logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय का बड़ा बयान रायबरेली में शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने स्कूली बच्चों और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने पीएम मोदी के ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों को हराना होगा’ बयान का समर्थन किया। मंत्री ने कहा कि देश हथियारबंद नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त हुआ है, अब वैचारिक चुनौती से निपटना होगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष दलहित से ऊपर उठकर देशहित में सोचे, भारत की एकता-अखंडता से समझौता नहीं होगा।

11 hrs ago
user_Ajay Kumar
Ajay Kumar
Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय का बड़ा बयान रायबरेली में शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने स्कूली बच्चों और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने पीएम मोदी के ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों को हराना होगा’ बयान का समर्थन किया। मंत्री ने कहा कि देश हथियारबंद नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त हुआ है, अब वैचारिक चुनौती से निपटना होगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष दलहित से ऊपर उठकर देशहित में सोचे, भारत की एकता-अखंडता से समझौता नहीं होगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऑपरेशन के दौरान जापान में आया तेज भूकम्प,देखिए वायरल वीडियो का सच। जापान के एक अस्पताल ने इस हफ्ते CCTV फुटेज जारी किया, जिसमें 28 जुलाई को दक्षिण-पश्चिमी जापान में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप का डरावना मंजर दिखाई दे रहा है। भूकंप के दौरान ऑपरेशन चल रहा था और सर्जन मरीज समेत बुरी तरह हिल रही ऑपरेशन टेबल को पकड़े हुए नजर आए। कुमामोटो प्रांत के जापान कम्युनिटी हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशन कुमामोटो जनरल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लगे CCTV कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई। फुटेज में मेडिकल स्टाफ को भूकंप आने के समय मरीज का ऑपरेशन करते हुए देखा जा सकता है। #वायरलवीडियो #जापान ...
    1
    ऑपरेशन के दौरान जापान में आया तेज भूकम्प,देखिए वायरल वीडियो का सच।
जापान के एक अस्पताल ने इस हफ्ते CCTV फुटेज जारी किया, जिसमें 28 जुलाई को दक्षिण-पश्चिमी जापान में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप का डरावना मंजर दिखाई दे रहा है। भूकंप के दौरान ऑपरेशन चल रहा था और सर्जन मरीज समेत बुरी तरह हिल रही ऑपरेशन टेबल को पकड़े हुए नजर आए।
कुमामोटो प्रांत के जापान कम्युनिटी हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशन कुमामोटो जनरल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लगे CCTV कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई। फुटेज में मेडिकल स्टाफ को भूकंप आने के समय मरीज का ऑपरेशन करते हुए देखा जा सकता है।
#वायरलवीडियो #जापान ...
    user_महुआ न्यूज़ लखनऊ
    महुआ न्यूज़ लखनऊ
    Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आरसी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन रायबरेली जिले के अमावाँ ब्लॉक के पूरे कुईर स्थित आरसी मेमोरियल विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बेहद धूमधाम और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। इस राष्ट्रीय उत्सव के अवसर पर स्कूल प्रांगण में बच्चों और अभिभावकों की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और विद्यालय परिवार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ मिलकर गौरवपूर्ण ढंग से राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक एस.बी. यादव, प्रधानाचार्य मनोज यादव और उप प्रधानाचार्य संजू यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों के गीतों और नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक नीरज यादव, सी.के. ओझा, संदीप वर्मा, मन्तशा, प्रिया और साक्षी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    आरसी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
रायबरेली जिले के अमावाँ ब्लॉक के पूरे कुईर स्थित आरसी मेमोरियल विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बेहद धूमधाम और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। इस राष्ट्रीय उत्सव के अवसर पर स्कूल प्रांगण में बच्चों और अभिभावकों की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और विद्यालय परिवार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ मिलकर गौरवपूर्ण ढंग से राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक एस.बी. यादव, प्रधानाचार्य मनोज यादव और उप प्रधानाचार्य संजू यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों के गीतों और नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक नीरज यादव, सी.के. ओझा, संदीप वर्मा, मन्तशा, प्रिया और साक्षी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_C. K. OJHA
    C. K. OJHA
    Media company सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय का बड़ा बयान रायबरेली में शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने स्कूली बच्चों और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने पीएम मोदी के ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों को हराना होगा’ बयान का समर्थन किया। मंत्री ने कहा कि देश हथियारबंद नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त हुआ है, अब वैचारिक चुनौती से निपटना होगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष दलहित से ऊपर उठकर देशहित में सोचे, भारत की एकता-अखंडता से समझौता नहीं होगा।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय का बड़ा बयान
रायबरेली में शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने स्कूली बच्चों और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया।
उन्होंने पीएम मोदी के ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों को हराना होगा’ बयान का समर्थन किया।
