द्विवेदी की ओर से दबाव रहता था। उनके मुताबिक, मना करने पर मवेशियों की हाजिरी कम करने और भुगतान रुकने की बात कही जाती थी। रामकिशोर साकेत का यह भी कहना है कि दाना-चूनी भेजने के लिए फोन करने पर उन्हें बताया जाता है कि अभी दाना नहीं आया। अगस्त पूरा बीत गया, लेकिन पर्याप्त दाना-चूनी गौशाला तक नहीं पहुंचने का आरोप है। यहां यह भी बताया गया कि डॉ. द्विवेदी के माध्यम से मैहर जिले की अन्य गौशालाओं में भी दाना भेजे जाने की बात कही जाती है। इस दावे की भी संबंधित विभाग से पुष्टि और जांच जरूरी है। अब बात उस राशि की, जो करीब एक सप्ताह पहले गौशाला से निकाली गई। जानकारी के मुताबिक करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि निकाली गई। इसमें मजदूरों को दो-दो महीने का भुगतान किया गया और करीब डेढ़ लाख रुपये भूसे के नाम पर रमाकांत पटेल, झाली के खाते में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह ट्रांसफर सचिव सीता सिंह द्वारा नादन बैंक से किए जाने की बात कही गई है। जबकि आरोप है कि भूसे का भुगतान पहले ही किया जा चुका था। ऐसे में सवाल सीधा है—जब लाखों रुपये की राशि निकल रही है, तो गौ माता के सामने नाद खाली क्यों है? एक और गंभीर सवाल जनपद सीईओ से है। बताया जा रहा है कि सचिव सीता सिंह परिहार के खिलाफ पहले से वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है। आरोप है कि एचडीएफसी बैंक मैहर से छह सदस्यों के नाम पर करीब तीन लाख रुपये और नादन बैंक से करीब तीन लाख रुपये की राशि ली गई, जिसका निजी उपयोग किए जाने की जांच चल रही है। अगर इन मामलों की जांच पहले से चल रही है, तो सवाल यह है कि एक सप्ताह पहले गौशाला की करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि किस आधार पर निकाली गई और उसका उपयोग कहां किया गया? अब जरूरत है कि जनपद स्तर पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। गौशाला की मवेशी हाजिरी, बैंक स्टेटमेंट, दाना-चूनी की खरीदी, भूसे के बिल, मजदूरों के भुगतान, संबंधित खातों में हुए ट्रांसफर और समूह के पूरे वित्तीय रिकॉर्ड की जांच हो। क्योंकि सवाल सिर्फ रुपये का नहीं है… सवाल उन बेजुबान गौवंश का है, जिनके नाम पर राशि आती है—लेकिन अगर फिर भी उनकी नाद खाली मिलती है, तो आखिर चारा और पैसा दोनों कहां जा रहे हैं?1
- भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रियांक जैन का बड़ा बयान 🇮🇳📍मैहर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रियांक जैन का बड़ा बयान 🇮🇳📍मैहर1
- मैहर/आमरपाटन /मैहर के हिंदू जिहादियों से परेशान,बिगौड़ी गांव में में हत्या के बाद दहशत, घरों के बाहर लिखा ‘घर बिकाऊ है। मैहर के हिंदू जिहादियों से परेशान,बिगौड़ी गांव में में हत्या के बाद दहशत, घरों के बाहर लिखा ‘घर बिकाऊ है। मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में एक युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल होने की बात सामने आई है। 16 सितंबर की रात भैयालाल कोल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान और अजमेर खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि भैयालाल को गांव में कुएं के पास बुलाया गया था। परिजनों और पुलिस जांच से सामने आई जानकारी के मुताबिक उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजे दिया गया। हत्या के बाद फिर बिगौड़ी में तनाव।बिगौड़ी गांव पहले भी एक हत्या के मामले को लेकर चर्चा में रहा है। वर्ष 2025 में यहां शिवनारायण तिवारी की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बनी थी। उस मामले को लेकर गांव में महापंचायत भी हुई थी और बाद में आगजनी की घटना सामने आई थी परिजन घर गिराने की लगातार माँग कर रहे थे अब एक बार फिर हत्या के बाद गांव के माहौल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के एक वर्ग का दावा है कि उन्हें डर और असुरक्षा महसूस हो रही है। घरों के बाहर लिखा ‘घर बिकाऊ’। हत्या के बाद कुछ ग्रामीण परिवारों द्वारा अपने घरों के बाहर ‘घर बिकाऊ है’ लिख दिया । ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ रहा है और इसी वजह से कुछ परिवार गांव छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनका आरोप है की उनको जिहादियों द्वारा धमकिया दी जाती है लगातार हो रही वारदातों अब गांव में रहने वाला एक तबका असहज महसूस कर रहा है । भैयालाल हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और गांव में सुरक्षा का भरोसा कायम किया जाए। बिगौड़ी में पहले हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव और अब एक बार फिर हुई हत्या के बाद उठ रहे सवालों को देखते हुए प्रशासन के सामने चुनौती गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है वही ग्रामीण को भी समझाने का प्रयास कर रही है ।2
