खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर मैहर जिले के करौंदी कांप नादन की पारस गौशाला में गौवंश के चारे और गौशाला की राशि के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरपंच प्रदीप कुशवाहा ने 15 सितंबर 2026 को जनपद सीईओ को लिखित शिकायत देकर सुजाता स्व-सहायता समूह द्वारा गौशाला का सही तरीके से संचालन नहीं होने और राशि के कथित दुरुपयोग की जांच कराने तथा समूह को हटाने की मांग की थी। शिकायत के बाद जब गौशाला का जायजा लिया गया तो मौके पर कई मवेशियों की नाद खाली नजर आई। गौवंश को पर्याप्त चारा नहीं मिलने की स्थिति सामने आई। मौके पर मौजूद चरवाहे ने बताया कि अगस्त में करीब चार हजार रुपये की पांच बोरी दाना-चूनी आई थी। चरवाहे के मुताबिक, उसे निर्देश दिया था कि दाना-चूनी केवल उन्हीं गायों को दी जाए, जो दूध देती हैं। अब सवाल यह है कि जब गौशाला के मवेशियों के लिए शासन से 40रुपय पर मवेशी आती है, तो दाना-चूनी केवल दूध देने वाली गायों तक सीमित करने का निर्देश किस आधार पर दिया गया? मामले में एक और बात सामने आई। समूह अध्यक्ष के पति रामकिशोर साकेत के मुताबिक करीब 40 हजार रुपये कान्हा ट्रेडर्स, मैहर के खाते में ट्रांसफर कराए गए। उनका आरोप है कि मैहर के उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. द्विवेदी की ओर से दबाव रहता था। उनके मुताबिक, मना करने पर मवेशियों की हाजिरी कम करने और भुगतान रुकने की बात कही जाती थी। रामकिशोर साकेत का यह भी कहना है कि दाना-चूनी भेजने के लिए फोन करने पर उन्हें बताया जाता है कि अभी दाना नहीं आया। अगस्त पूरा बीत गया, लेकिन पर्याप्त दाना-चूनी गौशाला तक नहीं पहुंचने का आरोप है। यहां यह भी बताया गया कि डॉ. द्विवेदी के माध्यम से मैहर जिले की अन्य गौशालाओं में भी दाना भेजे जाने की बात कही जाती है। इस दावे की भी संबंधित विभाग से पुष्टि और जांच जरूरी है। अब बात उस राशि की, जो करीब एक सप्ताह पहले गौशाला से निकाली गई। जानकारी के मुताबिक करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि निकाली गई। इसमें मजदूरों को दो-दो महीने का भुगतान किया गया और करीब डेढ़ लाख रुपये भूसे के नाम पर रमाकांत पटेल, झाली के खाते में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह ट्रांसफर सचिव सीता सिंह द्वारा नादन बैंक से किए जाने की बात कही गई है। जबकि आरोप है कि भूसे का भुगतान पहले ही किया जा चुका था। ऐसे में सवाल सीधा है—जब लाखों रुपये की राशि निकल रही है, तो गौ माता के सामने नाद खाली क्यों है? एक और गंभीर सवाल जनपद सीईओ से है। बताया जा रहा है कि सचिव सीता सिंह परिहार के खिलाफ पहले से वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है। आरोप है कि एचडीएफसी बैंक मैहर से छह सदस्यों के नाम पर करीब तीन लाख रुपये और नादन बैंक से करीब तीन लाख रुपये की राशि ली गई, जिसका निजी उपयोग किए जाने की जांच चल रही है। अगर इन मामलों की जांच पहले से चल रही है, तो सवाल यह है कि एक सप्ताह पहले गौशाला की करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि किस आधार पर निकाली गई और उसका उपयोग कहां किया गया? अब जरूरत है कि जनपद स्तर पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। गौशाला की मवेशी हाजिरी, बैंक स्टेटमेंट, दाना-चूनी की खरीदी, भूसे के बिल, मजदूरों के भुगतान, संबंधित खातों में हुए ट्रांसफर और समूह के पूरे वित्तीय रिकॉर्ड की जांच हो। क्योंकि सवाल सिर्फ रुपये का नहीं है… सवाल उन बेजुबान गौवंश का है, जिनके नाम पर राशि आती है—लेकिन अगर फिर भी उनकी नाद खाली मिलती है, तो आखिर चारा और पैसा दोनों कहां जा रहे हैं?

