logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीवर खुदाई बनी जानलेवा: सब्जी मंडी में खुले गड्ढे में समाई पिकअप, बड़ा हादसा टला... शहडोल। जिला मुख्यालय में सीवर लाइन विस्तार कार्य अब आम लोगों के लिए मुसीबत और खतरे का कारण बनता जा रहा है। लंबे समय से चल रहे इस प्रोजेक्ट में लापरवाही का आलम यह है कि शहर के कई इलाकों में खुदाई के बाद गहरे गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सब्जी मंडी से सामने आया है, जहां एक पिकअप वाहन खुले पड़े गहरे गड्ढे में जा समाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था,घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताई... स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन का काम महीनों से चल रहा है, लेकिन न तो इसे समय पर पूरा किया जा रहा है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं। कई जगहों पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की गई है, जिससे रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। लोगों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के चलते आम जनता की जान जोखिम में डाली जा रही है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा......... शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवर लाइन का कार्य पूरा कराया जाए और जहां-जहां गड्ढे खोदे गए हैं, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है....

2 hrs ago
user_Anil Tiwari
Anil Tiwari
बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सीवर खुदाई बनी जानलेवा: सब्जी मंडी में खुले गड्ढे में समाई पिकअप, बड़ा हादसा टला... शहडोल। जिला मुख्यालय में सीवर लाइन विस्तार कार्य अब आम लोगों के लिए मुसीबत और खतरे का कारण बनता जा रहा है। लंबे समय से चल रहे इस प्रोजेक्ट में लापरवाही का आलम यह है कि शहर के कई इलाकों में खुदाई के बाद गहरे गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सब्जी मंडी से सामने आया है, जहां एक पिकअप वाहन खुले पड़े गहरे गड्ढे में जा समाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था,घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताई... स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन का काम महीनों से चल रहा है, लेकिन न तो इसे समय पर पूरा किया जा रहा है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं। कई जगहों पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की गई है, जिससे रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। लोगों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के चलते आम जनता की जान जोखिम में डाली जा रही है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा......... शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवर लाइन का कार्य पूरा कराया जाए और जहां-जहां गड्ढे खोदे गए हैं, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है....

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शहडोल, 19 मार्च 2026— जिले में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान 28 फरवरी से 31 मई 2026 तक संचालित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि 18 मार्च 2026 तक जिले में 1066 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है, जबकि कुल 11051 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीकाकरण मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार, सिंहपुर, गोहपारू, जयसिंहनगर, निपनिया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में निःशुल्क उपलब्ध है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी से दूर रहें और अपनी बेटियों को समय पर यह जीवनरक्षक टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस टीके से कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता और यह बच्चियों के स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है।
    1
    शहडोल, 19 मार्च 2026— जिले में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान 28 फरवरी से 31 मई 2026 तक संचालित होगा।
उन्होंने जानकारी दी कि 18 मार्च 2026 तक जिले में 1066 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है, जबकि कुल 11051 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीकाकरण मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार, सिंहपुर, गोहपारू, जयसिंहनगर, निपनिया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में निःशुल्क उपलब्ध है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी से दूर रहें और अपनी बेटियों को समय पर यह जीवनरक्षक टीका अवश्य लगवाएं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस टीके से कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता और यह बच्चियों के स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक निजी स्कूल के बच्चे वैन को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन खराब हो गई थी, जिसके बाद बच्चों से ही उसे धक्का लगवाया गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ बेहद गंभीर मामला है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता
    1
    मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक निजी स्कूल के बच्चे वैन को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन खराब हो गई थी, जिसके बाद बच्चों से ही उसे धक्का लगवाया गया।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ बेहद गंभीर मामला है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    1
    Post by देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    user_देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • डिंडोरी हथकटा गांव में बिस्तर पर सोए महिला को सर्प दाहिना पैर पीढ़ली में काटनेसे मौत हो गई जिला चिकित्सालय में पीएम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया
    2