मंत्री ने कहा कि देश हथियारबंद नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त हुआ है, अब वैचारिक चुनौती से निपटना होगा।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष दलहित से ऊपर उठकर देशहित में सोचे, भारत की एकता-अखंडता से समझौता नहीं होगा।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नव युवा संगठन के द्वारा रायबरेली में छठवीं तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें तिरंगे के सम्मान में सभी एकजुट होकर इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाया रायबरेली में नव युवा संगठन के द्वारा छठवीं तिरंगा यात्रा निकाली गई नव युवा संगठन के द्वारा रायबरेली में छठवीं तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें तिरंगे के सम्मान में सभी एकजुट होकर इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाया यह तिरंगा यात्रा रायबरेली के मछली मंडी से कहारों के अड्डे घंटाघर डिग्री कॉलेज शहीद स्मारक से होते हुए मछली बाजार पर समाप्त हुई जिसमें 500 युवा साथी इस तिरंगा यात्रा में शामिल थे नव युवा संगठन का एक ही उद्देश्य है सभी को हिंदू मुस्लिम सिख इसाई का भाईचारा बना कर रखना है आप भाईचारा बना कर रखिए क्योंकि आप देश के वह युवा है जो हमारे आने वाले युवाओं को इस तिरंगा यात्रा के बारे में और हमारे देश के बारे में बतायेंगे आप किसी के सुख में नहीं खड़े हो पर दुख में जरूर खड़े रहिये और किसी को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो सभी एकत्रित होकर उसके लिए लड़ाई करेंगे धरना प्रदर्शन करेंगे
    1
    नव युवा संगठन के द्वारा रायबरेली में छठवीं तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें तिरंगे के सम्मान में सभी एकजुट होकर इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाया 
रायबरेली में नव युवा संगठन के द्वारा छठवीं तिरंगा यात्रा निकाली गई 
नव युवा संगठन के द्वारा रायबरेली में छठवीं तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें तिरंगे के सम्मान में सभी एकजुट होकर इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाया यह तिरंगा यात्रा रायबरेली के मछली मंडी से कहारों के अड्डे घंटाघर डिग्री कॉलेज शहीद स्मारक से होते हुए मछली बाजार पर समाप्त हुई जिसमें 500 युवा साथी इस तिरंगा यात्रा में शामिल थे नव युवा संगठन का एक ही उद्देश्य है सभी को हिंदू मुस्लिम सिख इसाई का भाईचारा बना कर रखना है आप भाईचारा बना कर रखिए क्योंकि आप देश के वह युवा है जो हमारे आने वाले युवाओं को इस तिरंगा यात्रा के बारे में और हमारे देश के बारे में बतायेंगे आप किसी के सुख में नहीं खड़े हो  पर दुख में जरूर खड़े रहिये और किसी को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो सभी एकत्रित होकर उसके लिए लड़ाई करेंगे धरना प्रदर्शन करेंगे
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले—देश की एकता से कोई समझौता नहीं रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायबरेली के शहीद स्मारक पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने विपक्ष, कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संकीर्ण दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। भारत की एकता और अखंडता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हथियारबंद नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। इसका असर आज पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश के सामने वैचारिक स्तर पर उत्पन्न चुनौतियां हैं, जिनसे मजबूती और स्पष्ट वैचारिक दृष्टिकोण के साथ निपटने की आवश्यकता है। मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि देश के महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को अपने बयानों और आचरण के माध्यम से जनता के सामने जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष कई बार राजनीतिक स्वार्थों के कारण ऐसे मुद्दों को हवा देता है, जिनसे देश की एकता और सामाजिक समरसता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर लगातार मजबूत हो रहा है। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार का विरोध करने के साथ-साथ राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग भी करना चाहिए। देश की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता राजनीति से ऊपर हैं। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि आजादी के वीरों का बलिदान देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
    1
    रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले—देश की एकता से कोई समझौता नहीं
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायबरेली के शहीद स्मारक पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने विपक्ष, कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संकीर्ण दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। भारत की एकता और अखंडता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हथियारबंद नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। इसका असर आज पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश के सामने वैचारिक स्तर पर उत्पन्न चुनौतियां हैं, जिनसे मजबूती और स्पष्ट वैचारिक दृष्टिकोण के साथ निपटने की आवश्यकता है।
मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि देश के महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को अपने बयानों और आचरण के माध्यम से जनता के सामने जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष कई बार राजनीतिक स्वार्थों के कारण ऐसे मुद्दों को हवा देता है, जिनसे देश की एकता और सामाजिक समरसता प्रभावित होती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर लगातार मजबूत हो रहा है। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार का विरोध करने के साथ-साथ राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग भी करना चाहिए। देश की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता राजनीति से ऊपर हैं।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि आजादी के वीरों का बलिदान देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आज़ादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिया गया सिर्फ़ एक तोहफ़ा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है। यह ज़िम्मेदारी है सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की, संविधान और तिरंगे के मूल्यों को अपने दिल में रखने की और हर हाल में लोकतंत्र की रक्षा करने की। मुझे गर्व है कि हमारे देशवासी, खासकर युवा, इन मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं - राहुल गांधी जय हिंद!