- मैहर का नाम बदनाम कर रहे हैं कुछ दुकानदार 🙏मैहर का नाम बदनाम कर रहे हैं कुछ दुकानदार 🙏 मैहर का नाम बदनाम कर रहे हैं कुछ दुकानदार 🙏1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर जायंट्स सेवा सप्ताह — बाढ़ पीड़ितों की सेवा जायंट्स ग्रुप ऑफ स्मार्ट सिटी, सतना एवं जायंट्स सहेली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सेवा सप्ताह के पांचवें दिन बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु चित्रकूट के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान लगभग 300 बच्चों को स्कूल बैग, पेन-पेंसिल, कॉपियां, वाटर बॉटल एवं टिफिन वितरित किए गए। वहीं जरूरतमंद महिलाओं को कंबल, चटाई, साड़ी, ड्रेस एवं घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री प्रदान कर राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस सेवा कार्य में डॉ. दीपक सोई- अध्यक्ष, बसंत शर्मा- यूनिट डायरेक्टर; राजेश खूबचंदानी, रंजीत सेनानी एवं मणिराज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। जायंट्स सहेली ग्रुप की ओर से श्रीमती ललिता शर्मा, आयुष सोई, स्वतंत्र, भूमि सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस पुनीत सेवा कार्य में कटनी सहेली ग्रुप द्वारा भी कंबल एवं अन्य राहत सामग्री का सहयोग प्रदान किया गया। जायंट्स परिवार का यह प्रयास आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर “सेवा ही हमारा धर्म, सेवा ही हमारा कर्म” के संकल्प को सार्थक करता है।2
- नपा कार्यालय में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, अध्यक्ष गीता सोनी ने की विधि-विधान से आरती *नपा कार्यालय में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, अध्यक्ष गीता सोनी ने की विधि-विधान से आरती* मैहर। नगर पालिका परिषद मैहर कार्यालय में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की भव्य आरती एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री गणेश जी की आरती, वंदना एवं पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी ने भगवान श्री गणेश जी से समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी नगरवासियों के जीवन से बाधाएं दूर कर सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें। इस पवित्र मौके पर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- जमुई वायरल वीडियो: रात में युवा जोड़े के साथ कथित उत्पीड़न, बिहार पुलिस ने जांच के आदेश दिएपटना जमुई, 21 सितंबर 2026: बिहार के जमुई जिले से संबंधित बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में रात के समय एक युवा युवक-युवती को कई लोगों के समूह द्वारा घेरे जाने और युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने का दृश्य दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे मोरल पुलिसिंग के नाम पर उत्पीड़न करार दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक समूह युवक-युवती को रात में घेर लेता है। एक व्यक्ति चेहरा ढककर युवती को जबरन उठाने या ले जाने का प्रयास करता दिखता है। युवती चीखती हुई विरोध करती है, जबकि युवक बीच-बचाव करने की कोशिश करता है। दोनों मौके से भाग निकलते हैं। एक दूसरे क्लिप में वही जोड़ा कुछ दूरी पर स्कूटर पर बैठा दिखता है, जहां समूह दोबारा उनसे उलझता है। जोड़ा हाथ जोड़कर गुहार लगाता दिखता है, जिसके बाद उन्हें जाने दिया जाता है। घटना के आगे क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश देखने को मिला। यूजर्स ने इसे संस्कृति के नाम पर उत्पीड़न और हमला बताया। कई लोगों ने बिहार पुलिस और जमुई पुलिस को टैग कर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की। कुछ यूजर्स ने इसे यौन हिंसा की मंशा से जोड़कर भी टिप्पणी की। स्थानीय स्तर पर यह घटना हाल के महीनों में जोड़ों के साथ हुई तीसरी ऐसी घटना बताई जा रही है। बिहार पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जमुई पुलिस को टैग किया और लिखा, “ @JamuiPolice कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।” पुलिस ने वीडियो की जांच करने और तथ्यों की पुष्टि करने के निर्देश दिए हैं। अगर वीडियो जमुई का पाया जाता है तो शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पुलिस ने घटना के सटीक स्थान, शामिल लोगों की पहचान या परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वीडियो की प्रामाणिकता और पूरा विवरण जांच के अधीन है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर जोड़ों के साथ हो रहे उत्पीड़न और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। कई लोगों ने ऐसे मामलों के खिलाफ सख्त कानून बनाने और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की मांग की है। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।2
