*lokayukt indore* महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई द्वारा रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज -- आवेदक-- श्री जयराज चौधरी पिता भगवान जी चौधरी, संचालक डायमंड ज्वेलर्स, MG रोड सराफा बाजार,अंजड़, जिला बड़वानी आरोपीगण-- 1.श्री महावीर सिंह चंदेल, उपनिरीक्षक थाना अंजड़ जिला बड़वानी 2.श्री पवन प्रजापति, आरक्षक पुलिस थाना अंजड़ जिला बड़वानी रिश्वत राशि 15,000/- विवरण-- आवेदक अंजड़ में ज्वेलरी की दुकान का संचालन और सौर ऊर्जा की सामग्री सप्लाई का काम करता है। लगभग 1 वर्ष पूर्व श्री भारत बर्फा नामक व्यक्ति की आत्महत्या के केस में आवेदक जयराज चौधरी को उप निरीक्षक महावीर चंदेल ने थाने बुलाकर पूछताछ की थी। दिनांक 24/1/26 को आरोपी उपनिरीक्षक चंदेल और आरोपी आरक्षक पवन प्रजापति अंजड़ न्यायालय के पास आवेदक से मिले और उपनिरीक्षक ने आवेदक से कहा कि इस केस में आपको परेशान नहीं किया है। अब कैस खत्म कर देंगे। आरक्षक पवन प्रजापति आपकी दुकान पर आयेगा तो उसको 50,000/- रुपए खर्चा पानी हमारे लिए देना,नहीं तो केस में उल्टा फंसा देंगे। आपके और भी केस थाने में हैं। आवेदक द्वारा इसकी लिखित शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को समक्ष में की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई और आवेदक द्वारा आरोपी आरक्षक पवन प्रजापति से संपर्क किया तो आरक्षक प्रजापति ने आवेदक से 15000/- रुपए उसी समय ले लिए और बाकी 15000/- रुपए और बाद में देने की बात हुई। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण सशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं बी एन एस 2023 की धारा 61(2) के अतर्गत लोकायुक्त विपुस्था में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना जारी है। ट्रैपदल-- उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर सुनील तालान, आरक्षकगण विजय कुमार, आशीष नायडू, रामेश्वर निंगवाल, कमलेश परिहार, आदित्य भदौरिया।

- मिडिल-ईस्ट संकट का भारत में असर, गैस किल्लत के चलते मुंबई के 20% होटल बंद मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के प्रभाव से चेन्नई के बाद अब मुंबई में भी गैस सप्लाई में कमी होती नजर आ रही है. इसकी वजह से शहर में 20% होटल पहले ही बंद हो चुके हैं. आहार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो अगले दो दिनों में 50% होटल बंद हो सकते हैं.1
- और परोपकार लोगों के करते रहो अशोक जी अक्षर मतलब जो है गरीब झुकी वीडियो के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं और खुशियां बांटते रहते हैं इंडिया न्यूज़ सेवन की ओर से भी माननीय श्री अशोक जी कुमावत के जन्मदिन पर अशोक जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं श्री अशोक जी कुमावत मांग लिया इंदौर मध्य प्रदेश और दुकान है रामदेवरा नगर टोल टैक्स इंदौर मध्य प्रदेश1
- Post by Vishal Jadhav1
- इंदौर: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित पिपलियाहाना मैदान में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ खड़ी एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। ‘बाबा ट्रैवल्स’ की इस बस से उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देख आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।1
- #गुंडे बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की ओर रुपए ले गए1
- *करदाताओं के लिए सुनहरा अवसर* *वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत* *नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को* *संपतिकर व जलकर के सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट* *करदाता बकाया राजस्व जमा कर शहर हित में करे सहयोग* इंदौर दिनांक 09 मार्च 2026। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान ने बताया कि शासन निर्देशानुसार *दिनांक 14 मार्च 2026* को इंदौर के समस्त 22 झोनल कार्यालय, रजिस्टार कार्यालय व निगम मुख्यालय पर *नेशनल लोक अदालत* आयोजित की जा रही है। *महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव* ने बताया कि मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत राज्य शासन निर्देशानुसार निगम के समस्त झोनल कार्यालय, निगम मुख्यालय पर *दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार नेशनल लोक अदालत* में संपतिकर अधिभार (सरचार्ज) में निम्न शर्ताे पर छूट दी जा रही है। जिनमें संपति कर के ऐसे प्रकरणों जिनमें *संपति* के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 50,000- (रू पचास हजार) तक बकाया होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट, *संपति कर* के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू 50,000- (रू. पचास हजार) से अधिक तथा रू 1,00,000- ( रू एक लाख) तक बकाया होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट *संपति कर* के ऐसे प्रकरणो जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू 1,00,000- ( रू 1 लाख) से अधिक बकाया होने पर अधिभार में 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जावेगी। इसके साथ ही जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 10,000- (रू दस हजार) तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत तक की छूट। जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10,000- से अधिक तथा रू. 