    डिंडोरी हथकटा गांव में बिस्तर पर सोए महिला को सर्प दाहिना पैर पीढ़ली में काटनेसे मौत हो गई जिला चिकित्सालय में पीएम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • घोड़ामाडा जामवंती गुफा बनेगी पर्यटन का नया केंद्र ह कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने किया निरीक्षण, विकास के दिए निर्देश—सुगम रास्ता व पेयजल व्यवस्था पर जोर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मेंहदवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हथडोल मनेरी स्थित घोड़ामाडा जामवंती गुफा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुफा की व्यवस्थाओं एवं प्राकृतिक स्थिति का जायजा लेते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनपद सीईओ मेंहदवानी को गुफा तक सुगम आवागमन के लिए मार्ग विकसित करने तथा पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुफा के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और इसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। कलेक्टर ने गुफा के अंदर पहुंचकर भी निरीक्षण किया, जहां ग्रामीणों द्वारा 151 कलशों के साथ जवारों की स्थापना की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यहां नियमित रूप से जवारे रखे जा रहे हैं, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा गुफा के विकास में सहयोग किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 100 से 200 श्रद्धालु इस प्राकृतिक स्थल पर पहुंचकर गुफा का दर्शन एवं आनंद लेते हैं। कलेक्टर ने गुफा से बह रहे पानी के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि जल को रोककर पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के उपयोग में लाया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, जनपद पंचायत मेंहदवानी के सीईओ प्रदीप ओझा, तहसीलदार मेंहदवानी, पंचायत इंस्पेक्टर एवं सहायक परियोजना अधिकारी अशोक कुडापे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित
    4
    घोड़ामाडा जामवंती गुफा बनेगी पर्यटन का नया केंद्र
ह
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने किया निरीक्षण, विकास के दिए निर्देश—सुगम रास्ता व पेयजल व्यवस्था पर जोर
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मेंहदवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हथडोल मनेरी स्थित घोड़ामाडा जामवंती गुफा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुफा की व्यवस्थाओं एवं प्राकृतिक स्थिति का जायजा लेते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनपद सीईओ मेंहदवानी को गुफा तक सुगम आवागमन के लिए मार्ग विकसित करने तथा पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुफा के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और इसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।
कलेक्टर ने गुफा के अंदर पहुंचकर भी निरीक्षण किया, जहां ग्रामीणों द्वारा 151 कलशों के साथ जवारों की स्थापना की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यहां नियमित रूप से जवारे रखे जा रहे हैं, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा गुफा के विकास में सहयोग किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 100 से 200 श्रद्धालु इस प्राकृतिक स्थल पर पहुंचकर गुफा का दर्शन एवं आनंद लेते हैं।
कलेक्टर ने गुफा से बह रहे पानी के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि जल को रोककर पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के उपयोग में लाया जाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, जनपद पंचायत मेंहदवानी के सीईओ प्रदीप ओझा, तहसीलदार मेंहदवानी, पंचायत इंस्पेक्टर एवं सहायक परियोजना अधिकारी अशोक कुडापे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गैस सिलेंडर लेने गए थे लोग, मधुमक्खियों के झुंड ने बोल दिया धावा... Video में दिखा अफरा-तफरी का मंजर MP के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे दर्जनों लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सिलेंडरों को छोड़कर यहां-वहां भागते नजर आए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौरोजाबाद नगर की सहकारी समिति के गोदाम के पास ही मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा था. किसी अज्ञात कारण से छत्ते में हलचल हुई और हजारों मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगीं. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मधुमक्खियों ने कतार में खड़े लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. गमछे और कपड़ों से बचाई जान लाइन में खड़े अनिल मिश्रा ने बताया कि अचानक मधुमक्खियां बड़ी संख्या में हमलावर हो गईं. लोगों ने तुरंत अपने गमछे और कपड़ों से चेहरा ढककर खुद को बचाने का प्रयास किया.
    1
    गैस सिलेंडर लेने गए थे लोग, मधुमक्खियों के झुंड ने बोल दिया धावा... Video में दिखा अफरा-तफरी का मंजर
MP के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे दर्जनों लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सिलेंडरों को छोड़कर यहां-वहां भागते नजर आए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौरोजाबाद नगर की सहकारी समिति के गोदाम के पास ही मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा था. किसी अज्ञात कारण से छत्ते में हलचल हुई और हजारों मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगीं. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मधुमक्खियों ने कतार में खड़े लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.
गमछे और कपड़ों से बचाई जान
लाइन में खड़े अनिल मिश्रा ने बताया कि अचानक मधुमक्खियां बड़ी संख्या में हमलावर हो गईं. लोगों ने तुरंत अपने गमछे और कपड़ों से चेहरा ढककर खुद को बचाने का प्रयास किया.
    user_Yashwant singh
    Yashwant singh
    Nowrozabad, Umaria•
    14 hrs ago
  • शहडोल। शहडोल और अनूपपुर जिले की सरहद पर स्थित बकही के जंगलों में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ से लटकता हुआ कंकालनुमा शव बरामद हुआ। यह लाश 15 दिनों से लापता 35 वर्षीया विधवा मनीषा कहार की निकली, जो अमलाई के ओपीएम क्षेत्र से फोटोकॉपी कराने के नाम पर निकली थी और फिर कभी लौटकर नहीं आई। शव की क्षत-विक्षत स्थिति देखकर इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। 9 मार्च से लापता, जंगल में मिला कंकाल जानकारी के अनुसार, मृतका मनीषा कहार के पति का निधन चार वर्ष पूर्व हो चुका था और वह मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी। गत 9 मार्च को वह घर से जरूरी काम का बोलकर निकली थी। परिजनों ने अमलाई थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। बुधवार को चचाई थाना क्षेत्र के बकही जंगल में चरवाहों ने जब पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता नरकंकाल देखा, तो उनके होश उड़ गए। आत्महत्या या सुनियोजित हत्या शव की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसे पहचानना नामुमकिन था, लेकिन कपड़ों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी शिनाख्त मनीषा के रूप में हुई। अब सवाल यह उठता है कि क्या एक घरेलू महिला खुदकुशी के लिए इतनी दूर घने जंगल में जाएगी। 15 दिनों तक पुलिस की सर्चिंग टीम क्या कर रही थी, क्या इस मौत के पीछे कोई ऐसा सफेदपोश चेहरा है जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है। दो जिलों की पुलिस के बीच फंसा मामला फिलहाल चचाई और अमलाई पुलिस आपसी समन्वय से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी, लेकिन जिस तरह से शव कंकाल में तब्दील हुआ है, उससे साफ है कि मौत कई दिन पहले ही हो चुकी थी। खाकी के लिए यह मामला एक बड़ी चुनौती है। क्या पुलिस इस कंकाल के पीछे छिपे गुनहगारों तक पहुंच पाएगी या इसे महज एक आत्महत्या बताकर फाइल बंद कर दी जाएगी।....
