सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम चम्पावत, 14 सितंबर 2026 (सूवि)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखने को कहा। यदि किसी अपरिहार्य परिस्थिति में शिकायत को फोर्स क्लोज करना आवश्यक हो तो उसका स्पष्ट एवं उचित कारण दर्ज करने के साथ शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी दी जाए। शिकायतों के निस्तारण में तथ्यों और आवश्यक साक्ष्यों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। 20 शिकायतें अभी लंबित बैठक में बताया गया कि वर्तमान में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 20 शिकायतें लंबित हैं। इनमें पुलिस विभाग, उत्तराखंड जल संस्थान और राजस्व विभाग की 3-3, प्राथमिक शिक्षा एवं कृषि विभाग की 2-2 शिकायतें शामिल हैं। इसके अलावा उरेडा, उत्तराखंड यातायात पुलिस, परिवहन, पर्यटन, नगर पालिका, माध्यमिक शिक्षा और सिंचाई विभाग की एक-एक शिकायत लंबित है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत बंद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समय पर समाधान होने से आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों या हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर पर भी नियमित रूप से जनसमस्याओं की समीक्षा करने को कहा गया। बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, परियोजना निदेशक अजय सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आरपी डोभाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हितेश कांडपाल, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

- बापरू में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभका हुआ भव्य आयोजनः बापरू में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभका हुआ भव्य आयोजनः1
- कोट भ्रामरी मेला 2026 का पोस्टर विमोचन, 17 से 19 सितंबर तक गूंजेगी मां नंदाष्टमी की आस्था | सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रण कोट भ्रामरी मेला 2026 का पोस्टर विमोचन, 17 से 19 सितंबर तक गूंजेगी मां नंदाष्टमी की आस्था | सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रण1
- नैनीताल में तेज बारिश: सड़कें पानी से भरीं, नैनी झील के गेट खोले गए नैनीताल: शहर में सोमवार दोपहर को मौसम अचानक बदल गया। दोपहर 1 बजे से करीब डेढ़ घंटे तक बहुत तेज बारिश हुई। इस मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और जगह-जगह जलभराव हो गया। नाले उफान पर आने के कारण प्रसिद्ध नैनी झील का जलस्तर अचानक बहुत बढ़ गया।बढ़ते पानी को देखते हुए सिंचाई विभाग ने झील के सभी गेट खोल दिए और 18 इंच पानी बाहर छोड़ा गया। डेढ़ घंटे में यहाँ 50 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन स्कूली बच्चों और आम जनता को आने-जाने में परेशानी हुई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।1
- नैनीताल में बरस रहा जबरदस्त पानी। सड़के बनी तलैया। नाले उफान पर। नैनीताल में बरस रहा जबरदस्त पानी। सड़के बनी तलैया। नाले उफान पर।3
- BRICS ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका! ट्रम्प पर खुला हमला, UNSC में भारत को मिला ऐतिहासिक समर्थन | BRICS Summit 2026 BRICS Summit 2026 के बाद जारी संयुक्त घोषणापत्र ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे कि आखिर BRICS के इस बड़े ऐलान को भारत की कूटनीतिक जीत क्यों माना जा रहा है और पाकिस्तान, ट्रम्प तथा पश्चिमी देशों के लिए इसे बड़ा संदेश क्यों कहा जा रहा है। इस वीडियो में जानिए कि 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले पर BRICS देशों ने क्या रुख अपनाया, चीन के समर्थन को भारत के लिए अहम क्यों माना जा रहा है, अमेरिकी टैरिफ नीति पर BRICS ने क्या कहा, WTO को लेकर क्या संदेश दिया गया और मध्य पूर्व में इज़राइल-लेबनान तनाव पर क्या प्रतिक्रिया सामने आई। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में भारत को मिले समर्थन, ईरान और यूएई के बीच हुई अहम बातचीत और बदलते वैश्विक शक्ति संतुलन का पूरा विश्लेषण भी इस वीडियो में मिलेगा। अगर आप देश-दुनिया की बड़ी खबरें आसान भाषा में और तेज़ अपडेट के साथ देखना चाहते हैं, तो G Express को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपनी राय Comment में ज़रूर बताएं।1
- राजेश शुक्ला की अपील के बाद टाकुली ने अपना पर्चा वापस ले लिया! किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनावी समीकरण में आया बड़ा बदलाव। आखिर क्या है इस फैसले की पूरी कहानी? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में। 📍 किच्छा की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें दर्पण न्यूज़ के साथ। #किच्छा #BreakingNews #KichhaNews #राजेशशुक्ला #टाकुली #नगरपालिकाचुनाव #UttarakhandNews #DarpanNews #ViralNews #PoliticalNews राजेश शुक्ला की अपील के बाद टाकुली ने अपना पर्चा वापस ले लिया! किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनावी समीकरण में आया बड़ा बदलाव। आखिर क्या है इस फैसले की पूरी कहानी? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में। 📍 किच्छा की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें दर्पण न्यूज़ के साथ। #किच्छा #BreakingNews #KichhaNews #राजेशशुक्ला #टाकुली #नगरपालिकाचुनाव #UttarakhandNews #DarpanNews #ViralNews #PoliticalNews1
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम चम्पावत, 14 सितंबर 2026 (सूवि)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखने को कहा। यदि किसी अपरिहार्य परिस्थिति में शिकायत को फोर्स क्लोज करना आवश्यक हो तो उसका स्पष्ट एवं उचित कारण दर्ज करने के साथ शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी दी जाए। शिकायतों के निस्तारण में तथ्यों और आवश्यक साक्ष्यों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। 20 शिकायतें अभी लंबित बैठक में बताया गया कि वर्तमान में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 20 शिकायतें लंबित हैं। इनमें पुलिस विभाग, उत्तराखंड जल संस्थान और राजस्व विभाग की 3-3, प्राथमिक शिक्षा एवं कृषि विभाग की 2-2 शिकायतें शामिल हैं। इसके अलावा उरेडा, उत्तराखंड यातायात पुलिस, परिवहन, पर्यटन, नगर पालिका, माध्यमिक शिक्षा और सिंचाई विभाग की एक-एक शिकायत लंबित है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत बंद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समय पर समाधान होने से आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों या हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर पर भी नियमित रूप से जनसमस्याओं की समीक्षा करने को कहा गया। बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, परियोजना निदेशक अजय सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आरपी डोभाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हितेश कांडपाल, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कोट भ्रामरी मेला 2026 के लिए सभी श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण, 17 से 19 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन #BhavnaVerma #KotBhramariMela2026 #MaaNandashtami #KotBhramari #Bageshwar #Uttarakhand #Kumaon #Garhwal #MeraHakNews नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कोट भ्रामरी मेला 2026 के लिए सभी श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण, 17 से 19 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन #BhavnaVerma #KotBhramariMela2026 #MaaNandashtami #KotBhramari #Bageshwar #Uttarakhand #Kumaon #Garhwal #MeraHakNews1
- 🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें 🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें1