अरोरा गांव में 40 किसानों को कृषि यंत्र वितरित। सपोटरा। ग्राम पंचायत कसेड के अरोरा गांव में किसानों को कृषि कार्य में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में 40 कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थी किसानों को मशीनें सौंपी गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के जॉइंट डायरेक्टर धर्म सिंह, एआरओ हेमराज और एओ सत्यदेव सहित अरोरा व कसेड गांव के ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरोरा गांव से कुल 40 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला, जिनमें जाटव बस्ती से 9 किसान, माली बस्ती चिरमिल से 7 किसान तथा मीणा बस्ती व सामान्य श्रेणी से 24 किसान शामिल हैं। बताया गया कि इसी माह द्वितीय चरण में कसेड गांव के 40 किसानों को भी इसी प्रकार कृषि यंत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे किसानों को खेती कार्य में आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल सके। इस पहल के लिए किसानों ने राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया।
अरोरा गांव में 40 किसानों को कृषि यंत्र वितरित। सपोटरा। ग्राम पंचायत कसेड के अरोरा गांव में किसानों को कृषि कार्य में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में 40 कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के
अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थी किसानों को मशीनें सौंपी गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के जॉइंट डायरेक्टर धर्म सिंह, एआरओ हेमराज और एओ सत्यदेव सहित अरोरा व कसेड गांव के ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरोरा गांव से कुल 40
लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला, जिनमें जाटव बस्ती से 9 किसान, माली बस्ती चिरमिल से 7 किसान तथा मीणा बस्ती व सामान्य श्रेणी से 24 किसान शामिल हैं। बताया गया कि इसी माह द्वितीय चरण में कसेड गांव के 40 किसानों को
भी इसी प्रकार कृषि यंत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे किसानों को खेती कार्य में आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल सके। इस पहल के लिए किसानों ने राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया।
- Post by Meena ji Meenaji1
- गंगापुर सिटी में आज कई परिवारों में शादी-विवाह के कार्यक्रम होने के कारण पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। अलग-अलग कॉलोनियों और मोहल्लों में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर बारातें निकल रही हैं। दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में खुशी का माहौल है और रिश्तेदार व मेहमान बड़े उत्साह के साथ शादी समारोह में शामिल हो रहे हैं। शहर के कई मैरिज गार्डन और सामुदायिक भवन रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से जगमगा रहे हैं। शाम होते ही बारातों की रौनक और भी बढ़ गई, जहां लोग नाचते-गाते हुए खुशियां मना रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी-विवाह के इस मौसम में गंगापुर सिटी की रौनक बढ़ जाती है और बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिलती है। कपड़ों, मिठाइयों और सजावट की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी हुई है। कुल मिलाकर आज गंगापुर सिटी में चारों तरफ खुशियों का माहौल है और लोग शादी-समारोहों में शामिल होकर इस खास दिन को यादगार बना रहे हैं।1
- मैं उमेश कुमार शर्मा निदेशक डीएस साइंस एकेडमी आप सभी पत्रकार बंधुओ का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं। मित्रों जैसा कि आप सबको पता है कि शिक्षा के क्षेत्र में आज गंगापुर सिटी का नाम पूरे प्रदेश भर में और न सिर्फ प्रदेश में बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि अभी कुछ दिन पहले ही डीएस साइंस एकेडमी गंगापुर सिटी को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो न सिर्फ क्षेत्र के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी एक गौरवशाली पल था। मित्रों आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी दिनों में डीएस साइंस एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया और बेहतरीन करने वाला है इसके बारे में क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक संदेश देना है इसके अलावा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की अफवाएं और गलत संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं उनको लेकर संस्था अपना स्पष्टीकरण भी जनमानस तक पहुंचाना चाहती है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, ना कि एक गंदी मानसिकता के साथ अभिभावकों के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा की जाए। मैं आपके माध्यम से सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि डीएस साइंस अकादमी ने आज तक अपनी मेहनत, अपनी ईमानदार और जुझारू टीम के दम पर हमेशा, हर सत्र में अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल की है और कभी भी डीएस साइंस अकादमी ने इसके लिए ना किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल किया है और ना ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कि जब कोई संस्था या व्यक्ति उन्नति के शिखर पर होता है तो बहुत सारे लोग उसकी टांग खींचने में या उसके प्रति गलत प्रचार करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं किंतु ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि आप दूसरों के लिए जो गड्डा खोद रहे हो एक दिन आपको उसी में गिरना है जनता बहुत समझदार है अभिभावक और आज के विद्यार्थी बहुत समझदार हैं वह सही-गलत, अच्छे-बुरे सब का फैसला अपने स्वविवेक से करते हैं और अब तक करते आए हैं1
- खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।1
- Post by Bhagwan sharma1
- हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली के तत्वाधान मे महवा रोड स्थित अपना घर आश्रम मे एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 85 प्रभुजी लाभान्वित हुए।अपनाघर आश्रम अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया की आश्रम मे आवासरत प्रभुजीयों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओ की जाँच, परामर्श एवं उपचार किया गया।मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की जिले एवं आसपास के क्षेत्रो मे लावारिस बेसहारा अवस्था मे घूमते मानसिक रोगों से पीड़ित प्रभुजीयों के मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु आश्रम की पहल बहुत अच्छी है, यहाँ सभी प्रभुजीयों को उच्चस्तरीय भोजन, आवास एवं उपचार की सुविधा मिल रही है जो की पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सकारात्मक कदम साबित हो रहा है।इस दौरान साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।1
- *शरीर के सभी अंगों ने आज मीटिंग है बुलाई..* 👁️👁️ आँख 👂🏻👂🏻कान 👃🏻 नाक 🙌🏻 हाथ 🦵🏻🦵🏻 पाव ओर पेट *बहुत हि मजेदार है, जरूर सुनिएगा।* 👏🏻👏🏻👌🏻1
- खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।1