- group स्टडीज मिडिल section के छात्रों का, brainmaster academy अकादमी में मिडिल section के छात्रों को ग्रुप स्टडीज का अवसर भी दिया जाता है1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर मैहर जिले के करौंदी कांप नादन की पारस गौशाला में गौवंश के चारे और गौशाला की राशि के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरपंच प्रदीप कुशवाहा ने 15 सितंबर 2026 को जनपद सीईओ को लिखित शिकायत देकर सुजाता स्व-सहायता समूह द्वारा गौशाला का सही तरीके से संचालन नहीं होने और राशि के कथित दुरुपयोग की जांच कराने तथा समूह को हटाने की मांग की थी। शिकायत के बाद जब गौशाला का जायजा लिया गया तो मौके पर कई मवेशियों की नाद खाली नजर आई। गौवंश को पर्याप्त चारा नहीं मिलने की स्थिति सामने आई। मौके पर मौजूद चरवाहे ने बताया कि अगस्त में करीब चार हजार रुपये की पांच बोरी दाना-चूनी आई थी। चरवाहे के मुताबिक, उसे निर्देश दिया था कि दाना-चूनी केवल उन्हीं गायों को दी जाए, जो दूध देती हैं। अब सवाल यह है कि जब गौशाला के मवेशियों के लिए शासन से 40रुपय पर मवेशी आती है, तो दाना-चूनी केवल दूध देने वाली गायों तक सीमित करने का निर्देश किस आधार पर दिया गया? मामले में एक और बात सामने आई। समूह अध्यक्ष के पति रामकिशोर साकेत के मुताबिक करीब 40 हजार रुपये कान्हा ट्रेडर्स, मैहर के खाते में ट्रांसफर कराए गए। उनका आरोप है कि मैहर के उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. द्विवेदी की ओर से दबाव रहता था। उनके मुताबिक, मना करने पर मवेशियों की हाजिरी कम करने और भुगतान रुकने की बात कही जाती थी। रामकिशोर साकेत का यह भी कहना है कि दाना-चूनी भेजने के लिए फोन करने पर उन्हें बताया जाता है कि अभी दाना नहीं आया। अगस्त पूरा बीत गया, लेकिन पर्याप्त दाना-चूनी गौशाला तक नहीं पहुंचने का आरोप है। यहां यह भी बताया गया कि डॉ. द्विवेदी के माध्यम से मैहर जिले की अन्य गौशालाओं में भी दाना भेजे जाने की बात कही जाती है। इस दावे की भी संबंधित विभाग से पुष्टि और जांच जरूरी है। अब बात उस राशि की, जो करीब एक सप्ताह पहले गौशाला से निकाली गई। जानकारी के मुताबिक करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि निकाली गई। इसमें मजदूरों को दो-दो महीने का भुगतान किया गया और करीब डेढ़ लाख रुपये भूसे के नाम पर रमाकांत पटेल, झाली के खाते में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह ट्रांसफर सचिव सीता सिंह द्वारा नादन बैंक से किए जाने की बात कही गई है। जबकि आरोप है कि भूसे का भुगतान पहले ही किया जा चुका था। ऐसे में सवाल सीधा है—जब लाखों रुपये की राशि निकल रही है, तो गौ माता के सामने नाद खाली क्यों है? एक और गंभीर सवाल जनपद सीईओ से है। बताया जा रहा है कि सचिव सीता सिंह परिहार के खिलाफ पहले से वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है। आरोप है कि एचडीएफसी बैंक मैहर से छह सदस्यों के नाम पर करीब तीन लाख रुपये और नादन बैंक से करीब तीन लाख रुपये की राशि ली गई, जिसका निजी उपयोग किए जाने की जांच चल रही है। अगर इन मामलों की जांच पहले से चल रही है, तो सवाल यह है कि एक सप्ताह पहले गौशाला की करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि किस आधार पर निकाली गई और उसका उपयोग कहां किया गया? अब जरूरत है कि जनपद स्तर पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। गौशाला की मवेशी हाजिरी, बैंक स्टेटमेंट, दाना-चूनी की खरीदी, भूसे के बिल, मजदूरों के भुगतान, संबंधित खातों में हुए ट्रांसफर और समूह के पूरे वित्तीय रिकॉर्ड की जांच हो। क्योंकि सवाल सिर्फ रुपये का नहीं है… सवाल उन बेजुबान गौवंश का है, जिनके नाम पर राशि आती है—लेकिन अगर फिर भी उनकी नाद खाली मिलती है, तो आखिर चारा और पैसा दोनों कहां जा रहे हैं?1
- हनीट्रैप में कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली उमरिया (बिरसिंहपुर पाली) की युवती गिरफ्तार। जबलपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह (34) को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली उमरिया की युवती पूजा रैदास (28 )को पुलिस ने दबोचा है। वह कारोबारी पर पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दबाव बना रही थी और ऐसा न करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रही थी। दोनों के बीच 7 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था. वह होटल में पहली किस्त के 2.50 लाख रुपये नकद लेते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। सीएसपी अखिलेश गौर ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला पूजा रैदास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308-2, 308-6 और 351-2 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।1
- सतना: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी पटना से गिरफ्तार सतना: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी पटना से गिरफ्तार सतना (मध्य प्रदेश): शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सतना पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना पुलिस को आरोपी के पटना में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटना में दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। #SatnaNews #MPPolice #SatnaPolice #CrimeNews #Patna #BreakingNews #PoliceAction #UnchehraNews1