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *रूस-यूक्रेन युद्ध: 1600 ड्रोन हमलों से दहला रूस, पुतिन कर सकते हैं महा-पलटवार 💥 *बड़ी खबर*💥 *रूस-यूक्रेन युद्ध: 1600 ड्रोन हमलों से दहला रूस, पुतिन कर सकते हैं महा-पलटवार* 5 साल से जारी युद्ध में यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। एक साथ 1,600 से अधिक ड्रोनों से मॉस्को की तेल रिफाइनरियों, हथियारों के गोदामों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। इस भीषण तबाही के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बड़े पलटवार की आशंका बढ़ गई है।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली रामपुर बघेलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में कथित रूप से गांजा, नशीले कफ सिरप और शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के आरोप के अनुसार, दिनेश केवट उर्फ रंगीलाल द्वारा लंबे समय से कथित रूप से गांजा बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक व्यक्ति गांजे जैसी सामग्री से भरी थैली लिए और पुड़िया देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक पहचान संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। कफ सिरप की कथित बिक्री का भी आरोप स्थानीय स्तर पर ककलपुर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की कथित बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नशीली सामग्री की कथित बिक्री होती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ककलपुर तिराहे पर कथित शराब बिक्री का आरोप ककलपुर तिराहे पर दोनों ओर क्लीनिक होने के बीच कथित शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। आरोप दुकौढ़ी रजक से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठकर शराब सेवन किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है। पुलिस की भूमिका पर सवाल इन आरोपों के बीच रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी और बेला चौकी पुलिस की जानकारी एवं कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा अवैध वसूली के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे आरोपों की पुष्टि केवल आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है। उठता सवाल यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं, तो पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या पूर्व में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हुई थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई? मामले में सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है। आरोप लगाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है। #RampurBaghelan #Satna #Kakalpur #BreakingNews #PoliceAction 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली रामपुर बघेलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में कथित रूप से गांजा, नशीले कफ सिरप और शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के आरोप के अनुसार, दिनेश केवट उर्फ रंगीलाल द्वारा लंबे समय से कथित रूप से गांजा बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक व्यक्ति गांजे जैसी सामग्री से भरी थैली लिए और पुड़िया देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक पहचान संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। कफ सिरप की कथित बिक्री का भी आरोप स्थानीय स्तर पर ककलपुर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की कथित बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नशीली सामग्री की कथित बिक्री होती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ककलपुर तिराहे पर कथित शराब बिक्री का आरोप ककलपुर तिराहे पर दोनों ओर क्लीनिक होने के बीच कथित शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। आरोप दुकौढ़ी रजक से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठकर शराब सेवन किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है। पुलिस की भूमिका पर सवाल इन आरोपों के बीच रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी और बेला चौकी पुलिस की जानकारी एवं कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा अवैध वसूली के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे आरोपों की पुष्टि केवल आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है। उठता सवाल यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं, तो पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या पूर्व में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हुई थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई? मामले में सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है। आरोप लगाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है। #RampurBaghelan #Satna #Kakalpur #BreakingNews #PoliceAction3
- सतना: जिगनहट नदी में डूबने से महिला की मौत, पुलिस और SDRF की टीम मौके पर मौजूद *सतना: जिगनहट नदी में डूबने से महिला की मौत, पुलिस और SDRF की टीम मौके पर मौजूद* सतना (मध्य प्रदेश): सतना जिले के जिगनहट नदी क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। नदी के तेज बहाव में डूबी महिला का शव बरामद कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे। रेस्क्यू व राहत कार्य के लिए SDRF (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की टीम को भी सूचना दी गई। घटना के बाद नदी किनारे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी जाँच के लिए भेज दिया है। #SatnaNews #BreakingNews #Satna #MadhyaPradesh #SDRF #SatnaPolice #MPNews #LocalNews1
- गणेश उत्सव के पांचवे दिन ब्रेन्मस्टर अकादमी में महिलाओं का संगीतमय भजन कीर्तन कार्यक्रम आज ब्रेन्मस्टर अकादमी मे उँछेहरा नगर की महिलाओं द्वारा गणेश जी के समक्ष संगीतमय भजन प्रस्तुत किया गया2
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर सतना।शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के फरार आरोपी बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार।सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम को मिली सफलता।1