    2
    शहडोल। शहडोल और अनूपपुर जिले की सरहद पर स्थित बकही के जंगलों में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ से लटकता हुआ कंकालनुमा शव बरामद हुआ। यह लाश 15 दिनों से लापता 35 वर्षीया विधवा मनीषा कहार की निकली, जो अमलाई के ओपीएम क्षेत्र से फोटोकॉपी कराने के नाम पर निकली थी और फिर कभी लौटकर नहीं आई। शव की क्षत-विक्षत स्थिति देखकर इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
9 मार्च से लापता, जंगल में मिला कंकाल
जानकारी के अनुसार, मृतका मनीषा कहार के पति का निधन चार वर्ष पूर्व हो चुका था और वह मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी। गत 9 मार्च को वह घर से जरूरी काम का बोलकर निकली थी। परिजनों ने अमलाई थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। बुधवार को चचाई थाना क्षेत्र के बकही जंगल में चरवाहों ने जब पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता नरकंकाल देखा, तो उनके होश उड़ गए। 
आत्महत्या या सुनियोजित हत्या
शव की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसे पहचानना नामुमकिन था, लेकिन कपड़ों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी शिनाख्त मनीषा के रूप में हुई। अब सवाल यह उठता है कि क्या एक घरेलू महिला खुदकुशी के लिए इतनी दूर घने जंगल में जाएगी।   15 दिनों तक पुलिस की सर्चिंग टीम क्या कर रही थी, क्या इस मौत के पीछे कोई ऐसा सफेदपोश चेहरा है जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है। 
दो जिलों की पुलिस के बीच फंसा मामला
फिलहाल चचाई और अमलाई पुलिस आपसी समन्वय से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी, लेकिन जिस तरह से शव कंकाल में तब्दील हुआ है, उससे साफ है कि मौत कई दिन पहले ही हो चुकी थी।  खाकी के लिए यह मामला एक बड़ी चुनौती है। क्या पुलिस इस कंकाल के पीछे छिपे गुनहगारों तक पहुंच पाएगी या इसे महज एक आत्महत्या बताकर फाइल बंद कर दी जाएगी।....
    user_Anil Tiwari
    Anil Tiwari
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ~ मोनालिसा ने अपने माता और पिता सहित फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोप ~ कुंभ की चर्चित लड़की मोनालिसा एकबार फिर शादी करने के बाद विवादो के घेरे में घिर गई कुछ दिन पहले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मांता वपिता ने मोनासिसा की शादी पर गंभीर आरोप लगाकर एसडीओपी कार्यलय में नाबालिक मोनालिसा का अपहरण आरोप की शिकायत का आवेदन दिया था मोनालिसा का नया विडियो वायरल ने अपने माता पिता सहित डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी लगाए गम्भीर आरोप विडियो में मोनालिसा ने कहा मेरे मां बाप मीडिया के सामने के रहे है दिखावा उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है बोली सनोज मिश्रा की फिल्म 10 करोड़ नहीं महज 3 लाख रुपए की है सनोज मिश्रा पर परिवार को भड़काने के लगाए आरोप । विडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल ।
    1
    ~ मोनालिसा ने अपने माता और पिता सहित फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोप
~ कुंभ की चर्चित लड़की मोनालिसा एकबार फिर शादी करने के बाद विवादो के घेरे में घिर गई कुछ दिन पहले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मांता वपिता ने मोनासिसा की शादी पर गंभीर आरोप लगाकर एसडीओपी कार्यलय में नाबालिक मोनालिसा का अपहरण आरोप  की शिकायत का आवेदन दिया था मोनालिसा का नया विडियो वायरल ने अपने माता पिता सहित डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी लगाए गम्भीर आरोप विडियो में मोनालिसा ने कहा मेरे मां बाप मीडिया के सामने के रहे है दिखावा उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है 
बोली सनोज मिश्रा की फिल्म 10 करोड़ नहीं महज 3 लाख रुपए की है सनोज मिश्रा पर परिवार को भड़काने के लगाए आरोप । विडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल ।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.