Shuru
Apke Nagar Ki App…
140 करोड़ देशवासियों के जननायक, राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक तथा जन-जन के मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आइए, इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना के लिए आशीर्वाद का दीप जलाएं और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करें। #HappyBdayPMModi
Kailash Fulwari
140 करोड़ देशवासियों के जननायक, राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक तथा जन-जन के मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आइए, इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना के लिए आशीर्वाद का दीप जलाएं और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करें। #HappyBdayPMModi
More news from राजस्थान and nearby areas
- पृथ्वीराज खेड़ा के किसानों को नहीं मिला हाईटेंशन लाइन का मुआवजा, पीसांगन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन.... गोला पंचायत के पृथ्वीराज खेड़ा गांव के किसानों ने बुधवार को SDM मोहनलाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि तहसीलदार की मध्यस्थता में 15 मई और फिर SDM की मौजूदगी में 20 जुलाई तक पूरा मुआवजा देने का समझौता हुआ था, लेकिन 16 सितंबर तक भी भुगतान नहीं हुआ। उल्टा लाइन चालू कर दी गई और किसानों पर ही मुकदमे दर्ज करा दिए गए। किसान संघर्ष समिति ने 20 सितंबर तक मुआवजा दिलाने की मांग की है, नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन के दौरान रमेश गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, हिम्मत सिंह राठौड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- सुरसुरा तेजाजी धाम में महिला के गले से तीन मांदलियां तोड़ी रूपनगढ़। सुरसुरा स्थित वीर तेजाजी महाराज धाम में दर्शन करने आई एक महिला के गले से भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन मांदलियां तोड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। बिजारणिया का बास, भैसलाना निवासी रामचन्द्र जाट ने रूपनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार रामचन्द्र जाट 13 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच अपनी माताजी लाली देवी सहित परिवार के साथ तेजाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के दौरान भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी माताजी के गले पर झपटा मारकर तीन मांदलियां तोड़ लीं। घटना का पता चलने पर उन्होंने तत्काल धाम में मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दस्तावेज के अनुसार प्रकरण में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश हेड कांस्टेबल प्रेमसुख के जिम्मे की गई है।1
- Post by Rajendra1
- आगे वा में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ी प्रतियोगिता शुरू जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- ब्यावर, रायपुर ,जैतारण, सोजत, में आज बारिश हुई दोपहर बाद हुई बारिस रायपुर, में लंबे समय बाद तेज बारिश हुई है सड़कों पर पानी भरा 15 मिनट तक तेज बारिश हुई है क्या फायदा बारिश से काई किसानों को नुकसान तो कहीं किसानों को फायदा1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने ग्रामीणों को वितरित किए फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने ग्रामीणों को वितरित किए फल बर ग्राम में पाली रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ग्रामीणों की मौजूदगी में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेगड़दा ग्राम पंचायत के निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी में उपस्थित ग्रामीणों को फल वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुरणसिंह रावत, बाबूसिंह रावत, मीठालाल नायक, गणपत प्रजापत, कैलाश सिंह रावत, उम्मेदसिंह रावत, राजू भाटी, अशोक, महेंद्र सिंह रावत, रमेश माली, ललित,मीठालाल गढ़वानी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।1
- पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर,भाजपा का बोर्ड बनना तय..... पीसांगन नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। भाजपा के पास 9 पार्षद + 6निर्दलीयों के साथ 15 का बहुमत मौजूद है, जबकि कांग्रेस के पास 8 पार्षद। संख्या बल में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे। कल ही लोकेश लम्बा के साथ करीब 6 निर्दलीय ने भाजपा का दामन थामा था।।2
- हटवाड़ा बाजार के पास पुलिया में गंदगी का ढेर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल रूपनगढ़। ऐतिहासिक नगरी रूपनगढ़ में सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की अनदेखी सामने आई है। हटवाड़ा बाजार के पास स्थित पुलिया में लंबे समय से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। पुलिया में जमा कचरे के कारण आसपास का माहौल बदहाल नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से यहां कचरा बढ़ता जा रहा है। इससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से पुलिया की सफाई करवाने और नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके।1
- ब्यावर में मूसलाधार वर्षा मौसम हुआ ठंडा अजगर बाबा का मेला हुआ प्रभावित जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की सूचना1