50,000- तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत की छूट। जलकर के ऐसे प्रकरण में जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 50,000- से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालय पर आयेाजित नेशनल लोक अदालत में दी जाएगी। *महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल* ने दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालयो पर आयोजित नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने हेतु संपतिकरदाता व जलकरदाताओ से अपील की है कि वे इस नेशनल लोक अदालत में आकर संपतिकर व जलकर जमा करावे तथा अधिभार में छूट का लाभ लेकर शहर विकास में सहयोग प्रदान करे। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित लोक अदालत 14 मार्च 2026 को करदाताओं की सुविधा के लिए सभी 01 से 22 झोनल कार्यालय / रजिस्ट्रार कार्यालय एवं निगम मुख्यालय स्थित राजस्व विभाग में राजस्व राशि संग्रहण हेतु विशेष प्रबंध करने के लिये निर्देशित किया गया, जिनमें करदाताओं / जनता की सुविधा के लिए सम्पत्तिकर एवं जलकर में अधिभार की छुट की जानकारी एवं देयक राशि के बिल उपलब्ध कराने, करदाताओं / जनता की सुविधा के लिये पेयजल की व्यवस्था कराने. वृद्धजनों/महिलाओं के लिये विशेष काउण्टर एवं बैंठक व्यवस्था कराने, सोशल मिडिया के माध्यम से लोक अदालत का व्यापाक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने बताया कि यह वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत होने से अधिभार की छूट प्राप्त कर राजस्व राशि जमा कराने हेतु सभी 01 से 22 झोनों के प्र. सहा. राजस्व अधिकारीयों एवं उनके अधीनस्थ कार्यरत् वसूली अमले को अधिभार में छूट के बिल जारी कर करदाताओं को उपलब्ध कराने तथा बड़े बकायादारों से सम्पर्क करने तथा झोन क्षेत्र/वार्ड क्षेत्र में लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे की उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व राशि का संग्रहण निगम कोष में प्राप्त हो सके।1
- इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में हुआ भव्य फ़ाग महोत्सव रानीपुर स्थित नई बांगड में किया गया कार्यक्रम आयोजित 49 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन विभिन्न समाज के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं एंकर इंदौर के रानीपुर स्थित स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोउल्लास और सांस्कृतिक रूप से भाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी तो वहीं विभिन्न समाज द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। वियो इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में पिछले 49 वर्षों से रानीपुरा स्थित नई बागड़ में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह उत्सव में प्रतिवर्ष अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को बुलाकर सम्मानित करने के साथी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, अनिल पिपले के द्वारा बताया गया कि परिवार हमेशा से शहर और देश हित में युवाओं को जोड़ता हुआ आया है और हमारे पूर्वज स्वर्गीय श्री छोगालाल जी उस्ताद के द्वारा कई युवाओं को भविष्य में आगे की राह दिखाइए और उनकी स्मृति में हम यह आयोजन करते हैं सुमधुर संगीत के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाता है इस वर्ष बुंदेलखंड से विशेष कलाकार आए हैं जिनका सम्मान करने के बाद उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया हमारा उद्देश्य केवल सांस्कृतिक और संस्कार को लोगों तक पहुंचना है ताकि युवा पीढ़ी अपने संस्कारों से जुड़ी रहे इसी कारण से यह कार्यक्रम को नियंत्रित किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा बाइट पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, आयोजन समिति इंदौर1
- इंदौर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग एक केमिकल/ऑयल पेंट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने आसपास की अन्य फैक्ट्रियों (कार्डबोर्ड और अन्य इकाइयों) को भी अपनी चपेट में ले लिया।1