विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, अमर शहीद अलबर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि चैनपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चैनपुर में आदिवासी एकता मंच एवं गुड शेफर्ड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के उपरांत लोगों ने परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके पश्चात बारवे मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी हरि उरांव और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति शामिल हुईं। अतिथियों ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज की संस्कृति, एकजुटता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया।समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि अब आदिवासियों के जागने का समय आ गया है। लोगों को अपने हक और अधिकारों की प्राप्ति के लिए आगे आकर आवाज उठानी होगी। वहीं सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा ने बच्चों द्वारा अपने अधिकारों की मांग को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि हक और अधिकार पाने के लिए संघर्ष जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर जिला परिषद मेरी लकड़ा, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआई विजय उरांव, मुखिया शोभा देवी, सुशील दीपक मिंज, मधुरा मिंज, प्रियंका असुर, पूर्व उप प्रमुख अनुप संजय टोप्पो, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा, गुड शेफर्ड कॉन्वेंट की सिस्टर नीतियां, कुमुद मुंडा, सिस्टर निर्मल लकड़ा, सिस्टर ज्योति, सिस्टर स्वाति लीडर प्रोजेक्ट ज्योति, फिया फाउंडेशन, हीरा बरवे कॉन्वेंट रामपुर की सिस्टर दीप्ति सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, अमर शहीद अलबर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि चैनपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चैनपुर में आदिवासी एकता मंच एवं गुड शेफर्ड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के उपरांत लोगों ने परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके पश्चात बारवे मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी हरि उरांव और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति शामिल हुईं। अतिथियों ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज की संस्कृति, एकजुटता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया।समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि अब आदिवासियों के जागने का समय आ गया है। लोगों को अपने हक और अधिकारों की प्राप्ति के लिए आगे आकर आवाज उठानी होगी। वहीं सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा ने बच्चों द्वारा अपने अधिकारों की मांग को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि हक और अधिकार पाने के लिए संघर्ष
जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर जिला परिषद मेरी लकड़ा, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआई विजय उरांव, मुखिया शोभा देवी, सुशील दीपक मिंज, मधुरा मिंज, प्रियंका असुर, पूर्व उप प्रमुख अनुप संजय टोप्पो, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा, गुड शेफर्ड कॉन्वेंट की सिस्टर नीतियां, कुमुद मुंडा, सिस्टर निर्मल लकड़ा, सिस्टर ज्योति, सिस्टर स्वाति लीडर प्रोजेक्ट ज्योति, फिया फाउंडेशन, हीरा बरवे कॉन्वेंट रामपुर की सिस्टर दीप्ति सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
- User1372Gumla, Jharkhand😡5 hrs ago
- सावन के दूसरी सोमवारी को अम्बिकेश्वर शिव मंदिर उमड़ी श्रद्धालुओं का जनसैलाब सावन मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सिसई कृष्णा के छारदा रोड स्थित ऐतिहासिक अम्बिकेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह के चार बजे से ही मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार सहित क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर संचालन समिति द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। वही आज संध्या 7 बजे से विशेष श्रृंगार दर्शन, संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण के पश्चात डोम्बा गांव के भजन मंडली के कलाकारों के द्वारा रात्रि 8 बजे से भजन कीर्तन किया जाएगा। मंदिर संचालन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों को समय से पहुंचने की अपील किए हैं।1
- झारखंड के लोहरदगा जिले के ग्रामीण क्षेत्र की हालत देखिए चमरा लिंडा जी आपका क्षेत्र की रोड झारखंड के लोहरदगा जिले के ग्रामीण क्षेत्र की हालत देखिए चमरा लिंडा जी आपका क्षेत्र की रोड1
- मोजम्मिल अहमद बोले-जनसेवा ही झारखंड मुक्ति मोर्चा की पहचान, जरूरतमंदों के सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहेगी पार्टी हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर सेवा का संदेश, सदर अस्पताल में मरीजों के बीच झामुमो ने बांटे फल व जूस *मोजम्मिल अहमद बोले-जनसेवा ही झारखंड मुक्ति मोर्चा की पहचान, जरूरतमंदों के सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहेगी पार्टी* लोहरदगाः झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला समिति की ओर से सेवा और जनकल्याण की अनूठी पहल की गई। जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल एवं जूस का वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों एवं उनके परिजनों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन हमारे लिए केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद और पीड़ित लोगों के बीच पहुंचकर सेवा करने का संकल्प दोहराने का दिन है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीति का मूल आधार ही जनता की सेवा, सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों की रक्षा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के हितों को केंद्र में रखकर काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार और संगठन की प्राथमिकता है। मोजम्मिल अहमद ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीज बीमारी और परेशानी से जूझ रहे होते हैं। ऐसे समय में उनके बीच पहुंचना, उनका हाल जानना और छोटी-सी मदद के माध्यम से उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल फल और जूस बांटना नहीं है, बल्कि यह संदेश देना है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुद को अकेला न समझे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जेएमएम केवल चुनाव और राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से गहराई से जुड़ा हुआ आंदोलन है। पार्टी के कार्यकर्ता समय-समय पर रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा जैसे कार्यों के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को और व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा। मोजम्मिल अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और शक्ति प्रदान करें, ताकि वे झारखंड की जनता की सेवा और राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें। उनके नेतृत्व में झारखंड को सामाजिक न्याय, अधिकार और विकास की नई दिशा मिले, यही हमारी कामना है। फल एवं जूस वितरण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने जेएमएम कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें फल एवं जूस वितरित किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जेएमएम जिला सचिव अनिल उरांव, युवा जिलाध्यक्ष अजय उरांव, जयप्रकाश शर्मा, कुडू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, कृष्णा भगत, हसनैन खलीफा, रोशन ठाकुर, लालू लोहरा, कैफ खान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।1
- जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों ने कहा हमने जेपीएससी जेएसएससी में धांधली से आजादी चाहिए बार-बार पेपर लीक से आजादी चाहिए1
- मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा सवाल.😱 #shorts #shortvideo #ranchi #aandolan #news1
- सिमडेगा। दिनभर राजधानी रांची की बसों को जाने के लिए सिमडेगा से नहीं दिया गया और रात को भी रोका जा रहा है जिस पर महावीर चौक को बस चालकों के द्वारा जाम कर दिया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सिमडेगा। दिनभर राजधानी रांची की बसों को जाने के लिए सिमडेगा से नहीं दिया गया और रात को भी रोका जा रहा है जिस पर महावीर चौक को बस चालकों के द्वारा जाम कर दिया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।1
- लातेहार: लौंवाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट 17 अगस्त से शुरू होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने वाला मैदान लउवाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट 17 अगस्त से शुरू होगी, एंट्री फीस 550 रुपया है, प्रथम पुरस्कार बड़ा खस्सी द्वितीय पुरस्कार छोटा खस्सी रखी गई है एंट्री के लिए 9122444474 पर कॉल करे ।।1
- विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र.? #shorts #shortvideo #vidhansabha #ranchi #news1