    1
    सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आज़ादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिया गया सिर्फ़ एक तोहफ़ा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है।

यह ज़िम्मेदारी है सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की, संविधान और तिरंगे के मूल्यों को अपने दिल में रखने की और हर हाल में लोकतंत्र की रक्षा करने की।

मुझे गर्व है कि हमारे देशवासी, खासकर युवा, इन मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं - राहुल गांधी 

जय हिंद!
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • *महराजगंज खबर प्रेस क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया ध्वजारोहण * *महराजगंज, 15 अगस्त 2026* देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महराजगंज खबर प्रेस क्लब में उत्साह और देशभक्ति के साथ तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष *संतोष सिंह* ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद रखना हमारा कर्तव्य है। आज पत्रकारिता की भी जिम्मेदारी है कि वह समाज में सच, जागरूकता और देशभक्ति को बढ़ावा दे। कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक *शिवकुमार सिंह, बृजेश सिंह, तेजभान यादव, ब्रजकिशोर यादव*, और सदस्य *अनुराग सोनी, अंजनी कुमार, अवधेश सिंह, मिशाक अहमद, मुकेश यादव, भाजपा नेता एमडी पासी, आदित्य स्टूडियो, त्रिलोचन मौर्य, मनोज आकाश, सुनील यादव, कल्लू* सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरण के साथ सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    3
    *महराजगंज खबर प्रेस क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस*  
*अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया ध्वजारोहण
*
*महराजगंज, 15 अगस्त 2026*  
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महराजगंज खबर प्रेस क्लब में उत्साह और देशभक्ति के साथ तिरंगा फहराया गया।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष *संतोष सिंह* ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद रखना हमारा कर्तव्य है। आज पत्रकारिता की भी जिम्मेदारी है कि वह समाज में सच, जागरूकता और देशभक्ति को बढ़ावा दे।
कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक *शिवकुमार सिंह, बृजेश सिंह, तेजभान यादव, ब्रजकिशोर यादव*, और सदस्य *अनुराग सोनी, अंजनी कुमार, अवधेश सिंह, मिशाक अहमद, मुकेश यादव, भाजपा नेता एमडी पासी, आदित्य स्टूडियो, त्रिलोचन मौर्य, मनोज आकाश, सुनील यादव, कल्लू* सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरण के साथ सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    user_अनुराग सोनी RAJNIपत्रकार
    अनुराग सोनी RAJNIपत्रकार
    Mobile Phone Shop महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक अंतर्गत टेकारी दाँदू स्थित हिमांशुधर शशिधर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक अंतर्गत टेकारी दाँदू स्थित हिमांशुधर शशिधर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं रहीं। विद्यालय की छात्रा अलसूरी को 89 प्रतिशत और पल्लवी को 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मुख्य अतिथियों द्वारा साइकिल उपहार स्वरूप प्रदान की गई। समारोह की अध्यक्षता और सफल संचालन विद्यालय के संचालक अभिषेक शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री राम नरेश पाल और टेकारी प्रधान प्रतिनिधि प्रेमचंद शुक्ला भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक दीपेंद्र यादव, विभांशु श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, मनीष यादव, अनूप मिश्रा, नीरज यादव, आयुष श्रीवास्तव और शशांक मोदनवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शिक्षिकाओं में शिवानी गौतम, अपर्णा मिश्रा, सविता, काजल, स्मृति, अनम, सलमा, सुभाषिनी और अस्मिता सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक अंतर्गत टेकारी दाँदू स्थित हिमांशुधर शशिधर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया।
रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक अंतर्गत टेकारी दाँदू स्थित हिमांशुधर शशिधर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं रहीं। विद्यालय की छात्रा अलसूरी को 89 प्रतिशत और पल्लवी को 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मुख्य अतिथियों द्वारा साइकिल उपहार स्वरूप प्रदान की गई।
समारोह की अध्यक्षता और सफल संचालन विद्यालय के संचालक अभिषेक शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री राम नरेश पाल और टेकारी प्रधान प्रतिनिधि प्रेमचंद शुक्ला भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक दीपेंद्र यादव, विभांशु श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, मनीष यादव, अनूप मिश्रा, नीरज यादव, आयुष श्रीवास्तव और शशांक मोदनवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शिक्षिकाओं में शिवानी गौतम, अपर्णा मिश्रा, सविता, काजल, स्मृति, अनम, सलमा, सुभाषिनी और अस्मिता सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_C. K. OJHA
    C. K. OJHA
    Media company सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.