नवागंतुक डीएम समीर की पहली प्रेस वार्ता, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चमकेंगे औद्योगिक व लॉजिस्टिक्स के सितारे उरई (जालौन)। जनपद जालौन के नवागंतुक जिलाधिकारी समीर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों से सीधी वार्ता कर जिले के विकास और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपना खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि जिले की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन द्वारा जिले के आर्थिक विकास को लेकर पूछे गए सवाल— सर, जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। ज़िले में एमएसएमई और नए औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने के लिए आपकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी? —का उत्तर देते हुए डीएम ने कहा कि एक्सप्रेसवे से मिली बेहतर कनेक्टिविटी जिले के आर्थिक परिदृश्य को बदलने के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने और नए उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए प्रशासन बुनियादी सुविधाएं, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और पूरी तरह से अनुकूल माहौल उपलब्ध कराएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें। चुनावी तैयारियों का जिक्र करते हुए डीएम ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिले में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओं का अनुपात जेंडर रेशियो करीब 815 कम होने पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों और मतदेय स्थलों को चिन्हित कर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जा सकें। पारदर्शिता पर बल देते हुए उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि जनशिकायतों के निस्तारण में केवल कागजी आंकड़े या फर्जी आख्या स्वीकार नहीं होगी। सीएम हेल्पलाइन सहित सभी शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण कर वास्तविक समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा डीएम ने आगामी रबी फसल के लिए खाद की समय पर उपलब्धता, नकली खाद-बीज विक्रेताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई, पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई से समन्वय बनाकर जर्जर सड़कों के सुदृढ़ीकरण और हालिया बारिश से प्रभावित लोगों को आपदा राहत मानकों के तहत तुरंत मदद पहुंचाने के कड़े निर्देश जारी किए।

- झाँसी SP सिटी प्रीति सिंह का बड़ा बयान- अपराधियों को दी खुली चेतावनी!!... झांसी में बढ़ रहे अपराध को लेकर झांसी एसपी सिटी ने एक प्रेस वार्ता की और प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी झांसी जिले में अपराधी है या तो वह जिले को छोड़ दें या फिर वह अपराध करना बंद कर दे अन्यथा किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्सर नहीं जाएगा और अपराधियों की जगह सिर्फ जेल में ही रहेगी और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनको जेल की सलाखों में डाला जाएगा सुनिए विस्तार से क्या कुछ बोली एसपी सिटी प्रीति सिंह!!1
- माहिल तालाब के पास सजा गणपति दरबार, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उरई। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उरई में माहिल तालाब के पास गणेश जी की प्रतिमा का भव्य दरबार सजाया गया है। गणेश जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दिनभर लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है और श्रद्धालु श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। भक्तों को प्रसाद के रूप में केला सहित अन्य प्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है। पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। लोगों के लिए कूलर और बैठने की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन के लिए आने वाले लोगों को गर्मी के बीच राहत मिल सके। गणेश जी के भव्य दरबार में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोग परिवार सहित पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।1
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में गुटखा खाकर बेहोश हुए युवक की हुई मौत, ब्रेकिंग जालौन जालौन में गुटखा खाकर बेहोश हुए युवक की हुई मौत, गुटखा खाते ही अचानक बेहोश हुए युवक को ले जाया गया अस्पताल, सीएचसी कदौरा में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को किया मृत घोषित, युवक को अचानक अटैक पड़ने से जताई जा रही मौत की आशंका, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा मौत के कारणों का खुलासा, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र का मामला।4
- हर्ष, अर्पित और अमन का SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।1
- जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।2
- क्या महेंद्र कठेरिया को समाजवादी पार्टी से उरई जालौन विधानसभा से फिर मिल सकता है टिकट1
- खाद्य तेल में मिलावट का खेल कानपुर देहात के रनिया में चल रहा कारोबार कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में खाद्य तेल के कथित अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। मंटोरा चौराहे के आसपास एक संदिग्ध बाड़े में टैंकर से तेल उतारने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि हाईवे से गुजरने वाले टैंकरों से तेल उतारकर उसे दूसरे कंटेनरों में भरा जाता है और कथित तौर पर मिलावट के बाद स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है। वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- मिशन AI से यूपी की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ प्रदेश के विकास को नई दिशा और रफ्तार देने की तैयारी है। मिशन AI के माध्यम से तकनीक, शिक्षा, रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। AI के जरिए सरकारी सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के साथ-साथ उद्योगों, स्टार्टअप और शिक्षा क्षेत्र को भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करने, रोजगार के नए अवसर तलाशने और अपने स्टार्टअप विकसित करने में मदद मिल सकती है। मिशन AI के तहत युवाओं को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा सकता है। इससे प्रदेश के युवा बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में AI आधारित नवाचार को बढ़ावा मिलने से उद्योगों की कार्यक्षमता बढ़ाने, समस्याओं के बेहतर समाधान और रोजगार के नए क्षेत्रों के सृजन की संभावनाएं मजबूत होंगी। सरकार और तकनीकी संस्थानों के प्रयासों से प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मिशन AI से उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीक के नए अवसरों से जोड़ने और प्रदेश को आधुनिक, आत्मनिर्भर एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।1