बसखारी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: सैकड़ों मरीजों ने कराई जांच, विशेषज्ञों ने दी परामर्श व दवाइयां बसखारी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: सैकड़ों मरीजों ने कराई जांच, विशेषज्ञों ने दी परामर्श व दवाइयां बसखारी/अम्बेडकरनगर। विकास खंड बसखारी क्षेत्र में नगमा एवं सफिया खातून नर्सिंग होम द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर के दौरान मरीजों की निःशुल्क ब्लड जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों की टीम ने प्रत्येक मरीज की समस्या के अनुसार परामर्श दिया तथा आवश्यक दवाइयां भी वितरित कीं। इस अवसर पर डॉ. रॉबिन खत्री, नगमा खातून, सफिया खातून सहित चिकित्सा स्टाफ की पूरी टीम मौजूद रही। डॉक्टरों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता कितनी महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

- जनपद मुख्यालय में कचरा प्रबंधन फेल: आबादी के बीच सड़ता कूड़ा, बढ़ता संक्रमण का खतरा अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय के मुख्य कस्बे में कचरा संग्रहण की मौजूदा व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। नगर पालिका द्वारा घर-घर से एकत्रित कचरे को मुख्य बाजार और घनी आबादी वाले इलाकों में अस्थायी रूप से डंप किया जा रहा है। सुबह से लेकर कचरा उठने तक सड़ते कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कचरे के ढेर के पास से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस समस्या से अधिक परेशान हैं। बाजार क्षेत्र में बदबू के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खुले में पड़े गीले कचरे से मक्खी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। इससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सड़ते कचरे से निकलने वाली जहरीली गैसें और बैक्टीरिया श्वसन संबंधी समस्याओं को भी जन्म दे सकते हैं। नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित सफाई अभियान चलाने और लोगों से कचरा अलग-अलग देने की अपील की जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कचरा उठाने वाली गाड़ियां अक्सर देर से पहुंचती हैं और कई बार कचरे को ढककर नहीं ले जाया जाता, जिससे रास्ते में भी गंदगी फैलती रहती है। पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मुख्य आबादी से दूर एक स्थायी ट्रांसफर प्वाइंट विकसित किया जाएगा, जिससे कचरा सीधे वहां ले जाया जा सके और बीच बाजार में डंपिंग की आवश्यकता न पड़े। फिलहाल, स्थानीय निवासी और व्यापारी त्वरित और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक कचरा संग्रहण और निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक स्वच्छता अभियान का वास्तविक लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाएगा।1
- Post by Deepak.kumar1
- भागवत कथा...सियासी हलके में खलबली - दोनों डिप्टी सीएम का आगमन - कथा को न जोड़े राजनीति से... अवधेश द्विवेदी Ambedkarnagar_news1
- हाई स्कूल का परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्र सड़क हादसे में घायल1
- *फार्मा शिष्ट चला रहे ओपीडी, बिन डॉक्टर–बिन अधीक्षक चल रहा पीएचसी तारखुर्द — आखिर किधर है सीएमओ अम्बेडकरनगर का ध्यान* अकबरपुर (अम्बेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर अकबरपुर के अंतर्गत आने वाले तारखुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली अब किसी से छिपी नहीं है। यहां न तो नियमित अधीक्षक की तैनाती है और न ही चिकित्सक की, इसके बावजूद स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार वर्तमान में फार्मा शिष्ट द्वारा ओपीडी संचालित की जा रही है, जो स्वास्थ्य नियमों और मापदंडों के सीधे उल्लंघन की श्रेणी में आता है। बिना डॉक्टर के मरीजों को देखना न सिर्फ अव्यवस्था का प्रतीक है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी है। *स्वास्थ्य केंद्र परिसर की हालत बेहद दयनीय बताई जा रही है। चारों तरफ कूड़े का अंबार लगा है। कर्मचारियों का कहना है कि स्थापना के बाद से अब तक यहां कोई सफाई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया। दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए शौचालय तक की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है* इस बदहाल व्यवस्था का नतीजा यह है कि तारखुर्द और आसपास के इलाकों में छोटे-छोटे बिना पंजीकरण वाले मेडिकल स्टोर और अवैध क्लीनिकों की भरमार हो गई है। झोलाछाप और अप्रशिक्षित लोग इलाज कर रहे हैं, जो मेडिकल एक्ट का खुला उल्लंघन है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है,स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में हुई कई घटनाओं के बावजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी अम्बेडकरनगर की ओर से आंखें मूंद ली गई हैं। सवाल यह है कि जब नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब संज्ञान लेंगे,क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि पीएचसी तारखुर्द में तत्काल अधीक्षक व डॉक्टर की नियुक्ति की जाए, सफाई व्यवस्था बहाल की जाए और मेडिकल एक्ट के तहत अवैध क्लीनिकों व झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि जनता को सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।2
- करोड़ो अरबो रुपये का हों गया रात्रि की आड़ मे खनन भ्रष्ट खनन अधिकारी की कृपा से जिलाधिकारी के भी संज्ञान में है मामला फिर भी नहीं रुक रहा थम रहा अवैध खनन नियमों और मानकों को ताक पर रखकर कराया जा रहा अवैध खनन वायरल वीडियो बयान कर रही सारी हकीकत खोल रही सारी पोल #suyash #suyashkumarmishra #suyashmishra #suyashkumar #viral #video #reels #india #UttarPradesh #AmbedkarNagar #akbarpur #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #pmo #PMOIndia #अकबरपुर #khanan #mafiya1
- कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य इंटरनेशनल प्लेयर एवं गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए हैं। उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें खेल जगत में विशेष पहचान दिलाई है। वे बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और देशभक्ति की प्रेरणा देते हुए क्षेत्र व देश का नाम निरंतर रोशन कर रहे हैं। 🥋🏆1
- Post by Deepak.kumar1