logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एसडीओपी दतिया द्वारा सेवड़ा चुंगी पर आमजन को यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया* पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित विशेष अभियान के तहत दतिया पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में निरंतर जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सेवड़ा चुंगी पर आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलवाया गया, जिसमें उन्होंने स्वयं एवं अपने परिवारजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नियमों का पालन करने का वचन दिया। कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले नागरिकों को शासन द्वारा प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। साथ ही हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने एवं अन्य यातायात नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। दतिया पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।

2 hrs ago
user_Baat Madhya Pradesh ki
Baat Madhya Pradesh ki
Advertising agency सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Baat Madhya Pradesh ki
    1
    Post by Baat Madhya Pradesh ki
    user_Baat Madhya Pradesh ki
    Baat Madhya Pradesh ki
    Advertising agency सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्वालियर में 26 वर्षीय युवती का शादी के बाद भी किया शोषण, युवती के पति को बता दी सारी बात, टूटी शादी फिर भी किया शोषण
    1
    ग्वालियर में 26 वर्षीय युवती का शादी के बाद भी किया शोषण, युवती के पति को बता दी सारी बात, टूटी शादी फिर भी किया शोषण
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्वालियर के समीप तिगरा क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ
    1
    ग्वालियर के समीप तिगरा क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    1
    Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Aman Saxena
    1
    Post by Aman Saxena
    user_Aman Saxena
    Aman Saxena
    Media house मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बड़ी बहन ने बहनोई से रचाई शादी, तो छोटी बहन बोली- मुझे भी है जीजा जी में दिलचस्पी, क्या बदलेंगे जीवनसाथी? मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों ने अपने पति बदलने की इच्छा जताई है. अपहरण का आरोप लगाकर कोर्ट पहुंचे पतियों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जब पत्नियों ने जीजा संग रहने का ऐलान किया. कानून की चौखट पर अक्सर जमीन, जायदाद और अपराध से जुड़े मामले पहुंचते हैं, जिस पर सुनवाई होती है. लेकिन ग्वालियर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ‘पति, पत्नी और वो’ के ड्रामे को एक बिल्कुल नया और हैरान करने वाला मोड़ दे दिया है. यहां दो सगी बहनों ने सामाजिक बंदिशों को किनारे रखते हुए कोर्ट के सामने यह इच्छा जताई कि वे अपने वर्तमान पतियों को आपस में बदलना चाहती हैं. यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक पति ने अपनी पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोर्ट में खड़ी उसकी बीवी ने जो कहा, उसने कानून की किताबों को भी उलझा कर रख दिया. इस अतरंगी मामले की शुरुआत गिरजाशंकर नाम के व्यक्ति की याचिका से हुई. गिरजाशंकर ने आरोप लगाया था कि दतिया निवासी मायाराम ने उसकी पत्नी सुनीता (परिवर्तित नाम) और उसकी छोटी बेटी को बंधक बना रखा है.
    1
    बड़ी बहन ने बहनोई से रचाई शादी, तो छोटी बहन बोली- मुझे भी है जीजा जी में दिलचस्पी, क्या बदलेंगे जीवनसाथी?
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों ने अपने पति बदलने की इच्छा जताई है. अपहरण का आरोप लगाकर कोर्ट पहुंचे पतियों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जब पत्नियों ने जीजा संग रहने का ऐलान किया.
कानून की चौखट पर अक्सर जमीन, जायदाद और अपराध से जुड़े मामले पहुंचते हैं, जिस पर सुनवाई होती है. लेकिन ग्वालियर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ‘पति, पत्नी और वो’ के ड्रामे को एक बिल्कुल नया और हैरान करने वाला मोड़ दे दिया है. यहां दो सगी बहनों ने सामाजिक बंदिशों को किनारे रखते हुए कोर्ट के सामने यह इच्छा जताई कि वे अपने वर्तमान पतियों को आपस में बदलना चाहती हैं. यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक पति ने अपनी पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोर्ट में खड़ी उसकी बीवी ने जो कहा, उसने कानून की किताबों को भी उलझा कर रख दिया. इस अतरंगी मामले की शुरुआत गिरजाशंकर नाम के व्यक्ति की याचिका से हुई. गिरजाशंकर ने आरोप लगाया था कि दतिया निवासी मायाराम ने उसकी पत्नी सुनीता (परिवर्तित नाम) और उसकी छोटी बेटी को बंधक बना रखा है.
    user_Ujjwal kumar
    Ujjwal kumar
    Pichhore Or Dabra, Gwalior•
    12 hrs ago
  • डबरा( ग्वालियर)मध्य प्रदेश चीनोर पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक केपी रावत अपनी मर्यादा को ताकत रखकर कुर्सी पर किस तरह बैठे हैं क्या यह थाने में इस तरह बैठना मर्यादित हैजिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरक्षक सिविल ड्रेस में नजर आ रहे हैं और कथित तौर पर पुलिस थाने के अंदर ही गुटका के सेवन के गुटका और तंबाकू मिक्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। और कुर्सी पर एक गैर मर्यादित ढंग से बैठे नजर आ रहे हैं आपको बता दें कि किसी पर बात को लेकर एक महिला थाने आई थी वहीं महिला का आरोप है कि विपक्ष के लोगों को पुलिस संरक्षण दे रही है और हमारी किसी भी प्रकार से सुनवाई नहीं हो रही है । यह वीडियो महिला की मौजूदगी में बनाया गया, जिससे पुलिस की गरिमा और अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस जैसे जिम्मेदार विभाग में इस तरह का व्यवहार न सिर्फ अनुचित है बल्कि यह विभागीय मर्यादा का भी खुला उल्लंघन है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
    1
    डबरा( ग्वालियर)मध्य प्रदेश
चीनोर पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक केपी रावत अपनी मर्यादा को ताकत रखकर कुर्सी पर किस तरह बैठे हैं क्या यह थाने में इस तरह बैठना मर्यादित हैजिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरक्षक सिविल ड्रेस में नजर आ रहे हैं और कथित तौर पर पुलिस थाने के अंदर ही गुटका के सेवन के गुटका और तंबाकू मिक्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। और कुर्सी पर एक गैर मर्यादित ढंग से बैठे नजर आ रहे हैं 
आपको बता दें कि किसी पर बात को लेकर एक महिला थाने आई थी वहीं महिला का आरोप है कि विपक्ष के लोगों को पुलिस संरक्षण दे रही है और हमारी किसी भी प्रकार से सुनवाई नहीं हो रही है ।
यह वीडियो  महिला की मौजूदगी में बनाया गया, जिससे पुलिस की गरिमा और अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस जैसे जिम्मेदार विभाग में इस तरह का व्यवहार न सिर्फ अनुचित है बल्कि यह विभागीय मर्यादा का भी खुला उल्लंघन है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Baat Madhya Pradesh ki
    1
    Post by Baat Madhya Pradesh ki
    user_Baat Madhya Pradesh ki
    Baat Madhya Pradesh ki
    Advertising agency सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.