24 घंटे में कौशाम्बी पुलिस का बड़ा खुलासा : नवविवाहिता की मौत का राज खुला, पति व सास गिरफ्तार कौशाम्बी। थाना सैनी क्षेत्र के ग्राम उसरैना में नवविवाहिता महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले का कौशाम्बी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व खोखा कारतूस भी बरामद किया है। घटना दिनांक 18 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम उसरैना में लगभग 25 वर्षीय नवविवाहिता की घर के अंदर बेसमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिराथू, थाना सैनी पुलिस एवं फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु तीन टीमों का गठन किया। मृतका की मां रीता देवी की तहरीर के आधार पर दहेज प्रताड़ना और पति के अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका में पति अमन और सास गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान सामने आया कि मृतका ने घटना से कुछ घंटे पहले अपने भाई को व्हाट्सएप पर ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी और “मेरी बेटी का ख्याल रखना” लिखकर मोबाइल का पासवर्ड भी साझा किया था। जांच में मृतका का मोबाइल और सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना का उल्लेख था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई। जांच में पाया गया कि पति के विवाहेत्तर संबंधों से परेशान होकर मृतका ने तमंचे से स्वयं को गोली मार ली थी, जबकि सास ने घटना के बाद तमंचा छिपा दिया था। 19 अप्रैल 2026 को पुलिस ने पति अमन और सास गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

- रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुल्लू का पुरवा मजरे रामगांव में शुक्रवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे के एक दर्दनाक हादसा, थ्रेसर में किशोरी का दुपट्टा फंसने से हुई मौत।1
- कौशाम्बी जनपद में करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटका अड़हरा में भारत यादव की हत्या के घटना की खास जानकारी देखें पूरा वीडियो ।1
- Post by शिव सागर मौर्य3
- Post by Saraswati Kumari1
- Post by Vinay Kumar patrkar1
- कौशांबी जनपद के बसुहार ग्राम सभा में परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। यात्रा में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में अक्षय शुक्ला, अंकित गाना, आदर्श दुबे, आदित्य शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- कौशाम्बी। थाना सैनी क्षेत्र के ग्राम उसरैना में नवविवाहिता महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले का कौशाम्बी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व खोखा कारतूस भी बरामद किया है। घटना दिनांक 18 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम उसरैना में लगभग 25 वर्षीय नवविवाहिता की घर के अंदर बेसमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिराथू, थाना सैनी पुलिस एवं फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु तीन टीमों का गठन किया। मृतका की मां रीता देवी की तहरीर के आधार पर दहेज प्रताड़ना और पति के अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका में पति अमन और सास गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान सामने आया कि मृतका ने घटना से कुछ घंटे पहले अपने भाई को व्हाट्सएप पर ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी और “मेरी बेटी का ख्याल रखना” लिखकर मोबाइल का पासवर्ड भी साझा किया था। जांच में मृतका का मोबाइल और सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना का उल्लेख था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई। जांच में पाया गया कि पति के विवाहेत्तर संबंधों से परेशान होकर मृतका ने तमंचे से स्वयं को गोली मार ली थी, जबकि सास ने घटना के बाद तमंचा छिपा दिया था। 19 अप्रैल 2026 को पुलिस ने पति अमन और सास गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- #कौशाम्बी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदीपुर में ज़मीनी विवाद को लेकर कौशल और कौशल के पिता दयाराम ने अपने पड़ोसी शिवपूजन एवं उनके दो पुत्रों पर चाकू से किया था जानलेवा हमला जिसमें 24 दिनों तक इलाज के दौरान शिवपूजन के पुत्र अर्जुन की हास्पिटल में मृत्यु हो गई है1